Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) जटगा-पसान मार्ग के गड्ढों में पलटा ऑटो-बाइक सवार गिरा

    (कोरबा) सीएम हेल्पलाइन 1076 से मिली त्वरित राहत

    (कोरबा) गौधाम में पशुओं को नियमित दाना-पानी उपलब्ध कराएं, स्वच्छता और स्वास्थ्य देखभाल में न हो कोई कमी : सीईओ जिला पंचायत प्रतीक जैन

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग एवं सार्वजनिक स्थान पर कचरा डालने वालों पर लगा 7300 रूपये का अर्थदण्ड
    कोरबा

    (कोरबा) सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग एवं सार्वजनिक स्थान पर कचरा डालने वालों पर लगा 7300 रूपये का अर्थदण्ड

    By Vinod Mittal02/24/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने गुरूघांसीदास चौक से लेकर मुड़ापार की गलियों में किया भ्रमण
    * स्वच्छता कार्यो का किया निरीक्षण
    * समस्याओं का जायजा ले निराकरण के दिए निर्देश
    कोरबा (मंथन) कोरबा नगर निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय के निर्देश पर निगम अमले ने कार्यवाही करते हुए स्वास्थ्य के लिए हानिकारक व प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग करने वालों, सार्वजनिक स्थानों पर कचरा फेंकने वालो एवं कचरे का उचित प्रबंधन न करने वालों पर 7300 रूपये का अर्थदण्ड लगाया गया। वहीं संबंधितों को कड़ी हिदायत दी गई कि वे दुकानों, प्रतिष्ठानों में सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करें, सार्वजनिक स्थानों पर कचरा न डालें, निगम द्वारा इस पर कड़ी नजर रखी जा रही है, तथा कार्यवाही की जा रही है।
    नगर निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने निगम के अधिकारियों की टीम के साथ गुरूघासीदास चौक से लेकर मुड़ापार बस्ती की गलियों में पैदल भ्रमण करते हुए साफ-सफाई कार्यो का निरीक्षण किया, बस्ती की समस्याओं का सघन रूप से जायजा ले निराकरण के निर्देश अधिकारियों को दिये। आयुक्त श्री पाण्डेय ने गुरूघांसीदास चौक में अव्यवस्थित रूप से लगाये गये ठेलों एवं वहॉं की व्यवस्था में सुधार लाने के संबंध में अधिकारियों से आवश्यक चर्चा की तथा समुचित दिशा निर्देश दिये। उन्होने मुड़ापार बस्ती पहुंचकर विभिन्न मोहल्लों का पैदल भ्रमण किया, साफ-सफाई कार्यो को देखा, बस्तीवासियो से समस्याओं पर चर्चा तथा अधिकारियों का मार्गदर्शन किया।
    * सार्वजनिक स्थान में कचरा फेंकने पर 4000 रू. अर्थदण्ड
    नगर निगम आयुक्त ने भ्रमण के दौरान पाया कि गुरूघांसीदास चौक के समीप खुले में कचरा फेंका गया है तथा वहॉं पर गदंगी फैलाई गयी है, जिसे गंभीरता से लेते हुए उन्होने संबंधित पर 1000 रूपये का अर्थदण्ड आरोपित किये जाने के निर्देश दिये। इसी प्रकार आयुक्त के निर्देश पर शहर के अन्य विभिन्न स्थानों पर निगम अमले ने कार्यवाही करते हुए कचरा फैलाने व गदंगी करने वालों पर 3000 रूपये का अर्थदण्ड लगाया।
    * प्रतिबंधित प्लास्टिक पर 3300 रूपये का अर्थदण्ड
    उल्लेखनीय है कि शासन द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग को पूर्णतः प्रतिबंधित किया गया है। आयुक्त आशुतोष पाण्डेय के दिशा-निर्देश में निगम अमले द्वारा प्रतिबंधित प्लास्टिक के उपयोग को रोकने की दिशा में लगातार आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। निगम के स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय तिवारी एवं जोन कमिश्नर सुनील टांडे ने बताया कि निगम की टीम ने सर्वमंगला मंदिर परिसर के समीप लगने वाली दुकानों का सघन निरीक्षण किया गया, दुकानदारों द्वारा प्रतिबंधित प्लास्टिक कैरीबैग आदि का उपयोग करते पाये जाने पर निगम अमले ने 3300 रूपये का अर्थदण्ड लगाया तथा कडी समझाईश दी कि वे दुकानों में प्रतिबंधित प्लास्टिक सामग्रियों का उपयोग न करें, इनके स्थान पर वैकल्पिक साधनों का अपनायें।
    * सर्वमंगला मंदिर परिसर पूर्णतः प्लास्टिक फ्री जोन
    महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत एवं आयुक्त आशुतोष पाण्डेय के मार्गदर्शन में श्रद्धा का केन्द्र मॉं सर्वमंगला मंदिर परिसर को निगम द्वारा पूर्णतः प्रतिबंधित प्लास्टिक फ्री जोन बनाया गया है, पिछले वर्ष मंदिर परिसर में प्रसाद, पूजन सामग्री आदि का व्यवसाय करने वाले व्यवसायियों व सबकी सहमति से मंदिर परिसर को प्रतिबंधित प्लास्टिक फ्री जोन घोषित किया गया था।
    * कोरबा आपका अपना शहर, इसे स्वच्छ रखें
    महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत एवं आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने आमजन से अपील करते हुए कहा है कि कोरबा हम सबका अपना शहर है, इसे साफ व स्वच्छ रखने में अपना पूरा सहयोग दें। सार्वजनिक स्थानों, सड़क, नाली आदि में कचरा न डालें, प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग पूर्ण रूप से बंद करें, शहर को साफ-सुथरा रखने में निगम केा अपना सहयोग प्रदान करें। उन्होने कहा है कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 शीघ्र ही प्रारंभ होने वाला, आप सबके सहयोग से जिस प्रकार से अभी हाल ही में कोरबा ने एक वर्ल्ड रिकार्ड बनाया है, ठीक उसी तरह स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 में भी कोरबा को शीर्ष सम्मान प्राप्त हो, इसके लिए आप सभी अपनी भागीदारी व सक्रिय सहभागिता प्रदान करें।

    24 फरवरी / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन के प्रस्ताव पर कोरबा नगर एवं जिले को बजट में मिली करोड़ों की सौगात
    Next Article (कोरबा) शहर में 25 फरवरी से चलेगा स्वच्छता का महाअभियान

    Related Posts

    (कोरबा) जटगा-पसान मार्ग के गड्ढों में पलटा ऑटो-बाइक सवार गिरा

    07/30/2026

    (कोरबा) सीएम हेल्पलाइन 1076 से मिली त्वरित राहत

    07/30/2026

    (कोरबा) गौधाम में पशुओं को नियमित दाना-पानी उपलब्ध कराएं, स्वच्छता और स्वास्थ्य देखभाल में न हो कोई कमी : सीईओ जिला पंचायत प्रतीक जैन

    07/30/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026139 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views

    (कोरबा) कृष अग्रवाल ने सीएफए लेबल 1 में सर्वोच्च रैंकिंग प्राप्त कर किया जिले और प्रदेश का नाम रोशन

    06/24/202683 Views
    Don't Miss
    कोरबा 07/30/2026

    (कोरबा) जटगा-पसान मार्ग के गड्ढों में पलटा ऑटो-बाइक सवार गिरा

    * बस भी बाल-बाल बची हादसे से * मरम्मत और ठेकेदार पर कार्यवाही की मांग…

    (कोरबा) सीएम हेल्पलाइन 1076 से मिली त्वरित राहत

    (कोरबा) गौधाम में पशुओं को नियमित दाना-पानी उपलब्ध कराएं, स्वच्छता और स्वास्थ्य देखभाल में न हो कोई कमी : सीईओ जिला पंचायत प्रतीक जैन

    (कोरबा) मड़वा विद्युत संयंत्र की मेजबानी में पाॅवर कंपनीज अंतरक्षेत्रीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.