Close Menu
Manthan News
    What's Hot

    (कोरबा) बालको मंडल में भाजपा किसान मोर्चा के महामंत्री बने निखिल मित्तल-समर्थकों में खुशी की लहर

    (कोरबा) गिट्टी अनलोड करते समय पलटा ट्रक पलटा, टला बड़ा हादसा

    (कोरबा) साइकिल के पहियों से सपनों की उड़ान

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) स्व. केशव लाल मेहता स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता-2026 का सिरमौर बना बालको
    कोरबा

    (कोरबा) स्व. केशव लाल मेहता स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता-2026 का सिरमौर बना बालको

    By Vinod Mittal02/24/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * फाइनल मुकाबले में शिक्षा विभाग की टीम को 57 रन से दी शिकस्त
    कोरबा (मंथन) कोरबा प्रेस क्लब द्वारा आयोजित स्व. केशव लाल मेहता स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता-2026 के चैंपियन का ताज पुनः बालको की टीम के सिर सजा। फाइनल मुकाबले में शिक्षा विभाग की टीम को परास्त कर बालको की टीम ने ट्राफी अपने नाम की। टॉस जीतकर बालको की टीम ने पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। बालको की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 157 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी शिक्षा विभाग की टीम लगातार अंतराल पर विकेट खोती रही। 8 विकेट खोकर शिक्षा विभाग की टीम 100 रन ही बना सकी। बालको की टीम ने 57 रन से फाइनल मुकाबले को जीतकर टाइटल अपने नाम किया। बालको की टीम के मंजय सिंह ने 24 गेंद में शानदार 56 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में तीन चौके और 6 गगनचुंबी छक्के लगाए। उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें “मैन ऑफ द मैच” के खिताब से नवाजा गया। विजेता टीम बालको को उपस्थित अतिथियों द्वारा स्व. केशव लाल मेहता स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता की चमचमाती ट्रॉफी प्रदान की गई। उपविजेता टीम शिक्षा विभाग को स्व. बिसाहू दास महंत स्मृति ट्रॉफी से नवाजा गया। फाइनल मुकाबले को देखने घंटाघर मैदान में क्रिकेट के प्रेमियों की भारी भीड़ रही। प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम में प्रेस क्लब कोरबा के पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य, प्रेस क्लब सदस्य, पत्रकारबंधु व बड़ी संख्या में गणमान्य जनों की उपस्थिति रही।
    * प्रेस क्लब का आयोजन काबिले तारीफ : कलेक्टर कुणाल दुदावत
    प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में बतौर मुख्य अतिथि कलेक्टर कुणाल दुदावत, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी व नगर निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय ने उपस्थिति प्रदान कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। विशिष्ट अतिथि के तौर पर जिला पंचायत सीईओ दिनेश नाग, भाजयुमो महामंत्री व वरिष्ठ पार्षद नरेंद्र देवांगन, जिला शिक्षा अधिकारी टी.पी. उपाध्याय, आईपीएस विमल कुमार ठाकुर, बालको जनसंपर्क अधिकारी दीपक बाजपेई, अदानी पावर हेड अतुल गुप्ता की मौजूदगी रही। कार्यक्रम में बिलासपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष अजीत मिश्रा, उपाध्यक्ष विजय क्रांति तिवारी, सहसचिव हरिकिशन गंगवानी, पूर्व अध्यक्ष तिलक राज सलूजा और वरिष्ठ पत्रकार रविशंकर शुक्ला ने विशेष उपस्थिति प्रदान कर खिलाड़ियों की हौसला अफजाई की। मुख्य अतिथि की आसंदी से कलेक्टर श्री दुदावत ने कहा कि कोरबा प्रेस क्लब पिछले 22 वर्षों से वरिष्ठ पत्रकार स्व. केशव लाल मेहता की स्मृति में क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन करा रहा है। प्रेस क्लब का यह आयोजन काबिले तारीफ है। नगर निगम आयुक्त श्री पांडेय ने कहा कि प्रशासन सहित विभिन्न विभाग और औद्योगिक उपक्रमों को एक मंच पर लाकर इस तरह का आयोजन करना सराहनीय है। इस आयोजन के लिए प्रेस क्लब परिवार बधाई का पात्र है। पार्षद श्री देवांगन ने कहा कि वरिष्ठ पत्रकार स्व. की केशवलाल मेहता की स्मृति में लगातार 22 वर्षों से क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह स्वर्गीय मेहता को प्रेस क्लब परिवार की सच्ची श्रद्धांजलि है। सीईओ श्री नाग ने कहा कि प्रेस क्लब कोरबा के पत्रकार साथियों द्वारा पत्रकारिता के मूल दायित्व के साथ खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाना सराहनीय पहल है।

    24 फरवरी / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) अप्पू गार्डन वेव पुल 10 मार्च से शुरू होने जताई जा रही उम्मीद
    Next Article (कोरबा) पीडीएस की व्यवस्था से नाराज लोगों ने किया हंगामा

    Related Posts

    (कोरबा) बालको मंडल में भाजपा किसान मोर्चा के महामंत्री बने निखिल मित्तल-समर्थकों में खुशी की लहर

    06/03/2026

    (कोरबा) गिट्टी अनलोड करते समय पलटा ट्रक पलटा, टला बड़ा हादसा

    06/03/2026

    (कोरबा) साइकिल के पहियों से सपनों की उड़ान

    06/03/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026138 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202690 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202680 Views

    (कोरबा) लगभग आधा दर्जन लोग जबरिया उठा ले गए एक युवक को गाड़ी में

    04/22/202649 Views
    Don't Miss
    कोरबा 06/03/2026

    (कोरबा) बालको मंडल में भाजपा किसान मोर्चा के महामंत्री बने निखिल मित्तल-समर्थकों में खुशी की लहर

    कोरबा (मंथन) भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा में संगठनात्मक विस्तार के तहत बालको मंडल में…

    (कोरबा) गिट्टी अनलोड करते समय पलटा ट्रक पलटा, टला बड़ा हादसा

    (कोरबा) साइकिल के पहियों से सपनों की उड़ान

    (कोरबा) छिपाकर रखी अंग्रेजी मदिरा और 80 लीटर डीजल बरामद-कथित महिला आरोपी गिरफ्तार

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.