* केबिन में फंसा चालक
कोरबा (मंथन) कोरबा-कुसमुंडा मार्ग पर दो भारी वाहनों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। एक वाहन का चालक केबिन में फंस गया। मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला गया। मार्ग पर आए दिन हादसे हो रहे हैं।
कोरबा-कुसमुंडा मार्ग पर हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आरोप लगाते हुए बताया जा रहा हैं की यहां अधूरा ओवर ब्रिज, अधूरा फोर लेन और सड़कों पर पसरा अंधेरा लगातार हादसों की वजह बन रहा है। इसी कड़ी में रात्रि पहर कोरबा की ओर से आ रही ट्रैलर अपने सामने चल रही दूसरी ट्रैलर से जा टकराई। हादसे में ट्रैलर का केबिन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। जिसमें ट्रैलर का चालक फंस गया, स्थानीय लोगों की मदद से मशक्कत के बाद चालक को केबिन से खींचकर बाहर निकाला गया। ट्रैलर चालक के हाथ पैर में गंभीर चोट लगी है। कोरबा-कुसमुंडा मार्ग अंतर्गत इमली छापर चौक पर ओवर ब्रिज निर्माण बीते लगभग एक साल से बंद है। ऐसे में भारी वाहन कोरबा की ओर से आते समय कुसमुंडा इमलीछापर रेल्वे स्टेशन से आगे व्यवसायिक मार्ग पर कच्ची सड़क के लिए मुड़ना पड़ता है, इसी दौरान यहां वाहनों की अक्सर भिंडत होती रहती है। इसके अलावा कोरबा-कुसमुंडा मार्ग पर स्ट्रीट लाइट नहीं होने की वजह से भी हादसे हो रहें हैं।
लोगों का कहना है कि प्रसाशन को इस ओर ध्यान देते हुए जल्द से जल्द अधूरे फोरलेन और अधूरे ओवर ब्रिज निर्माण कार्य को शुरू करवाना चाहिए। जिससे लोगों को राहत मिले।
24 फरवरी / मंथन मित्तल



