Close Menu
Manthan News
    What's Hot

    (कोरबा) संजीवनी कर्मियों के कार्यस्थल में फेरबदल से आक्रोशित कर्मियों ने मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारी से की शिकायत

    (कोरबा) भू-विस्थापितों के हक में एसईसीएल नीति में बदलाव की मांग

    कोरबा) छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त स्लीपर कोच की सुविधा

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) कटघोरा न्यू बस स्टैंड से शुरू हुआ सफाई अभियान
    कोरबा

    (कोरबा) कटघोरा न्यू बस स्टैंड से शुरू हुआ सफाई अभियान

    By Vinod Mittal02/22/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * हर रविवार चलेगा सफाई महाअभियान
    कोरबा (मंथन) कटघोरा नगर पालिका परिषद द्वारा कटघोरा नगर के न्यू बस स्टैंड और उसके आसपास व्यापक स्वच्छता अभियान चलाकर स्वच्छता के प्रति एक मजबूत संदेश दिया गया। इस अभियान में नगर पालिका अध्यक्ष राज जायसवाल, प्रशिक्षु आईएएस एवं सीएमओ क्षितिज गुरभेले, स्थानीय पार्षदों के साथ-साथ स्वच्छता दीदियों और नगर पालिका के कर्मचारियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
    अभियान के दौरान अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने स्वयं झाड़ू लगाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। बस स्टैंड क्षेत्र के दुकानदारों को समझाइश दी गई कि वे अपने दुकानों से निकलने वाले कचरे को निर्धारित नीले और हरे डस्टबिन में ही एकत्र करें तथा उसे नगर पालिका की कचरा गाड़ी में ही डालें। साथ ही यात्रियों और आम नागरिकों से अपील की गई कि वे सार्वजनिक स्थानों पर कचरा न फैलाएं और स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें।
    प्रशिक्षु आईएएस एवं सीएमओ क्षितिज गुरभेले ने जानकारी देते हुए बताया कि अब नगर में हर रविवार अलग-अलग स्थानों पर इसी तरह स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। इसके माध्यम से लोगों को न केवल सफाई बल्कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति भी जागरूक किया जाएगा। उन्होंने नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में जुड़कर इस अभियान को सफल बनाने की अपील की।
    नगर पालिका अध्यक्ष राज जायसवाल ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन को सफल बनाने के लिए सभी नागरिकों की भागीदारी जरूरी है। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयास से ही कटघोरा नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाकर पूरे प्रदेश में एक अलग पहचान दिलाई जा सकती है। वहीं पार्षद पवन अग्रवाल ने कहा कि छुट्टी के दिन जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों द्वारा स्वयं झाड़ू लगाना इस बात का संकेत है कि अब समय आ गया है जब हर नागरिक को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी और नगर को स्वच्छ बनाने में सक्रिय योगदान देना होगा।
    इस अवसर पर नगर के गणमान्य नागरिकों के साथ नगर पालिका परिषद कटघोरा के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे, जिन्होंने मिलकर स्वच्छता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) स्व. मेहता की पत्रकारिता आज भी समाज के लिए उदाहरण : सांसद श्रीमती महंत
    Next Article (कोरबा) हिरण पर स्वान के झुंड ने किया हमला

    Related Posts

    (कोरबा) संजीवनी कर्मियों के कार्यस्थल में फेरबदल से आक्रोशित कर्मियों ने मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारी से की शिकायत

    04/03/2026

    (कोरबा) भू-विस्थापितों के हक में एसईसीएल नीति में बदलाव की मांग

    04/03/2026

    कोरबा) छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त स्लीपर कोच की सुविधा

    04/03/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026132 Views

    (कोरबा) एंबुलेंस ने बाइक सवार भाई-बहन को मारी टक्कर

    03/23/202646 Views

    (कोरबा) इलेक्ट्रिक स्कूटी मामले में दोष सिद्ध होने पर उपभोक्ता आयोग ने दिया का सख्त आदेश

    02/21/202638 Views

    (कोरबा) ट्रांसपोर्ट नगर से पॉम मॉल तक जिला पुलिस-यातायात पुलिस ने की संयुक्त पेट्रोलिंग

    02/10/202632 Views
    Don't Miss
    कोरबा 04/03/2026

    (कोरबा) संजीवनी कर्मियों के कार्यस्थल में फेरबदल से आक्रोशित कर्मियों ने मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारी से की शिकायत

    कोरबा (मंथन) कोरबा जिले को एक तरफ नई संजीवनी एक्सप्रेस की सौगात मिली है, दूसरी…

    (कोरबा) भू-विस्थापितों के हक में एसईसीएल नीति में बदलाव की मांग

    कोरबा) छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त स्लीपर कोच की सुविधा

    (कोरबा) अधिग्रहण के बरसों बाद भी मुआवजा नहीं मिलने का लगाया आरोप-एसईसीएल गेवरा प्रबंधन के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.