Close Menu
Manthan News
    What's Hot

    (कोरबा) महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल कोरबा द्वारा जिला चिकित्सालय में शिशु किट का किया गया वितरण

    (कोरबा) एनटीपीसी-कोरबा बना देश का अग्रणी पावर स्टेशन

    (कोरबा) मन की बात का सामूहिक श्रवण किया भाजपा कार्यकर्ताओं ने

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) सामाजिक सेवा योगदान के लिए अदाणी फाउंडेशन ने 600 महिलाओं को किया सम्मानित
    कोरबा

    (कोरबा) सामाजिक सेवा योगदान के लिए अदाणी फाउंडेशन ने 600 महिलाओं को किया सम्मानित

    By Vinod Mittal02/22/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर ग्राम पताढ़ी में आयोजित किया गया भव्य सम्मान समारोह
    * महिलाओं ने कहा देश की प्रगति में महिलाओं की बढ़ती भूमिका
    कोरबा (मंथन) कोरबा जिले के बरपाली तहसील में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। अदाणी फाउंडेशन द्वारा कोरबा पॉवर लिमिटेड के पास के ग्राम पताढ़ी में आयोजित सम्मान समारोह में आसपास की 14 ग्राम पंचायतों से लगभग 600 महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में ग्राम पताढ़ी, पहन्दा, खोड्डल, सरगबूंदिया, कुदूरमल, ढ़नढ़नी, कटबितला, देवरमल, इत्यादि ग्रामों की 100 मितनिनों तथा 500 स्व-सहायता समूहों की सदस्यों को उनके सामाजिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इसका उद्देश्य क्षेत्र की महिलाओं को प्रोत्साहित करने और समाज में उनकी भूमिका को सम्मान देना है जो की भविष्य में भी आयोजित किए जाते रहेंगे।
    कार्यक्रम के मंचस्थ अतिथियों में सुष्मिता अनंत जिला पंचायत सदस्य, श्रीमती रीना सिदार जनपद सदस्य सरगबूंदिया, कुमारी वंदना गुप्ता जिला समन्वयक मितानीन मौजूद थीं। साथ ही श्रीमती संगीता कुंवर, सरपंच-पहंदा, श्रीमती निकीता सिंह, सरपंच खोड्डल, श्रीमती रिंकी कंवर-सरपंच बरीडीह, श्रीमती ललीता जगत-सरपंच उरगा, अचला कंवर-सरपंच कटबितला डॉ. रजनी कटकवार स्वास्थ्य केंद्र, पताढ़ी दीप्ति डिकसेना अंचल स्वास्थ्य अधिकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, आदबाई पूर्व सरपंच पताढ़ी सहित कई ग्राम सरपंच व प्रतिनिधि व गणमान्य नागरिक उपस्थित हुए। इसके अलावा कोरबा पॉवर लिमिटेड के डॉ. विकास ठाकुर, अरुण प्रसाद सहित अदाणी फाउंडेशन के अधिकारी मौजूद थे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन कर की गई।
    कार्यक्रम में सभा को संबोधित करते हुए श्रीमती सुष्मिता अनंत ने कहा कि “आज महिलाएं देश की हर सेवा और क्षेत्र में उच्च पदों पर कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि भारत की राष्ट्रपति भी महिला हैं, जो देश की प्रगति में महिलाओं की बढ़ती भूमिका का प्रतीक है। आज समाज के विकास में महिलाओं के योगदान को गौरव का विषय है।”
    “अदाणी समूह द्वारा आयोजित यह सम्मान समारोह महिलाओं को आगे बढ़ने और आत्मविश्वास बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं ट्रेन से लेकर विमान तक संचालित कर रही हैं और समाज के प्रत्येक क्षेत्र में अपनी प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज करा रही हैं।” जनपद सदस्य रीना सिदार ने अपने संबोधन में कहा।
    जिला समन्वयक (मितानिन) श्रीमती वंदना गुप्ता ने बताया कि “मितानिनों ने कोरोना काल जैसे कठिन समय में मरीजों को स्वास्थ्य लाभ दिलाने में उल्लेखनीय योगदान दिया। उन्होंने कहा कि प्रसूति सेवाओं सहित ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था में मितानिनों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही है और महिलाएं आज हर क्षेत्र में देश को आगे बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं।”
    कार्यक्रम में कोरबा पॉवर से डॉ. विकास ठाकुर ने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में महिलाओं की सहभागिता समाज को नई दिशा देने का संकेत है और इससे क्षेत्रीय विकास तथा संयंत्र के प्रति सहयोग को भी बल मिलेगा। अंत में मंचस्थ अतिथियों को स्मृति चिन्ह व पौधा देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में प्रीति प्रजापति, ताजेंद्र बंजारे, पवन महतो, स्वप्निल कुमार, अभिषेक कुमार, सुमित साहू, कृष्णा कुमार का विशेष सहयोग रहा।
    अदाणी फाउंडेशन के इन प्रयासों से यह स्पष्ट है कि “कम्युनिटी फर्स्ट” की भावना के साथ संस्था स्थानीय जरूरतों को प्राथमिकता देते हुए कोरबा क्षेत्र के समग्र और सतत विकास की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। जिसमें शिक्षा स्वास्थ्य और अधोसंरचना विकास सहित महिलाओं के उन्नयन में भी विशेष कार्य संचालित किए जा रहे हैं।

    22 फरवरी / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) जिले के 20 परीक्षा केन्द्रों का किया गया निरीक्षण
    Next Article (कोरबा) पिछड़ा वर्ग मोर्चा के “हितग्राही सम्मान अभियान” अंतर्गत कोरबा में सुशासन का दिया सशक्त संदेश

    Related Posts

    (कोरबा) महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल कोरबा द्वारा जिला चिकित्सालय में शिशु किट का किया गया वितरण

    03/30/2026

    (कोरबा) एनटीपीसी-कोरबा बना देश का अग्रणी पावर स्टेशन

    03/30/2026

    (कोरबा) मन की बात का सामूहिक श्रवण किया भाजपा कार्यकर्ताओं ने

    03/30/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/202677 Views

    (कोरबा) एंबुलेंस ने बाइक सवार भाई-बहन को मारी टक्कर

    03/23/202646 Views

    (कोरबा) इलेक्ट्रिक स्कूटी मामले में दोष सिद्ध होने पर उपभोक्ता आयोग ने दिया का सख्त आदेश

    02/21/202638 Views

    (कोरबा) ट्रांसपोर्ट नगर से पॉम मॉल तक जिला पुलिस-यातायात पुलिस ने की संयुक्त पेट्रोलिंग

    02/10/202632 Views
    Don't Miss
    कोरबा 03/30/2026

    (कोरबा) महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल कोरबा द्वारा जिला चिकित्सालय में शिशु किट का किया गया वितरण

    * 100 बच्चों को मिली सहायता कोरबा (मंथन) कोरबा जिले में संचालित सेवा कार्यो में…

    (कोरबा) एनटीपीसी-कोरबा बना देश का अग्रणी पावर स्टेशन

    (कोरबा) मन की बात का सामूहिक श्रवण किया भाजपा कार्यकर्ताओं ने

    कोरबा) झोराघाट पिकनिक स्पॉट मार्ग पर पलटा बेकाबू ट्रैक्टर-बाल-बाल बचे लोग

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.