Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) कस्टमर अवेयरनेस कार्यक्रम अंतर्गत साइबर क्राइम से बचाव के बताए गए तरीके

    (कोरबा) आयुष ने फायरिंग प्रतियोगिता में जिले का नाम किया रोशन

    (कोरबा) कटघोरा में एमडी मेडिसिन विशेषज्ञ की सुविधा अंतर्गत डॉ. प्रिंस जैन देंगे अपनी सेवाएं

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) होली पर्व के मद्देनजर दर्री पुलिस ने डीजे संचालकों की ली बैठक
    कोरबा

    (कोरबा) होली पर्व के मद्देनजर दर्री पुलिस ने डीजे संचालकों की ली बैठक

    By Vinod Mittal02/21/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    कोरबा (मंथन) कोरबा जिला के दर्री थाना क्षेत्र में होली पर्व के मद्देनजर दर्री पुलिस ने अग्रिम तैयारियां और रणनीति पर काम शुरू कर दिया हैं। इस कड़ी में क्षेत्र के डीजे संचालकों की बैठक ली गई। कई मुद्दों पर चर्चा के साथ कई निर्णय लिए गए।
    दर्री टीआई आशीष सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि दर्री पुलिस थाना अंतर्गत डीजे व्यवसाय से जुड़े संचालकों को परिसर में बुलवाकर संवाद किया गया। उन्हें बताया गया कि होली पर विभिन्न स्थानों में होने वाले कार्यक्रम में आप अपना व्यवसाय जरूर करें लेकिन इस दौरान नियम पालन का ध्यान रखा जाए। कहीं भी डीजे के शोरगुल से आम लोगों को बाधा उत्पन्न न हो। परीक्षा के दौर में यह त्यौहार आयोजित होना है, इसलिए प्रशासन की ओर से जारी किए गए दिशा-निर्देश का ख्याल रखा जाए। जिस अवधि के लिए आपको परमिशन मिली हुई है उसके बाद कहीं भी शोरशराबा जैसी स्थिति न रहे। पूरे काम को सुरक्षा के साए में किया जाए यह प्राथमिकता होनी चाहिए। डीजे पर होली से संबंधित गानों को बजाएं जरूर पर अश्लीलता और फूहड़ता वाली स्थिति से दूर रहें। ऐसे किसी भी मामले में कहीं से भी शिकायत प्राप्त होती है तो पुलिस निश्चित रूप से हस्तक्षेप के साथ कार्यवाही करेगी। इसमें अर्थदंड से लेकर जब्ती तक की कार्यवाही की जाएगी।
    टीआई आशीष सिंह ने कहा कि थाना क्षेत्र के अंतर्गत कहीं भी होली के नाम पर लोगों से जबरिया उगाही करने और उनका रास्ता रोकने के प्रकरणों में भी नजर रखी जा रही है। इस तरह की हरकतों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे कार्य में संलिप्त तत्वों पर एक्शन लिया जाएगा।

    21 फरवरी / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) एटक के क्षेत्रीय अध्यक्ष के इस्तीफे के बाद लगी इस्तीफे की झड़ी
    Next Article (कोरबा) इलेक्ट्रिक स्कूटी मामले में दोष सिद्ध होने पर उपभोक्ता आयोग ने दिया का सख्त आदेश

    Related Posts

    (कोरबा) कस्टमर अवेयरनेस कार्यक्रम अंतर्गत साइबर क्राइम से बचाव के बताए गए तरीके

    07/30/2026

    (कोरबा) आयुष ने फायरिंग प्रतियोगिता में जिले का नाम किया रोशन

    07/30/2026

    (कोरबा) कटघोरा में एमडी मेडिसिन विशेषज्ञ की सुविधा अंतर्गत डॉ. प्रिंस जैन देंगे अपनी सेवाएं

    07/30/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026139 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views

    (कोरबा) कृष अग्रवाल ने सीएफए लेबल 1 में सर्वोच्च रैंकिंग प्राप्त कर किया जिले और प्रदेश का नाम रोशन

    06/24/202683 Views
    Don't Miss
    कोरबा 07/30/2026

    (कोरबा) कस्टमर अवेयरनेस कार्यक्रम अंतर्गत साइबर क्राइम से बचाव के बताए गए तरीके

    कोरबा (मंथन) कोरबा शहर के बीएसएनएल के डिविजनल ऑफिस में भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण के…

    (कोरबा) आयुष ने फायरिंग प्रतियोगिता में जिले का नाम किया रोशन

    (कोरबा) कटघोरा में एमडी मेडिसिन विशेषज्ञ की सुविधा अंतर्गत डॉ. प्रिंस जैन देंगे अपनी सेवाएं

    (कोरबा) रामपुर आंगनबाड़ी केंद्र में किया गया पौधरोपण

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.