कोरबा (मंथन) कोरबा सतनामी कल्याण समिति के मीडिया प्रभारी व पत्रकार नरेन्द्र कुमार रात्रे की माता श्रीमती रेशम बाई रात्रे पति रामेश्वर प्रसाद रात्रे सेवानिवृत्त बालको कर्मचारी का अपोलो बिलासपुर में उपचार के दौरान निधन हो गया। वे कुछ समय से अस्वस्थ चल रही थी।
शांत, सहज, सरल, मृदभासी श्रीमती रेशम बाई रात्रे का अंतिम संस्कार 21 फरवरी शनिवार को प्रातः 10 बजे भदरापारा बालको स्थित निवास गुरु घासीदास चौक के पास से सतनाम नगर मुक्तिधाम में किया जायेगा। उनके निधन की खबर से परिजन, मित्रगण, रिश्तेदार, पत्रकारों, सहित अंचल में शोक की लहर व्याप्त हैं। वे अपने पीछे तीन पुत्र देवेंद्र, नरेंद्र, राजेन्द्र सहित नाती पोते से भरा पूरा परिवार छोड़ गए है।
20 फरवरी / मंथन मित्तल



