Close Menu
Manthan News
    What's Hot

    (कोरबा) कोरबा प्रेस क्लब चुनाव 2026-28 हेतु 13 जून शाम 2:00 बजे तक होंगी नाम वापसी

    (कोरबा) श्री अग्रसेन नवयुवक मंच एवं अग्रवाल सभा के संयुक्त तत्वावधान में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच एवं रक्तदान शिविर 14 जून को आहूत

    (कोरबा) बालको सामुदायिक विकास के लिए कटिबद्ध

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) संगठन विरोधी गतिविधियों के आरोप में बृजलाल पनिका को एटक से किया गया निष्कासित
    कोरबा

    (कोरबा) संगठन विरोधी गतिविधियों के आरोप में बृजलाल पनिका को एटक से किया गया निष्कासित

    By Vinod Mittal02/20/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

     

    कोरबा (मंथन) संयुक्त कोयला मजदूर संघ (एटक) ने संगठन विरोधी गतिविधियों में संलिप्तता के आरोप में बृजलाल पनिका को संघ से निष्कासित कर दिया है। इस संबंध में जारी प्रेस विज्ञप्ति में संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि पनिका संगठन के विधिवत सदस्य नहीं थे, इसके बावजूद उन्हें तत्कालीन केंद्रीय महासचिव (बिलासपुर) द्वारा हिन्द मजदूर संघ (एच.एम.एस.) से सीधे लाकर एस.के.एम.एस. (एटक) कुसमुण्डा का क्षेत्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। इसे एटक के संविधान के विरुद्ध बताया गया है।

    विज्ञप्ति में कहा गया है कि नियुक्ति के बाद से ही संगठन के सक्रिय और जुझारू कार्यकर्ताओं द्वारा उनके कार्यप्रणाली का विरोध किया जाता रहा। आरोप है कि पनिका ने संगठन हितों की अनदेखी करते हुए व्यक्तिगत स्वार्थ और महत्वाकांक्षा को प्राथमिकता दी तथा संघ को निजी उद्देश्य की पूर्ति का माध्यम बनाने का प्रयास किया। संघ के अनुसार, उनके विरुद्ध प्रमुख शिकायतों में व्यक्तिगत लेटर पैड छपवाना, यूनियन के बैंक खाते पर रोक लगाने का प्रयास करना, बिना विचार-विमर्श अनर्गल पत्राचार करना तथा कार्यकारिणी को विश्वास में लिए बिना हड़ताल/धरना प्रदर्शन का नोटिस जारी कर दबाव बनाने जैसे कदम शामिल हैं। संघ पदाधिकारियों ने बताया कि उनकी गतिविधियों को संदिग्ध मानते हुए पहले ही उन्हें संयुक्त सलाहकार समिति (जे.सी.सी.) की सदस्यता से हटाया गया था तथा पत्र व्यवहार पर रोक लगाकर अधिकार सीमित कर दिए गए थे, ताकि संगठन एटक के संविधान के अनुरूप संचालित हो सके।

    संयुक्त कोयला मजदूर संघ (एटक) ने स्पष्ट किया है कि संगठन श्रमिक हितों को सर्वोपरि मानता है और किसी भी प्रकार की व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा या अनुशासनहीनता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

     

    20 फरवरी / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) जिले की 5 कोल ब्लॉक नीलामी के अंतिम चरण में
    Next Article (कोरबा) पत्रकार नरेन्द्र रात्रे को मातृ शोक

    Related Posts

    (कोरबा) कोरबा प्रेस क्लब चुनाव 2026-28 हेतु 13 जून शाम 2:00 बजे तक होंगी नाम वापसी

    06/13/2026

    (कोरबा) श्री अग्रसेन नवयुवक मंच एवं अग्रवाल सभा के संयुक्त तत्वावधान में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच एवं रक्तदान शिविर 14 जून को आहूत

    06/13/2026

    (कोरबा) बालको सामुदायिक विकास के लिए कटिबद्ध

    06/13/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026138 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202685 Views

    (कोरबा) लगभग आधा दर्जन लोग जबरिया उठा ले गए एक युवक को गाड़ी में

    04/22/202650 Views
    Don't Miss
    कोरबा 06/13/2026

    (कोरबा) कोरबा प्रेस क्लब चुनाव 2026-28 हेतु 13 जून शाम 2:00 बजे तक होंगी नाम वापसी

    * कुल 24 प्रत्याशियों ने भरे नामांकन पत्र कोरबा (मंथन) कोरबा प्रेस क्लब के सत्र…

    (कोरबा) श्री अग्रसेन नवयुवक मंच एवं अग्रवाल सभा के संयुक्त तत्वावधान में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच एवं रक्तदान शिविर 14 जून को आहूत

    (कोरबा) बालको सामुदायिक विकास के लिए कटिबद्ध

    (कोरबा) एएसआई के घायल पुत्र ने उपचार के दौरान तोड़ा दम-कुछ कथित आरोपी हिरासत में

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.