Close Menu
Manthan News
    What's Hot

    (कोरबा) पत्रकारबंधुओं की कलम, सबसे बड़ी ताकत-कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन

    (कोरबा) हनुमान प्राकट्य उत्सव मनाने उसकी रूपरेखा तय करने बैठक आहूत

    (कोरबा) 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर की जैन समाज ने मनाई जयंती

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) सीईओ जिला पंचायत ने आंगनबाड़ी भवन निर्माण और जल जीवन मिशन के कार्यों का किया निरीक्षण
    कोरबा

    (कोरबा) सीईओ जिला पंचायत ने आंगनबाड़ी भवन निर्माण और जल जीवन मिशन के कार्यों का किया निरीक्षण

    By Vinod Mittal02/20/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * गुणवत्ता पूर्ण कार्य करने के दिए निर्देश
    * गुणवत्ताहीन कार्य एवं धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी
    कोरबा (मंथन) कोरबा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी दिनेश कुमार नाग ने बुधवार को जनपद पंचायत कोरबा एवं करतला अंतर्गत विभिन्न आंगनबाड़ी भवन निर्माण एवं जल जीवन मिशन के कार्यों का स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, प्रगति एवं क्रियान्वयन की स्थिति का जायजा लिया तथा गुणवत्ताहीन एवं धीमी प्रगति वाले कार्यों पर गहरी नाराजगी व्यक्त की।
    निरीक्षण के दौरान ग्राम सरगबुंदिया, सालिहाभांठा एवं तुमान में आंगनबाड़ी भवन निर्माण कार्यों का अवलोकन किया गया। इस अवसर पर कार्यपालन अभियंता आरईएस, सीईओ जनपद पंचायत, एसडीओ आरईएस कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा, उप अभियंता, मनरेगा तकनीकी सहायक, संबंधित सरपंच एवं सचिव उपस्थित रहे।
    ग्राम सरगबुंदिया के आंगनबाड़ी भवन निर्माण कार्य में लापरवाही एवं कार्य में ध्यान न दिए जाने पर सीईओ श्री नाग ने सरपंच, सचिव एवं सब इंजीनियर को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही पूर्व में स्वीकृत आंगनबाड़ी भवन निर्माण कार्य प्रारंभ हो जाने के कारण सरगबुंदिया बस्ती में प्रस्तावित आंगनबाड़ी को निरस्त करने के आदेश भी दिए। ग्राम सालिहाभांठा में आंगनबाड़ी निर्माण कार्य संतोषजनक पाया गया, जिसे सीईओ ने शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। ग्राम तुमान के भांठापारा स्थित आंगनबाड़ी भवन में गुणवत्ता मानकों के अनुरूप कार्य नहीं पाए जाने पर सचिव एवं सब इंजीनियर को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। वहीं तुमान के सड़कपारा में निर्माणाधीन आंगनबाड़ी को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।
    तुमान के इमली टिकरा में भूमि विवाद के कारण कार्य प्रारंभ नहीं होने पर सीईओ ने सरपंच एवं सचिव को 15 दिवस के भीतर विवाद का निराकरण कर निर्माण कार्य प्रारंभ कराने के निर्देश दिए। अन्यथा आंगनबाड़ी भवन निरस्त करने की बात कही । ग्राम पंचायत धोराभाटा में आंगनबाड़ी भवन निर्माण कार्य गुणवत्ताहीन पाए जाने पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए सरपंच, सचिव एवं तकनीकी सहायक के विरुद्ध नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।
    इसके पश्चात सीईओ श्री नाग ने जनपद पंचायत करतला अंतर्गत ग्राम पंचायत गाढ़ापाली एवं सालिहाभाटा में नल-जल योजना के तहत पेयजल व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रामीणों से घर-घर संपर्क कर पेयजल आपूर्ति की स्थिति के संबंध में चर्चा की तथा योजनाओं के सुचारू संचालन के लिए सामुदायिक सहभागिता पर जोर दिया।
    ग्राम सालिहाभाटा में सीईओ ने ग्रामीणों को पेयजल व्यवस्था के सतत संचालन हेतु विद्युत बिल भुगतान के लिए ग्राम पंचायत द्वारा उचित कर निर्धारण करने की बात कही, ताकि योजना दीर्घकाल तक प्रभावी रूप से संचालित होती रहे। सीईओ श्री नाग ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि शासन की योजनाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही या गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा सभी निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप एवं समयसीमा में पूर्ण किए जाएं।

    20 फरवरी / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) तालाब में डूबी मिली ग्रामीण बुजुर्ग की लाश
    Next Article (कोरबा) बालको अस्पताल में नई फार्मेसी का शुभारंभ-क्षेत्रीय मरीजों को मिलेगी आसानी से दवा

    Related Posts

    (कोरबा) पत्रकारबंधुओं की कलम, सबसे बड़ी ताकत-कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन

    03/31/2026

    (कोरबा) हनुमान प्राकट्य उत्सव मनाने उसकी रूपरेखा तय करने बैठक आहूत

    03/31/2026

    (कोरबा) 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर की जैन समाज ने मनाई जयंती

    03/31/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026127 Views

    (कोरबा) एंबुलेंस ने बाइक सवार भाई-बहन को मारी टक्कर

    03/23/202646 Views

    (कोरबा) इलेक्ट्रिक स्कूटी मामले में दोष सिद्ध होने पर उपभोक्ता आयोग ने दिया का सख्त आदेश

    02/21/202638 Views

    (कोरबा) ट्रांसपोर्ट नगर से पॉम मॉल तक जिला पुलिस-यातायात पुलिस ने की संयुक्त पेट्रोलिंग

    02/10/202632 Views
    Don't Miss
    कोरबा 03/31/2026

    (कोरबा) पत्रकारबंधुओं की कलम, सबसे बड़ी ताकत-कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन

    * कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य एवं महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत की अध्यक्षता…

    (कोरबा) हनुमान प्राकट्य उत्सव मनाने उसकी रूपरेखा तय करने बैठक आहूत

    (कोरबा) 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर की जैन समाज ने मनाई जयंती

    (कोरबा) नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती एक युवक की हुई संदिग्ध मौत

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.