Close Menu
Manthan News
    What's Hot

    (कोरबा) पत्रकारबंधुओं की कलम, सबसे बड़ी ताकत-कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन

    (कोरबा) हनुमान प्राकट्य उत्सव मनाने उसकी रूपरेखा तय करने बैठक आहूत

    (कोरबा) 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर की जैन समाज ने मनाई जयंती

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»छत्तीसगढ़»(कोरबा) शासकीय महाविद्यालय बरपाली में ‘इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब’ का हुआ गठन
    छत्तीसगढ़

    (कोरबा) शासकीय महाविद्यालय बरपाली में ‘इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब’ का हुआ गठन

    By Vinod Mittal02/20/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    कोरबा (मंथन) भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार जिले के युवाओं को निर्वाचन प्रक्रिया के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से 19 फरवरी को विकासखंड करतला स्थित शासकीय महाविद्यालय बरपाली में ‘इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब’ का गठन किया गया। कार्यक्रम में सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।
    इस अवसर पर छात्र-छात्राओं के लिए पोस्टर, रंगोली एवं मेहंदी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने आकर्षक प्रस्तुतियों के माध्यम से विशेष गहन पुनरीक्षण एवं मतदान के महत्व को प्रभावी ढंग से प्रदर्शित किया। प्रतियोगिताओं में महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
    सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह ने अपने संबोधन में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब के गठन के उद्देश्यों एवं विशेष गहन पुनरीक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले प्रत्येक युवा से जागरूक मतदाता के रूप में अपना नाम मतदाता सूची में पंजीकृत कराने का आह्वान किया। उन्होंने लोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए स्वीप कार्यक्रम से जुड़कर सक्रिय योगदान देने की अपील की।
    महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सी.पी. नंद ने कहा कि संस्थान स्वीप कार्यक्रम की गतिविधियों में सदैव अग्रणी भूमिका निभाता रहा है। छात्र अभिषेक एवं राजेश कुमार ने भी ईएलसी क्लब के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन स्वीप प्रभारी लक्ष्मी साहू ने किया। इस दौरान डॉ. ए.के. सिंह, डी.डी. महंत, डी.के. चंद्रा, अरविंद खाखा सहित महाविद्यालय के प्राध्यापकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। अंत में सभी ने शत-प्रतिशत मतदान एवं मतदाता पंजीकरण के लिए जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।

    20 फरवरी / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) 114 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को दिया गया एनसीडी प्रशिक्षण
    Next Article (कोरबा) एक युवक ने अधेड़ पर चलाई गोली-गिरफ्तार

    Related Posts

    (कोरबा) पत्रकारबंधुओं की कलम, सबसे बड़ी ताकत-कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन

    03/31/2026

    (कोरबा) हनुमान प्राकट्य उत्सव मनाने उसकी रूपरेखा तय करने बैठक आहूत

    03/31/2026

    (कोरबा) 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर की जैन समाज ने मनाई जयंती

    03/31/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026127 Views

    (कोरबा) एंबुलेंस ने बाइक सवार भाई-बहन को मारी टक्कर

    03/23/202646 Views

    (कोरबा) इलेक्ट्रिक स्कूटी मामले में दोष सिद्ध होने पर उपभोक्ता आयोग ने दिया का सख्त आदेश

    02/21/202638 Views

    (कोरबा) ट्रांसपोर्ट नगर से पॉम मॉल तक जिला पुलिस-यातायात पुलिस ने की संयुक्त पेट्रोलिंग

    02/10/202632 Views
    Don't Miss
    कोरबा 03/31/2026

    (कोरबा) पत्रकारबंधुओं की कलम, सबसे बड़ी ताकत-कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन

    * कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य एवं महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत की अध्यक्षता…

    (कोरबा) हनुमान प्राकट्य उत्सव मनाने उसकी रूपरेखा तय करने बैठक आहूत

    (कोरबा) 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर की जैन समाज ने मनाई जयंती

    (कोरबा) नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती एक युवक की हुई संदिग्ध मौत

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.