Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) क्षेत्र के सर्वांगीण विकास में बालको का महत्वपूर्ण योगदान- कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन

    (कोरबा) मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने किया स्वास्थ्य केन्द्रों का औचक निरीक्षण

    (कोरबा) गुरु रविदास की 650वीं जयंती पर सात माह का समरसता संकल्प अभियान चलाएगी भाजपा

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) वार्ड क्र. 17 व 19 में बनेंगे मंगल भवन व सामुदायिक भवन
    कोरबा

    (कोरबा) वार्ड क्र. 17 व 19 में बनेंगे मंगल भवन व सामुदायिक भवन

    By Vinod Mittal02/20/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

     

    * दादर बस्ती में सड़क का होगा निर्माण 

    * कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन एवं महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने 01 करोड़ 58 लाख रू. के विकास कार्यो का किया भूमिपूजन व शुभारंभ

    कोरबा (मंथन) नगर पालिक निगम कोरबा के वार्ड क्र. 17 में मंगल भवन एवं 19 में सामुदायिक भवन का निर्माण कराया जाएगा, वहीं दादरखुर्द बस्ती की जीर्ण-शीर्ण सड़क का कायाकल्प होगा। प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी व सार्वजनिक उपक्रम मंत्री सह कोरबा नगर विधायक लखनलाल देवांगन व महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने एक ओर जहा वार्ड क्र. 17 के मंगल भवन व दादरखुर्द बस्ती के सड़क डामरीकरण कार्य हेतु भूमिपूजन किया, वहीं वार्ड क्र. 19 में बनने जा रहे सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का शुभारंभ नारियल तोड़कर किया। इस मौके पर सभापति नूतन सिंह ठाकुर, वरिष्ठ पार्षद नरेन्द्र देवांगन सहित वार्ड के पार्षदगण, जनप्रतिनिधिगण विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे।

    नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा वार्ड क्र. 17 ढोढ़ीपारा भैंसखटाल में काली मंदिर के समीप 20 लाख रूपये की लागत से मंगल भवन का निर्माण कराया जाएगा, जिसका भूमिपूजन कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन व महापौर श्रीमती राजपूत के द्वारा किया गया। इसी प्रकार वार्ड क्र. 19 ढोढ़ीपारा के सामने स्थिता बस्ती में 20 लाख रूपये की लागत से क्षत्रिय राठौर समाज की मांग के अनुरूप 20 लाख रूपये की लागत से सामुदायिक भवन का निर्माण किया जाना हैं, जिसका विधिवत शुभारंभ आज  उनके करकमलों से किया गया। निगम द्वारा वार्ड क्र. 34 दादर के कंकालिन मंदिर के सामने से जगन्नाथ मंदिर होते हुए मुख्य द्वार तक सड़क डामरीकरण का कार्य 01 करोड़ 18 लाख रूपये की लागत से निगम द्वारा कराया जाना हैं, उक्त महत्वपूर्ण विकास कार्य का भूमिपूजन भी कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन व महापौर श्रीमती राजपूत के करकमलों से सम्पन्न किया गया।

    * नागरिकों की विकास संबंधी आवश्यकताएं पूरी करना, मेरा प्रथम लक्ष्य

    इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन ने उपस्थित बस्तीवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि मैं आप सबके परिवार का एक छोटा सा सदस्य हूॅं, मेरे ऊपर आप सबका पूरा अधिकार है, आपकी विकास संबंधी जो भी आवश्यकताएं होंगी, उन्हें पूरा करना, मेरा प्रथम लक्ष्य है, उन्हें अवश्य पूरा किया जाएगा। उन्होने कहा कि यहा पर मंगल भवन व सामुदायिक भवन का निर्माण होने से बस्तीवासियों के अपने पारिवारिक, सामाजिक व सार्वजनिक कार्यक्रमों हेतु सुविधायुक्त स्थल उपलब्ध हो सकेगा, बस्तीवासियों की यह पुरानी मांग थी, जो आप सब के आशीर्वाद से आज पूरी हो रही है। कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन ने अपने उद्बोधन में आगे कहा कि हम सौभाग्यशाली हैं कि आज हमारे देश की कमान नरेन्द्र मोदी जैसे प्रधानमंत्री के हाथ में हैं, उनके मार्गदर्शन में देश का तीव्र गति से विकास हो रहा है, पूरे देश में रेल कॉरिडोर के विस्तार हो रहा हैं, फोर लेन-सिक्स लेन सड़कें बन रही हैं, झोपड़ी व कच्चे घरों में रहने वाले लोगों को पक्के आवास उपलब्ध कराये जा रहे है, इसके साथ ही दर्जनों जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है, जिनका प्रत्यक्ष लाभ करोड़ों देशवासियों को मिल रहा है। उन्होने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी को समयसीमा में पूरा किया है तथा श्री साय के मार्गदर्शन में राज्य सरकार समाज के सभी वर्गो के हितों के लिये, प्रदेश के सर्वागीण विकास के लिये लगातार कार्य कर रही है। उन्होने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के 15 वर्ष के कार्यकाल में संचालित की गई दर्जनों जनकल्याणकारी योजनाओं को पूर्ववर्ती सरकार ने बंद कर दिया था, आज मुख्यमंत्री श्री साय ने इन जनहितैषी योजनाओं को पुनः संचालित कराया है, जिससे प्रदेश के गरीब, निर्धन, किसान, मजदूर, युवा, महिला सहित सभी वर्ग के लोग लाभान्वित हो रहे हैं।

    * कैबिनेट मंत्री के मार्गदर्शन में हो रहा कोरबा का तेजी से विकास

    इस मौके पर अपने उद्बोधन में महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने कहा कि कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन के मार्गदर्शन में कोरबा का तेजी से विकास हो रहा है, उन्होने अपने महापौर कार्यकाल में ऐतिहासिक रूप से विकास कार्य कराये थे, जो आज भी हम सबको दिखाई दे रहे हैं, अब पुनः कोरबा विकास के उसी रास्ते में चल रहा है, वर्षो की समस्याएं दूर हो रही हैं तथा निगम के सभी वार्ड, बस्तियों में वहॉं के रहवासियों की मांग, आवश्यकता व इच्छा के अनुरूप बडे़ पैमाने पर विकास कार्य कराये जा रहे हैं।

    * पुरानी मांग, जो पूरी हुई

    इस अवसर पर वार्ड क्र. 17 ढोढ़ीपारा के पार्षद लक्ष्मण श्रीवास ने कहा कि यहॉं पर मंगल भवन निर्माण की पुरानी मांग थी, जिसे कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन व महापौर श्रीमती राजपूत ने आज पूरा कर दिया है, जिसके लिए मैं वार्डवासियों की ओर से कृतज्ञता व्यक्त करता हूॅं, इस मौके पर उन्होने बनने जा रहे मंगल भवन को सुरक्षित स्वरूप देने के लिये बाउण्ड्रीवाल निर्माण का अनुरोध भी कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन व महापौर श्रीमती राजपूत से किया, जिस पर उन्होने कहा कि यहॉं पर निश्चित रूप से बाउण्ड्रीवाल का निर्माण कराया जाएगा, ताकि भवन सुरक्षित हो सके।

    भूमिपूजन कार्यक्रमों के दौरान सभापति नूतन सिंह ठाकुर व वरिष्ठ पार्षद नरेन्द्र देवांगन के साथ ही पार्षद लक्ष्मण श्रीवास, मुकेश राठौर, सुनीता चौहान, ममता यादव, अजय गोंड़, रामकुमार साहू, मंडल अध्यक्ष मनोज लहरे, डॉ. राजेश राठौर, मिलाप बरेठ, जगदीश श्रीवास, सुनीता राठौर, कृष्णा द्विवेदी, प्रफुल्ल तिवारी, ईश्वर साहू, नारायण सिंह ठाकुर, पुनीराम देवांगन, नरेन्द्र पाटनवार, अनिल यादव, धनसाय साहू, संजय कुमवंशी, हारबाई यादव, आशीष द्विवेदी, सुरेन्द्र राजवाडे, गिरधारी रजक, हरनारायण विश्वकर्मा, जितेन्द्र साहू सहित नागरिकगण उपस्थित थे।

     

    19 फरवरी / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) श्रमिकों का सशक्तिकरण ही समृद्ध और विकसित छत्तीसगढ़ की आधारशिला-कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन
    Next Article (कोरबा) विधानसभा सत्र के दौरान कोरबा जिले के अधिकारी-कर्मचारियों के मुख्यालय छोड़ने पर प्रतिबंध

    Related Posts

    (कोरबा) क्षेत्र के सर्वांगीण विकास में बालको का महत्वपूर्ण योगदान- कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन

    07/29/2026

    (कोरबा) मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने किया स्वास्थ्य केन्द्रों का औचक निरीक्षण

    07/29/2026

    (कोरबा) गुरु रविदास की 650वीं जयंती पर सात माह का समरसता संकल्प अभियान चलाएगी भाजपा

    07/29/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026139 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views

    (कोरबा) कृष अग्रवाल ने सीएफए लेबल 1 में सर्वोच्च रैंकिंग प्राप्त कर किया जिले और प्रदेश का नाम रोशन

    06/24/202683 Views
    Don't Miss
    कोरबा 07/29/2026

    (कोरबा) क्षेत्र के सर्वांगीण विकास में बालको का महत्वपूर्ण योगदान- कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन

    कोरबा (मंथन) कोरबा जिले में स्थापित और संचालित वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी…

    (कोरबा) मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने किया स्वास्थ्य केन्द्रों का औचक निरीक्षण

    (कोरबा) गुरु रविदास की 650वीं जयंती पर सात माह का समरसता संकल्प अभियान चलाएगी भाजपा

    (कोरबा) पैरोल पर छूटा हत्या का आरोपी लगभग छह साल बाद हुआ पुनः गिरफ्तार

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.