Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) “सजग कोरबा-सतर्क कोरबा” अभियान अंतर्गत यातायात पुलिस ने की सघन जांच कार्यवाही

    (कोरबा) “अदाणी भवन” का हुआ लोकार्पण-ढनढनी ग्राम पंचायत में ग्रामीणों को मिली विकास की नई सौगात

    (कोरबा) कोरबा-भिलाई मार्ग पर लगा 2 किमी लंबा जाम

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»छत्तीसगढ़»(कोरबा) श्रमिकों का सशक्तिकरण ही समृद्ध और विकसित छत्तीसगढ़ की आधारशिला-कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन
    छत्तीसगढ़

    (कोरबा) श्रमिकों का सशक्तिकरण ही समृद्ध और विकसित छत्तीसगढ़ की आधारशिला-कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन

    By Vinod Mittal02/19/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * कोरबा सम्मेलन में 3110 श्रमिकों को 1.23 करोड़ की सहायता
    कोरबा (मंथन) श्रमिकों के सम्मान और सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से टी.पी. नगर स्थित राजीव गांधी ऑडिटोरियम में श्रमिक सम्मेलन का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य, उद्योग, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री सह कोरबा नगर विधायक लखन लाल देवांगन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। सम्मेलन में श्रमिक कल्याण और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तार से जानकारी दी गई तथा पात्र हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के तहत सहायता राशि वितरित की गई।
    अपने संबोधन में कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि श्रमिक प्रदेश की रीढ़ हैं और उनके खून-पसीने की मेहनत से ही अधोसंरचना विकास और औद्योगिक प्रगति संभव हो रही है। उन्होंने कहा कि श्रमिकों के सम्मान, सुरक्षा और विकास के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है तथा केंद्र सरकार के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में अनेक कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि पिछले दो वर्षों में श्रमिकों और उनके परिवारों को लगभग 800 करोड़ रुपये की राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे खातों में अंतरित की गई है।
    कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन ने आगे कहा कि श्रमिकों के लिए आवास निर्माण सहायता, सुरक्षा उपकरण सहायता, महतारी जतन योजना, मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता, नोनी सुरक्षा योजना, नौनिहाल छात्रवृत्ति और श्रमिक सियान सहायता योजना सहित कई सामाजिक सुरक्षा योजनाएं चलाई जा रही हैं। श्रमिकों के बच्चों की शिक्षा को प्राथमिकता देते हुए छात्रवृत्ति, गणवेश, साइकिल वितरण और मेरिट में आने वाले विद्यार्थियों को 1 लाख रुपये तक की छात्रवृत्ति तथा विदेश अध्ययन हेतु 50 लाख रुपये तक सहायता का प्रावधान किया गया है।
    उन्होंने बताया कि कोरबा श्रमिक बाहुल्य जिला है, जहां बालको, एनटीपीसी, और साउथ ईस्टर्न कोल्फ़ील्ड्स लिमिटेड जैसे बड़े औद्योगिक प्रतिष्ठान संचालित हैं। श्रमिकों के लिए वीर नारायण सिंह श्रम अन्न योजना के तहत 5 रुपये में भरपेट भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। नई औद्योगिक नीति से रोजगार के नए अवसर भी सृजित हो रहे हैं। श्रमिक समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए श्रमेव जयते पोर्टल और कॉल सेंटर भी संचालित है।
    सम्मेलन में महापौर संजू देवी राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह, नगर निगम सभापति नूतन ठाकुर सहित जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी और बड़ी संख्या में श्रमिक उपस्थित रहे। अतिथियों ने श्रमिकों को योजनाओं की जानकारी लेकर अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।
    कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल, असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मंडल और श्रम कल्याण मंडल की योजनाओं के तहत 3110 श्रमिकों को कुल 1 करोड़ 23 लाख रुपये की सहायता राशि वितरित की गई। इसमें नौनिहाल छात्रवृत्ति, नोनी सशक्तिकरण, महतारी जतन, श्रमिक सियान सहायता, मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता और मेधावी शिक्षा सहायता योजनाएं शामिल रहीं। सम्मेलन स्थल पर विभागीय स्टॉल भी लगाए गए, जहां श्रमिकों का पंजीयन और नवीनीकरण किया गया। साथ ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क दवाइयां वितरित की गईं, जिससे उन्हें मौके पर ही प्रत्यक्ष लाभ मिला।

    19 फरवरी / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) आदर्श महाविद्यालय के रेड रिबन क्लब द्वारा निकाली गयी एड्स जागरूकता रैली
    Next Article (कोरबा) वार्ड क्र. 17 व 19 में बनेंगे मंगल भवन व सामुदायिक भवन

    Related Posts

    (कोरबा) “सजग कोरबा-सतर्क कोरबा” अभियान अंतर्गत यातायात पुलिस ने की सघन जांच कार्यवाही

    07/30/2026

    (कोरबा) “अदाणी भवन” का हुआ लोकार्पण-ढनढनी ग्राम पंचायत में ग्रामीणों को मिली विकास की नई सौगात

    07/29/2026

    (कोरबा) कोरबा-भिलाई मार्ग पर लगा 2 किमी लंबा जाम

    07/29/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026139 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views

    (कोरबा) कृष अग्रवाल ने सीएफए लेबल 1 में सर्वोच्च रैंकिंग प्राप्त कर किया जिले और प्रदेश का नाम रोशन

    06/24/202683 Views
    Don't Miss
    कोरबा 07/30/2026

    (कोरबा) “सजग कोरबा-सतर्क कोरबा” अभियान अंतर्गत यातायात पुलिस ने की सघन जांच कार्यवाही

    * 11 नाबालिग वाहन चालकों पर की गई वैधानिक कार्यवाही कोरबा (मंथन) कोरबा जिला पुलिस…

    (कोरबा) “अदाणी भवन” का हुआ लोकार्पण-ढनढनी ग्राम पंचायत में ग्रामीणों को मिली विकास की नई सौगात

    (कोरबा) कोरबा-भिलाई मार्ग पर लगा 2 किमी लंबा जाम

    (कोरबा) कोयला मजदूर सभा की गेवरा-दीपका क्षेत्र में महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक संपन्न

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.