Close Menu
Manthan News
    What's Hot

    (कोरबा) सड़क दुर्घटना में एक युवक की हुई मृत्यु

    (कोरबा) शिक्षक जय पांडेय की सड़क दुर्घटना में हुई मृत्यु

    (कोरबा) कुसमुंडा थाना क्षेत्र से दो युवतियां हुई लापता-जांच जारी

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»Uncategorized»(कोरबा) पीडब्ल्यू विद्यापीठ पाठशाला के 8 विद्यार्थियों ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा में बनाई जगह
    Uncategorized

    (कोरबा) पीडब्ल्यू विद्यापीठ पाठशाला के 8 विद्यार्थियों ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा में बनाई जगह

    By Vinod Mittal02/18/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    कोरबा (मंथन) कोरबा शहर की प्रतिष्ठित संस्था फिजिक्स वाला विद्यापीठ पाथशाला, कोरबा ने उत्कृष्ट परिणाम देते हुए यह सिद्ध कर दिया है कि समर्पण, मार्गदर्शन और मेहनत का संगम बड़े से बड़े लक्ष्य को भी संभव बना सकता है। संयुक्त प्रवेश परीक्षा में उल्लेखनीय प्रदर्शन के बाद संस्थान के 8 मेधावी विद्यार्थियों ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा में संभावित रूप से स्थान सुनिश्चित कर कोरबा जिले को गौरवान्वित किया है।
    संभावित रूप से चयनित विद्यार्थियों में हितांश चिल्हाटे, लक्ष्य हंसराजानी, सानिया परवीन, आर्यन रात्रेय, आदित्य कुमार, मो. आदिल रहमान, हिमांशु साहू तथा आरुषि सोनी के नाम शामिल हैं। यह उपलब्धि गत वर्ष की कटऑफ के आधार पर संभावित है, जिसकी अंतिम पुष्टि आधिकारिक परिणाम घोषित होने के बाद होगी। फिर भी इस सफलता ने विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों के चेहरों पर गर्व की चमक ला दी है।
    संस्थान के निदेशक अतुल सिंह ने भावुक शब्दों में कहा कि कोरबा जैसे शहरों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, आवश्यकता केवल सही दिशा और सशक्त मार्गदर्शन की होती है। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य केवल परीक्षा उत्तीर्ण कराना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के आत्मविश्वास को मजबूत करना और उनके व्यक्तित्व का समग्र विकास करना है। उन्होंने यह भी विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में कोरबा के विद्यार्थी राष्ट्रीय स्तर पर और भी बड़े मुकाम हासिल करेंगे।
    इस गौरवपूर्ण अवसर पर संस्थान परिसर में उत्सव का माहौल देखने को मिला। सफल विद्यार्थियों का तिलक लगाकर और फूल-मालाओं से सम्मान किया गया। ढोल-नगाड़ों की गूंज, तालियों की गड़गड़ाहट और अभिभावकों की नम आंखों के बीच यह दृश्य केवल एक परिणाम का नहीं, बल्कि वर्षों की मेहनत, अनुशासन और सपनों की जीत का प्रतीक बन गया।

    18 फरवरी / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) पीएम सूर्यघर योजना में शहरी व ग्रामीण हितग्राहियों को जोड़ते हुए सोलर पैनल स्थापना में लाएं तेजी-कलेक्टर कुणाल दुदावत
    Next Article (कोरबा) एसईसीएल पर वादाखिलाफी का आरोप लगा भू-विस्थापितों ने मुख्यालय गेट पर डाला डेरा

    Related Posts

    (कोरबा) भूमिहीन कृषि मजदूरों और उनके परिवारों की आर्थिक समृद्धि हेतु अत्यंत लाभकारी है भूमिहीन कृषि मजदूर

    03/25/2026

    (कोरबा) लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एवं रिजन चेयरमेन की आधिकारिक यात्रा 25 मार्च को

    03/24/2026

    (कोरबा) खटिया खड़ी आंदोलन के माध्यम से 13 मार्च को अमित जोगी करेंगे बालकों का विरोध

    03/11/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026133 Views

    (कोरबा) एंबुलेंस ने बाइक सवार भाई-बहन को मारी टक्कर

    03/23/202646 Views

    (कोरबा) इलेक्ट्रिक स्कूटी मामले में दोष सिद्ध होने पर उपभोक्ता आयोग ने दिया का सख्त आदेश

    02/21/202638 Views

    (कोरबा) ट्रांसपोर्ट नगर से पॉम मॉल तक जिला पुलिस-यातायात पुलिस ने की संयुक्त पेट्रोलिंग

    02/10/202632 Views
    Don't Miss
    कोरबा 04/04/2026

    (कोरबा) सड़क दुर्घटना में एक युवक की हुई मृत्यु

    कोरबा (मंथन) कोरबा जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत सीताराम चौक चकचकवा पहाड़ के पास…

    (कोरबा) शिक्षक जय पांडेय की सड़क दुर्घटना में हुई मृत्यु

    (कोरबा) कुसमुंडा थाना क्षेत्र से दो युवतियां हुई लापता-जांच जारी

    (कोरबा) विश्व स्वास्थ्य दिवस पर कोरबा में नि:शुल्क आयुर्वेद शिविर आयोजित

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.