Close Menu
Manthan News
    What's Hot

    (कोरबा) बालको मंडल में भाजपा किसान मोर्चा के महामंत्री बने निखिल मित्तल-समर्थकों में खुशी की लहर

    (कोरबा) गिट्टी अनलोड करते समय पलटा ट्रक पलटा, टला बड़ा हादसा

    (कोरबा) साइकिल के पहियों से सपनों की उड़ान

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) लोहा पुल चोरी का कथित फरार आरोपी आया था भेष बदलकर सरेंडर करने-गिरफ्तार
    कोरबा

    (कोरबा) लोहा पुल चोरी का कथित फरार आरोपी आया था भेष बदलकर सरेंडर करने-गिरफ्तार

    By Vinod Mittal02/14/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * फर्जी बिल मामले में न्यायालय में चोरी-चोरी कर रहा था सरेंडर
    * सीएसईबी पुलिस चौकी के मामले में न्यायालय से लाया गया पुलिस रिमांड पर
    कोरबा (मंथन) कोरबा अंचल पुलिस चौकी सीएसईबी अंतर्गत रसियन हॉस्टल के पास करीब 60 मीटर लंबे लोहे के पुल को काटकर चोरी वाले कथित आरोपी 5000 रुपए के ईनामी कबाड़ी को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया गया हैं। चोरी की घटना प्रकाश में आने के बाद वह फरार हो गया था। उसके अग्रिम जमानत के लिए प्रयास में पुलिस को फरार कथित आरोपी को गिरफ्तार करने का अवसर मिल गया।
    लोहे का पुल चोरी करने के मामले में पुलिस द्वारा अपराध पंजीबद्ध कर जांच किया जा रहा था। पुलिस द्वारा इस मामले में 2 नाबालिग सहित कुल 17 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। गिरोह का मुख्य सरगना फरार हो गया था। उसकी तरफ से अधिवक्ता अग्रिम जमानत के लिए प्रयासरत रहे। इसी बीच उसके विरुद्ध कोरबा न्यायालय में चल रहे धोखाधड़ी (फर्जी बिल प्रस्तुत करने) के मामले में न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट जारी हो गया। अब हालात ऐसे बन गए कि यदि गिरफ्तारी वारंट जारी रहने की स्थिति में अग्रिम जमानत हेतु न्यायालय में आवेदन लगाया जाएगा तो न्यायालय से अग्रिम जमानत मिलना मुश्किल होगा।
    न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंट को निरस्त कराना आवश्यक हो गया। न्यायालयीन सूत्र के अनुसार वह भेष बदलकर बदलकर न्यायालय में सरेंडर करवाया गया। उसके अधिवक्ता के माध्यम से न्यायालय में समर्पण कर जमानत की मांग की गई। न्यायालय द्वारा उसकी जमानत स्वीकृत कर जमानतदार प्रस्तुत करने का आदेश दिया गया। इसी बीच न्यायालय में आए हुए उक्त व्यक्ति के किसी शुभचिंतक ने पुलिस को सूचना दे दी। खबर मिलते ही सीएसईबी चौकी प्रभारी व स्टाफ ने न्यायालय के बाहर चारों ओर घेराबंदी कर दी। उसको समझ में आ गया कि जैसे ही न्यायालय के बाहर निकलेगा पुलिस गिरफ्तार कर लेगी, गिरफ्तारी से बचने का कोई उपाय न देख उसके अधिवक्ता ने न्यायालय में जमानतदार प्रस्तुत ही नहीं किया। फलस्वरूप न्यायालय द्वारा कथित आरोपी को जेल भेजने का आदेश जारी कर दिया गया।
    जानकारी के अनुसार उसके द्वारा न्यायालय में जमानतदार प्रस्तुत न करने के कारण कथित सुनियोजित आत्मसमर्पण फेल हो जाने उपरांत न्यायालय ने जेल भेजने का आदेश जारी कर दिया, जिसके कारण सीएसईबी चौकी पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई। बाद में विधिक प्रक्रियाओं के तहत कथित आरोपी का प्रोडक्शन वारंट जारी करवा कर उसको सीएसईबी पुलिस ने पुलिस रिमांड पर लेकर फर्जी बिल मामले में जरूरी औपचारिकताएं पूरी की। इसके बाद 12 फरवरी को न्यायालय के द्वारा आरोपी को पुनः जेल भेजने का आदेश जारी किया गया।

    14 फरवरी / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) ग्राम पंचायत सलोरा में उपभोक्ता आयोग ने लगाया जागरूकता शिविर
    Next Article (कोरबा) जेसीआई कोरबा सेंट्रल ने अनूठी पहल करते हुए 15 फरवरी को मुक्तिधाम में 18 फीट ऊंची विशाल शिव प्रतिमा का करेगी अनावरण

    Related Posts

    (कोरबा) बालको मंडल में भाजपा किसान मोर्चा के महामंत्री बने निखिल मित्तल-समर्थकों में खुशी की लहर

    06/03/2026

    (कोरबा) गिट्टी अनलोड करते समय पलटा ट्रक पलटा, टला बड़ा हादसा

    06/03/2026

    (कोरबा) साइकिल के पहियों से सपनों की उड़ान

    06/03/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026138 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202690 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202680 Views

    (कोरबा) लगभग आधा दर्जन लोग जबरिया उठा ले गए एक युवक को गाड़ी में

    04/22/202649 Views
    Don't Miss
    कोरबा 06/03/2026

    (कोरबा) बालको मंडल में भाजपा किसान मोर्चा के महामंत्री बने निखिल मित्तल-समर्थकों में खुशी की लहर

    कोरबा (मंथन) भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा में संगठनात्मक विस्तार के तहत बालको मंडल में…

    (कोरबा) गिट्टी अनलोड करते समय पलटा ट्रक पलटा, टला बड़ा हादसा

    (कोरबा) साइकिल के पहियों से सपनों की उड़ान

    (कोरबा) छिपाकर रखी अंग्रेजी मदिरा और 80 लीटर डीजल बरामद-कथित महिला आरोपी गिरफ्तार

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.