कोरबा (मंथन) कोरबा-पश्चिम क्षेत्र अंतर्गत नाली निर्माण कार्य करते समय मलबा गिरने से एक मजदूर की मृत्यु एवं एक अन्य मजदूर के घायल होने के मामले में दो लोगों पर एफआईआर दर्ज कर ली गयी हैं।
उक्त घटना दीपका थाना अंतर्गत गेवरा हेलीपेड पर 25 अक्टूबर को घटित हुई थी। जानकारी के अनुसार एक निजी ठेका कंपनी के साईट हेलीपेड गेवरा के पास वाली निर्माण कार्य में सेंटरिंग के काम में मजदूर लगे हुये थे। उसी दौरान शाम लभगभ 5 बजे मिट्टी दोनों मजदूरों के ऊपर गिर जाने से मिट्टी में दबने से चोट लगी। दोनों को एनसीएच अस्पताल गेवरा लाया गया जहाँ चिकित्सको ने परीक्षण उपरांत एक मजदूर को मृत घोषित कर दिया तथा उसके भाई को ईलाज हेतु भर्ती किया। मजदूर की मृत्यु मामले में मर्ग कायम कर जांच में लिया गया।
पुलिस ने जांच में पाया कि नाली निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा हेतु ठेकेदार, जीएम एवं कार्य कराने वाले के द्वारा कोई सुरक्षा उपकरण मुहैया नहीं कराने व कार्य कराने में लापरवाही बरतने के कारण यह हादसा हुआ। जांच पश्चात निजी कंपनी के ठेकेदार व कार्य कराने वाले व्यक्ति का कृत्य धारा 106(1), 125(a), 3(5) बीएनएस का पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना मे लिया गया है।
14 फरवरी / मंथन मित्तल



