कोरबा (मंथन) “कोरबा देश को विकसित भारत @2047 के संकल्प तक पहुँचाने की दिशा में केंद्रीय बजट 2026 को एक ऐतिहासिक, दूरदर्शी और समावेशी विकास-पत्र के रूप में प्रस्तुत किया गया है। वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत इस बजट में गरीब, युवा, महिला और किसान के सर्वांगीण उत्थान को केंद्र में रखते हुए रोजगार सृजन, औद्योगिक विकास, बुनियादी ढांचे के विस्तार, स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण तथा शिक्षा में व्यापक सुधारों की स्पष्ट और मजबूत रूपरेखा सामने आई है। बजट 2026 देश की आर्थिक मजबूती के साथ-साथ सामाजिक न्याय और समावेशी विकास को गति देने वाला दस्तावेज सिद्ध हो रहा है।”
इन्हीं महत्वपूर्ण बिंदुओं पर आमजन को जागरूक करने और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुँचाने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी कोसाबाड़ी मंडल के नेतृत्व में दशहरा मैदान, बुधवारी, वार्ड क्रमांक 24 में भव्य जन-जागरूकता महाअभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों की सहभागिता रही, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा का माहौल बना।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता नरेंद्र देवांगन ने कहा कि “बजट 2026 आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को धरातल पर उतारने की मजबूत नींव रखता है। यह बजट युवाओं के लिए रोजगार व स्वरोजगार के नए अवसर पैदा करेगा, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देगा और किसान कल्याण को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाएगा। उन्होंने कहा कि समाज के सभी वर्गों विशेषकर पिछड़ा वर्ग और वंचित तबकों के सशक्तिकरण की स्पष्ट झलक इस बजट में दिखाई देती है। विकसित भारत @2047 के लक्ष्य की ओर यह एक निर्णायक और प्रभावी कदम है।”
कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष डॉ. राजेश राठौर ने बजट 2026 को देश की आर्थिक मजबूती का स्पष्ट रोडमैप बताते हुए कहा कि “यह बजट कोरबा सहित पूरे छत्तीसगढ़ के विकास को नई दिशा देगा। युवाओं, महिलाओं और किसानों के लिए किए गए प्रावधान समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने वाले हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत @2047 के संकल्प को यह बजट नई गति प्रदान करता है। उन्होंने प्रत्येक कार्यकर्ता से आह्वान किया कि वे बजट की उपलब्धियों और जनहितकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुँचाकर आमजन को जागरूक करें।”
पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष डॉ. विजय राठौर ने कहा कि “बजट 2026 सामाजिक समरसता और समावेशी विकास की भावना को मजबूत करता है। शिक्षा और कौशल विकास के माध्यम से आत्मनिर्भर समाज की नींव रखने वाले इस बजट से पिछड़ा वर्ग एवं वंचित समाज को नए अवसर प्राप्त होंगे। स्वरोजगार और रोजगार के अवसरों में वृद्धि से आर्थिक सशक्तिकरण को बल मिलेगा और विकसित भारत @2047 के लक्ष्य की प्राप्ति में यह बजट मील का पत्थर साबित होगा।”
उक्त कार्यक्रम में पार्षद पंकज देवांगन, राकेश वर्मा, मुकुंद कंवर, प्रताप सिंह कंवर, मंडल महामंत्री मिलाप राम बरेठ, पुनिराम साहू,अर्जुन गुप्ता, स्वाति कश्यप, संजू शर्मा, पंकज सोनी,पवन सिन्हा, रामकुमार त्रिपाठी, वैष्णो, पुष्पलता साहू, श्रीधर द्विवेदी, सरस्वती पटेल, श्रीमती मीरा सोनी, तेरस दास दीवान, राजमोहनी भगत,संतोष केवट, नीरज ठाकुर, सरिता महंत, दीनू महाराज, अजय वैष्णव, शिव जायसवाल, गिरधारी रजक, धरम पाल सोलंकी,विलास बुटोलिया, अप्पू सिंह, रितेश साहू, गणेश भवसागर, लक्ष्मी, हेमंत चंद्रा, लीला राम पटेल, श्याम साहू, सुरेंद्र राजवाड़े, संतोषी लेदर सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।
13 फरवरी / मंथन मित्तल



