Close Menu
Manthan News
    What's Hot

    (कोरबा) रेटिना हेल्थ अवेयरनेस कैंप का होगा आयोजन dr. BHAT ENT EYE HOSPITAL में आहूत

    (कोरबा) हसदेव नदी के सर्वेश्वर एनीकट में हुई 12 गेटों के सॉफ्ट रॉड की चोरी

    (कोरबा) हाई वोल्टेज तार की चपेट में आया मजदूर झुलसा 70%-हालत गंभीर

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»छत्तीसगढ़»(कोरबा) साइबर अपराधों से बचने सतर्कता, सावधानी आवश्यक : कलेक्टर कुणाल दुदावत
    छत्तीसगढ़

    (कोरबा) साइबर अपराधों से बचने सतर्कता, सावधानी आवश्यक : कलेक्टर कुणाल दुदावत

    By Vinod Mittal02/10/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

     

    * सुरक्षित इंटरनेट दिवस का किया गया आयोजन

    कोरबा (मंथन) सुरक्षित एवं जिम्मेदार डिजिटल उपयोग को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सुरक्षित इंटरनेट दिवस का आयोजन कलेक्ट्रेट सभाकक्ष, कोरबा में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कलेक्टर कुणाल दुदावत ने की। एनआईसी अधिकारी हेमंत जायसवाल ने पीपीटी के माध्यम से अधिकारियों एवं कर्मचारियों को इंटरनेट के सुरक्षित उपयोग, साइबर खतरों से बचाव तथा डिजिटल सतर्कता के महत्व की विस्तृत जानकारी प्रदान की।

    कार्यक्रम के दौरान जिला आईटी टीम द्वारा सुरक्षित इंटरनेट दिवस के संबंध में पीपीटी प्रस्तुति के माध्यम से इंटरनेट सुरक्षा, साइबर जागरूकता, डेटा गोपनीयता, सोशल मीडिया सुरक्षा तथा बच्चों और संवेदनशील वर्गों की ऑनलाइन सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी गई। टीम ने बताया कि सेफर इंटरनेट डे हर वर्ष फरवरी के दूसरे मंगलवार को विश्वभर में मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य उपयोगकर्ताओं को इंटरनेट और एआई के सुरक्षित एवं जिम्मेदार उपयोग के प्रति जागरूक करना है।

    कलेक्टर श्री दुदावत ने साइबर अपराधों से सतर्क रहने की विशेष अपील करते हुए कहा कि साइबर ठगी का शिकार कोई भी हो सकता है, अतः किसी भी अनजान लिंक, कॉल या संदिग्ध संदेश पर विश्वास न करें तथा किसी के साथ ओटीपी या व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें। उन्होंने नागरिकों को किसी भी साइबर अपराध की स्थिति में नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल  या टोल-फ्री नंबर 1930 पर तुरंत रिपोर्ट करने सलाह दी।

    कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को साइबर अपराधों की पहचान, सुरक्षित डिजिटल व्यवहार और सरकारी रिपोर्टिंग तंत्र की जानकारी देकर डिजिटल सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में प्रशासन की प्रतिबद्धता को दोहराया गया।कार्यक्रम के दौरान भारतीय मानक ब्यूरो, छत्तीसगढ़ इकाई द्वारा भी अपनी गतिविधियों एवं मानकों से संबंधित जानकारी प्रस्तुत की गई।

    इस अवसर पर निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय, जिला पंचायत सीईओ दिनेश कुमार नाग, अपर कलेक्टर देवेंद्र पटेल, एसडीएम कटघोरा तन्मय खन्ना, सहायक कलेक्टर क्षितिज गुरभेले, जिला एनआईसी अधिकारी हेमंत जायसवाल, ईडीएम सुश्री शिखा राजपूत, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

     

    10 फरवरी / मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) ग्राम पंचायतों में लगेगा कृषि चौपाल, किसानों को दी जाएगी योजनाओं की जानकारी
    Next Article (कोरबा) उद्यमिता जागरूगता शिविर कार्यक्रम संपन्न

    Related Posts

    (कोरबा) रेटिना हेल्थ अवेयरनेस कैंप का होगा आयोजन dr. BHAT ENT EYE HOSPITAL में आहूत

    03/29/2026

    (कोरबा) हसदेव नदी के सर्वेश्वर एनीकट में हुई 12 गेटों के सॉफ्ट रॉड की चोरी

    03/29/2026

    (कोरबा) हाई वोल्टेज तार की चपेट में आया मजदूर झुलसा 70%-हालत गंभीर

    03/29/2026
    Top Posts

    (कोरबा) एंबुलेंस ने बाइक सवार भाई-बहन को मारी टक्कर

    03/23/202646 Views

    (कोरबा) इलेक्ट्रिक स्कूटी मामले में दोष सिद्ध होने पर उपभोक्ता आयोग ने दिया का सख्त आदेश

    02/21/202638 Views

    (कोरबा) ट्रांसपोर्ट नगर से पॉम मॉल तक जिला पुलिस-यातायात पुलिस ने की संयुक्त पेट्रोलिंग

    02/10/202632 Views

    (कोरबा) ओवर ब्रिज के ऊपर चलती स्कॉर्पियो में लगी आग-बाल-बाल बचा चालक

    03/09/202629 Views
    Don't Miss
    छत्तीसगढ़ 03/29/2026

    (कोरबा) रेटिना हेल्थ अवेयरनेस कैंप का होगा आयोजन dr. BHAT ENT EYE HOSPITAL में आहूत

    कोरबा (ईएमएस) कोरबा अंचल के निहारिका कोसाबाड़ी क्षेत्र अंतर्गत dr. BHAT ENT EYE HOSPITAL में…

    (कोरबा) हसदेव नदी के सर्वेश्वर एनीकट में हुई 12 गेटों के सॉफ्ट रॉड की चोरी

    (कोरबा) हाई वोल्टेज तार की चपेट में आया मजदूर झुलसा 70%-हालत गंभीर

    (कोरबा) रेटिना हेल्थ अवेयरनेस कैंप का होगा आयोजन

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.