Close Menu
Manthan News
    What's Hot

    (कोरबा) उपमुख्यमंत्री अरुण साव की संवेदनशीलता से दिव्यांग कपिल के चेहरे पर लौटी मुस्कान

    (कोरबा) सहकारी समिति से समय पर खाद-बीज मिलने से खेती की तैयारी हुई आसान

    (कोरबा) किसान क्रेडिट कार्ड योजना के माध्यम से किसानों को सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासकोरबा (मंथन)

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»देश - विदेश»माफी में बहुत देरी हो चुकी है…’, SC ने सोफिया कुरैशी पर विवादित टिप्पणी मामले में मंत्री विजय शाह को लगाई फटकार
    देश - विदेश

    माफी में बहुत देरी हो चुकी है…’, SC ने सोफिया कुरैशी पर विवादित टिप्पणी मामले में मंत्री विजय शाह को लगाई फटकार

    By Vimal Mittal01/19/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    माफी
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    MP News: मध्य प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री विजय शाह द्वारा कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित टिप्पणी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने फटकार लगाई है. उच्चतम न्यायालय ने कैबिनेट मंत्री की माफी को एक बार फिर अस्वीकार कर दिया है. कोर्ट ने कहा कि माफी में बहुत देरी हो चुकी है.

    हमें पता है, आपने कैसी माफी मांगी थी- SC

    चीफ जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की बेंच ने कैबिनेट मंत्री विजय शाह की याचिका पर सुनवाई की. विजय शाह ने मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के स्वत: संज्ञान को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी. उच्च न्यायालय ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए कहा था. उच्चतम न्यायालय में सुनवाई के दौरान कोर्ट ने टिप्पणी करते हुए कहा है कि हमें पता है, आपने कैसी माफी मांगी थी.

    राज्य सरकार को दो हफ्तों का समय दिया

    मामले की जांच के लिए कोर्ट ने SIT गठित की थी. SIT ने जांच रिपोर्ट सौंप दी थी और कैबिनेट मंत्री विजय शाह के खिलाफ मुकादमा चलाने के लिए राज्य सरकार की मंजूरी का इंतजार कर रही है. सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को कैबिनेट मंत्री पर मुकदमा चलाने के लिए दो हफ्तों का समय दिया है. उन पर धारा 196 के तहत द्वेष भावना फैलाना और सांप्रदायिक घृणा को लेकर चलाया जा सकता है.

    बहुत ही अच्छा फैसला है- सज्जन सिंह वर्मा

    पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि बहुत ही अच्छा फैसला है, सुप्रीम कोर्ट के आदेश का स्वागत करना चाहिए. ऐसे निरंकुश लोग जो सिस्टम में बैठे हुए हैं, वह पाकिस्तानियों की बहन कर्नल सोफिया को बताते हैं. वैसे भी सरकार उनके खिलाफ केस चलाने की अनुमति नहीं देगी. उसमें भी सुप्रीम कोर्ट को दखल करना पड़ेगा. स्वत: संज्ञान लेकर कार्रवाई करनी होगी. उन्होंने आगे कहा कि हम सुप्रीम कोर्ट क फैसले का स्वागत करते हैं ऐसे लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करना चाहिए.

    क्या पूरा मामला?

    • 11 मई 2025 को इंदौर के महू स्थित रायकुंडा गांव में एमपी सरकार में कैबिनेट मंत्री विजय शाह ने एक सभा को संबोधित किया था. इसमें शाह ने कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिसके बाद वह विवादों में घिर गए थे.
    • कैबिनेट मंत्री ने कहा था ‘जिन्होंने हमारी बहनों के सिंदूर उजाड़े थे, मोदी जी ने उन लोगों को उन्हीं की बहन भेजकर उनकी ऐसी की तैसी करवाई. उन्होंने कपड़े उतार-उतार कर हमारे हिंदुओं को मारा था.
    • उन्होंने ये भी कहा था कि मोदी जी कपड़े तो उतार नहीं सकते थे, इसलिए उनकी समाज की बहन को भेजा कि अगर तुमने हमारी बहनों को विधवा किया है तो तुम्हारे समाज की बहन आकर तुम्हें नंगा करेगी.’
    WhatsApp पर शेयर करें
    Vimal Mittal

    Owner & Editor

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Articleखजूर या बादाम? जानिए ठंड में सेहत के लिए क्या है सबसे ज्यादा फायदेमंद
    Next Article Bhopal AIIMS Research: भोपाल एम्स की रिसर्च में बड़ा खुलासा, नींद पूरी ना होने पर हो सकता है कैंसर

    Related Posts

    (कोरबा) डॉ. प्रीति अदाणी ने भारत की विकास यात्रा में महिलाओं की अहम् भूमिका पर दिया जोर

    02/27/2026

    (कोरबा) गेवरा क्षेत्र की सात कोयला खदानों में गेट मीटिंग

    02/09/2026

    ‘स्कूलों में मुफ्त में मिले सेनेटरी पैड, वरना मान्यता होगी रद्द…’, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश

    01/30/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026138 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202688 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202680 Views

    (कोरबा) लगभग आधा दर्जन लोग जबरिया उठा ले गए एक युवक को गाड़ी में

    04/22/202649 Views
    Don't Miss
    कोरबा 06/03/2026

    (कोरबा) उपमुख्यमंत्री अरुण साव की संवेदनशीलता से दिव्यांग कपिल के चेहरे पर लौटी मुस्कान

    * डोंगानाला जनसमस्या निवारण शिविर में आवेदन पर हुई त्वरित कार्रवाई * मौके पर मिली…

    (कोरबा) सहकारी समिति से समय पर खाद-बीज मिलने से खेती की तैयारी हुई आसान

    (कोरबा) किसान क्रेडिट कार्ड योजना के माध्यम से किसानों को सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासकोरबा (मंथन)

    (कोरबा) बरपाली और कोटमेर में जनसमस्या निवारण शिविर आहूत

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.