Close Menu
Manthan News
    What's Hot

    (कोरबा) बालको मंडल में भाजपा किसान मोर्चा के महामंत्री बने निखिल मित्तल-समर्थकों में खुशी की लहर

    (कोरबा) गिट्टी अनलोड करते समय पलटा ट्रक पलटा, टला बड़ा हादसा

    (कोरबा) साइकिल के पहियों से सपनों की उड़ान

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»तातापानी महोत्सव में शामिल हुए CM विष्णुदेव साय, बच्चों के साथ उड़ाई पतंग, सरकार हर साल फेस्टिवल के लिए देगी 25 लाख रुपये
    कोरबा

    तातापानी महोत्सव में शामिल हुए CM विष्णुदेव साय, बच्चों के साथ उड़ाई पतंग, सरकार हर साल फेस्टिवल के लिए देगी 25 लाख रुपये

    By Vimal Mittal01/15/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    तातापानी
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    Tatapani Mahotsav: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुधवार को बलरामपुर जिले के तातापानी में तातापानी महोत्सव का शुभारंभ किया. इस दौरान मुख्यमंत्री ने घोषणा किया है कि अब इस महोत्सव के लिए हर साल सरकार 25 लाख रुपए देगी ताकि और भव्यता के साथ इसका आयोजन हो सके.

    सीएम ने महोत्सव में की शिरकत

    बलरामपुर जिले के लिए आज का दिन ऐतिहासिक और उत्सवपूर्ण रहा. मुख्यमंत्री के बलरामपुर आगमन पर विश्वप्रसिद्ध तातापानी महोत्सव का शुभारंभ हुआ. इस अवसर पर पूरे क्षेत्र में उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला. तातापानी पहुंचते ही पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मुख्यमंत्री का जोरदार आत्मीय स्वागत किया गया. कार्यक्रम में मंत्री रामविचार नेताम, लक्ष्मी राजवाड़े, सरगुजा सांसद चिंतामणि सहित जनप्रतिनिधि और विधायक मौजूद रहे.

    सीएम ने बच्चों के साथ उड़ाई पतंग

    मुख्यमंत्री ने तातापानी में भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की और आशीर्वाद लिया. महोत्सव के दौरान मुख्यमंत्री बच्चों के साथ पतंग उड़ाते नजर आए. तिल-गुड़ का स्वाद लेकर मकर संक्रांति की परंपरा को भी निभाया. मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 200 जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान किया. विभिन्न विभागों के बनाए गए स्टॉलों का निरीक्षण करते हुए मिट्टी के पात्र बनाने वाले चरखे पर भी हाथ आजमाया.

    667 करोड़ के 211 विकास कार्यों का लोकार्पण

    विकास की दिशा में बड़ी सौगात देते हुए मुख्यमंत्री ने जिले में 667 करोड़ रुपये से अधिक की लागत के 211 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया. इससे क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के साथ-साथ विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है. कार्यक्रम के दौरान कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने महिला ट्रांजिट भवन, इनडोर स्टेडियम, पंजीयक भवन तथा तातापानी महोत्सव के लिए प्रतिवर्ष 25 लाख रुपये की मांग रखी, जिसे मुख्यमंत्री ने मंच से ही पूरा करने की घोषणा की. इस घोषणा से स्थानीय लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई.

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vimal Mittal

    Owner & Editor

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous ArticleCG News: चूहों से धान को नुकसान की खबरों को सरकार ने बताया निराधार, कहा- भम्र फैलाया जा रहा, सूखत भी एक स्वाभाविक प्रक्रिया
    Next Article CG News: खैरागढ़ की सियासत में भूचाल, जिसे पार्टी से निकालने की थी तैयारी, उसे मिली शहर कांग्रेस अध्यक्ष की कमान

    Related Posts

    (कोरबा) बालको मंडल में भाजपा किसान मोर्चा के महामंत्री बने निखिल मित्तल-समर्थकों में खुशी की लहर

    06/03/2026

    (कोरबा) गिट्टी अनलोड करते समय पलटा ट्रक पलटा, टला बड़ा हादसा

    06/03/2026

    (कोरबा) साइकिल के पहियों से सपनों की उड़ान

    06/03/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026138 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202690 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202680 Views

    (कोरबा) लगभग आधा दर्जन लोग जबरिया उठा ले गए एक युवक को गाड़ी में

    04/22/202649 Views
    Don't Miss
    कोरबा 06/03/2026

    (कोरबा) बालको मंडल में भाजपा किसान मोर्चा के महामंत्री बने निखिल मित्तल-समर्थकों में खुशी की लहर

    कोरबा (मंथन) भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा में संगठनात्मक विस्तार के तहत बालको मंडल में…

    (कोरबा) गिट्टी अनलोड करते समय पलटा ट्रक पलटा, टला बड़ा हादसा

    (कोरबा) साइकिल के पहियों से सपनों की उड़ान

    (कोरबा) छिपाकर रखी अंग्रेजी मदिरा और 80 लीटर डीजल बरामद-कथित महिला आरोपी गिरफ्तार

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.