Close Menu
Manthan News
    What's Hot

    (कोरबा) जिले में स्वास्थ्य गत आपात स्थिति में जीवनरक्षक सुविधाओं का हुआ विस्तार

    (कोरबा) सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल हुए महामहिम राज्यपाल श्री रमेन डेका

    (कोरबा) जिला कोरबा स्थित मेडिकल दुकानो मे अनियमितता पाये जाने के कारण लायसेंस निलंबित

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»देश - विदेश»क्या है धार का भोजशाला विवाद? 900 साल पुराना परिसर, नमाज और प्रार्थना के दावों को लेकर टकराव
    देश - विदेश

    क्या है धार का भोजशाला विवाद? 900 साल पुराना परिसर, नमाज और प्रार्थना के दावों को लेकर टकराव

    By Vimal Mittal01/22/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    भोजशाला
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    Dhar Bhojshala Controversy: मध्य प्रदेश के धार में स्थित भोजशाला (Bhojshala) परिसर अक्सर सुर्खियों में रहता है. जब भी शुक्रवार के दिन बसंत पंचमी (Basant Panchmi) का त्योहार आता है तो मुस्लिम और हिंदू पक्ष में टकराव की स्थिति बनती है. मुस्लिम पक्ष जुमे की नमाज अदा करने और हिंदू पक्ष सरस्वती पूजा के लिए कहता है. यही वजह है कि इसे एमपी की ‘अयोध्या’ कहा जाता है.

    992 साल पुराना भोजशाला परिसर

    परमार वंश के राजा भोज ने साल 1034 में भोजशाला की स्थापना की थी. उस समय इसे सरस्वती सदन या सरस्वती कंठाभरण के नाम से जाना जाता था. इस परिसर में वाग्देवी यानी देवी सरस्वती की प्रतिमा स्थापित की गई थी. आज से 992 साल पहले ये ज्ञान-विज्ञान का केंद्र था. ये नालंदा और तक्षशिला की तरह आवासीय विश्वविद्यालय था. इस जगह विद्यार्थी और शिक्षक रहते थे. यहां गणित, तर्कशास्त्र जैसे विषयों का अध्ययन और अध्यापन किया जाता था.

    इस ज्ञान-विज्ञान के केंद्र में बाणभट्ट, कालिदास, माघ, भवभूति, धनपाल जैसे विद्वान पढ़ाते थे. भोजशाला के बीचों-बीच एक हवन कुंड है. यहां बसंत पंचमी का दिन भव्य और दिव्य तरीके से मनाया जाता था, जिसकी परंपरा आज भी जारी है.

    अलाउद्दीन खिलजी ने किया ध्वस्त

    दिल्ली सल्तनल के खिलजी वंश के अलाउद्दीन खिलजी ने 1305 में भोजशाला और आसपास बनी इमारतों पर हमला किया और इन्हें ध्वस्त कर दिया. इससे पहले साल 1269 में अरब मूल के कमाल मौलाना यहां आकर बसे. सूफी संत कमल मौलाना 1269 में धार पहुंचे थे. इसके बाद दिलावर खां गौरी, 1514 में महमूद शाह खिलजी ने भी नुकसान पहुंचाया. भोजशाला के मुख्य द्वार के पास कमाल मौलाना मस्जिद निर्माण करवाया गया. आक्रमणकारियों ने भोजशाला की स्थिति बदली.

    लंदन म्यूजियम में रखी है वाग्देवी की प्रतिमा

    • भोजशाला का पहला आर्कियोलॉजिकल सर्वे साल 1875 में किया गया. भोपावर के पॉलिटिकल एजेंट मेजर किनकैड ने यहां खुदाई की.
    • खुदाई के दौरान ब्रिटिशर्स को वाग्देवी की प्रतिमा मिली. इस प्रतिमा को अंग्रेज ब्रिटेन ले गए. आज भी लंदन म्यूजियम में इस वाग्देवी की प्रतिमा को देखा जा सकता है.

    भोजशाला के शिलालेखों में क्या मिला?

    • भोजशाला में अलग-अलग समय पर सर्वे हुए. इनमें कई बातें सामने आई हैं. यहां कई शिलालेख और ताम्रपत्र मिले. जिनमें इस परिसर से जुड़ी कई सारी ऐतिहासिक जानकारियां हैं.
    • इनमें से एक शिलालेख में सरस्वतीये नम: का जिक्र मिलता है. वहीं एक अन्य शिलालेख में ॐ नमः शिवाय मंत्र लिखा मिलता है. इसमें ही बसंत लीला और राम जैसे शब्द प्राचीन भाषा में लिखे मिलते है.

    भोजशाला पर जैन पक्ष ने भी दावा किया

    • भोजशाला से परमारकालीन स्थापत्यकला के प्रमाण मिले हैं.
    • परिसर में मौजूद खंभो से भगवान कृष्ण, राम, ब्रह्मा, चतुर्भुज नारायण और भगवान हनुमान की मूर्तियां मिलीं.
    • जहां हिंदू पक्ष इसे मंदिर मानता है, वहीं मुस्लिम पक्ष मस्जिद कहता है.
    • भोजशाला पर जैन समाज ने अपना दावा किया है. यहां से खुदाई के दौरान तीर्थंकर नेमीनाथ की दो मूर्तियां मिली थीं.
    •  ASI ने इसे संरक्षित स्मारक घोषित किया गया है.
    WhatsApp पर शेयर करें
    Vimal Mittal

    Owner & Editor

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article‘अब तो जमीन के अंदर भ्रष्टाचार का मौका चाहिए’, सांसद आलोक शर्मा के अंडर ग्राउंड मेट्रो चलाने की बात पर जीतू पटवारी ने साधा निशाना
    Next Article सिंगर पलाश मुच्‍छल की बढ़ी मुश्किलें, स्‍मृति मंधाना के दोस्‍त ने लगाया 40 लाख की धोखाधड़ी का आरोप

    Related Posts

    (कोरबा) डॉ. प्रीति अदाणी ने भारत की विकास यात्रा में महिलाओं की अहम् भूमिका पर दिया जोर

    02/27/2026

    (कोरबा) गेवरा क्षेत्र की सात कोयला खदानों में गेट मीटिंग

    02/09/2026

    ‘स्कूलों में मुफ्त में मिले सेनेटरी पैड, वरना मान्यता होगी रद्द…’, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश

    01/30/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026132 Views

    (कोरबा) एंबुलेंस ने बाइक सवार भाई-बहन को मारी टक्कर

    03/23/202646 Views

    (कोरबा) इलेक्ट्रिक स्कूटी मामले में दोष सिद्ध होने पर उपभोक्ता आयोग ने दिया का सख्त आदेश

    02/21/202638 Views

    (कोरबा) ट्रांसपोर्ट नगर से पॉम मॉल तक जिला पुलिस-यातायात पुलिस ने की संयुक्त पेट्रोलिंग

    02/10/202632 Views
    Don't Miss
    कोरबा 04/01/2026

    (कोरबा) जिले में स्वास्थ्य गत आपात स्थिति में जीवनरक्षक सुविधाओं का हुआ विस्तार

    * 5 नए संजीवनी एक्सप्रेस के जुड़ने से आमजन को मिलेगा लाभ * विधायक कटघोरा,…

    (कोरबा) सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल हुए महामहिम राज्यपाल श्री रमेन डेका

    (कोरबा) जिला कोरबा स्थित मेडिकल दुकानो मे अनियमितता पाये जाने के कारण लायसेंस निलंबित

    (कोरबा) दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना बनी सहारा

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.