Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) शोरूम की छत तोड़ बाइक चुराने वाला कथित अंतरजिला गैंग गिरफ्तार- 3 कथित आरोपी गिरफ्तार-4 बाइक बरामद

    (कोरबा) न्यायाधीश ने बंदियों को दी अधिकारों की जानकारी

    (कोरबा) पाली-लाफा रोड पर पेड़ों की डंगाल की छंटनी नहीं होने से बना हुआ हैं मोड़ पर हादसे का खतरा

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»मनोरंजन»सिंगर पलाश मुच्‍छल की बढ़ी मुश्किलें, स्‍मृति मंधाना के दोस्‍त ने लगाया 40 लाख की धोखाधड़ी का आरोप
    मनोरंजन

    सिंगर पलाश मुच्‍छल की बढ़ी मुश्किलें, स्‍मृति मंधाना के दोस्‍त ने लगाया 40 लाख की धोखाधड़ी का आरोप

    By Vimal Mittal01/23/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    स्‍मृति मंधाना
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    Palash Muchhal: भारतीया महिला क्रिकेटर स्‍मृति मंधाना के साथ रिश्‍तों में रहकर चर्चा में रहे सिंगर और फिल्‍ममेकर पलाश मुच्‍छल एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं. इस बार उनकी पर्सनल लाइफ नहीं, बल्कि एक वित्तीय धोखाधड़ी के आरोपों के चलते उनकी चर्चा होने लगी है. दरअसल, सांगली के एक फिल्‍म फाइनेंसर ने पलाश पर 40 लाख रुपये की धोखाधड़ी का गंभीर आरोप लगाया है और इसकी शिकायत पुलिस में भी दर्ज की है.

    मामला बुधवार शाम में सांगली जिला पुलिस के पास पहुंचा, जिसके बाद पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई. मामले की शिकायत पेशे से फिल्‍म फाइनेंसर वैभव माने और भारतीय महिला क्रिकेटर स्‍मृति मंधाना के बचपन के दोस्‍त बताए जा रहे हैं. वैभव ने इस पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी है. उन्‍होंने कहा कि जब पलाश मुच्‍छल सांगली के दौरे पर आए थे, तब स्‍मृति मंधाना के पिता श्रीनिवास मंधाना ने उनकी मुलाकात पलाश से करवाई थी. इस जान-पहचान के बाद पलाश ने वैभव के सामने एक फिल्‍म प्रोजक्ट का प्रस्‍ताव रखा था.

    फिल्‍म में मुनाफे का दिया झांसा

    वैभव माने का आरोप है कि फिल्‍म का प्रस्‍ताव रखने के बाद पलाश ने इस फिल्‍म की सभी जानकारी उनके सामने रखी थी. पलाश ने उन्‍हें ‘नजरिया’ नाम की एक फिल्‍म में पैसा लगाने का ऑफर दिया था. पलाश ने वैभव को भरोसा भी दिलाय कि यह फिल्‍म बहुत कम समय में बड़े ओटीटी प्‍लेटफॉर्म पर रिलीज भी होगी और इसमें निवेश करने उन्‍हें तुरंत और मोटा मुनाफा मिलने वाला है. पलाश के इसी आरवासन पर भरोसा करते हुए वैभव ने फिल्‍म के प्रोडक्‍शन पर पैसा लगाने का फैसला किया था.

    वैभव ने शिकायत में बताया कि उन्‍होंने पलाश को कुल 40 लाख रुपये दिए थे और इसका भुगतान एक बार में नहीं बल्कि कई किस्‍तों में किया गया था. वैभव का दवा है कि उन्‍होंने पलाश को कुछ रकम नकद में दी और बाकी पैसे गूगल पे के माध्‍यम से ट्रांसफर किए गए. वैभव ने इस पूरे मामले में पुलिस अधीक्षक को शिकायत के साथ सभी ट्रांजैक्‍शन की डिटेल्‍स और संबंधित दस्‍तावेज भी सबूत के तौर पर सौंप दिए हैं ताकि मामले की निष्‍पक्ष जांच हो सके.

    पैसे लेने के बाद कर दिया नंबर ब्‍लाॅक

    वैभव का कहना है कि फिल्‍म ‘नजरिया’ कभी पूरी ही नहीं हुई और पूरे प्रोजक्‍ट में देरी होने लगी साथ ही फिल्‍म अब ठंडे बस्‍ते में जाती दिखी, तो वैभव ने पलाश से अपने पैसे वापस मांगना शुरू किया. वैभव का आरोप है कि पलाश ने शुरू में तो पूरे पैसे लौटाने का वादा किया, लेकिन धीरे-धीरे उन्‍होंने वैभव के फोन उठाना बंद कर दिए.

    वैभव का कहना है कि हद तो तब हो गई जब पलाश ने उनका नंबर ही ब्लॉक कर दिया. महीनों का इंतजार करने के बाद लाख कोशिश करने के बाद आखिरकार वैभव ने कानून का दरवाजा खटखटा दिया. इस पूरे मामले में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि उन्‍हें शिकायत दर्ज कर ली है और पुूलिस शिकायतकर्ता द्वारा सौंपे गए दस्‍तावेजों की जांच कर रहे हैं और इसके बाद आग की जांच करेंगे.

    क्रिकेटर से शादी टूटने के बाद आए चर्चा में

    आपको बता दें कि पलाश मुच्‍छल इंडियन क्रिकेटर स्‍मृति मंधाना के साथ अपनी शादी टूटने की खबरों के बाद काफी चर्चाओं में रहे थे. किक्रेटर से ब्रेकअप के कुछ हफ्ताें के बाद वे अपने नए प्रोजेक्‍ट में व्‍यस्‍त हो गए. इस प्रोजेक्‍ट में एक्टर श्रेयस तलपड़े मुख्‍य भूमिका में नजर आ रहे हैं. इस पूरे मामले में अब देखना होगा कि पुलिस जांच के बाद पलाश की मुश्किलें कितनी बढ़ जाएगी.

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vimal Mittal

    Owner & Editor

    Loading...
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Articleक्या है धार का भोजशाला विवाद? 900 साल पुराना परिसर, नमाज और प्रार्थना के दावों को लेकर टकराव
    Next Article IND vs NZ Raipur: रायपुर टी-20 मैच के लिए चुस्त-दुरुस्त होगी व्यवस्था, इन चीजों को स्टेडियम में ले जाने पर रोक

    Related Posts

    ‘जन नायकन’ सेंसर सर्टिफिकेट विवाद: मद्रास हाईकोर्ट ने एकल पीठ का आदेश किया रद्द, रिलीज पर सस्पेंस कायम

    01/27/2026

    Border 2 Box Office: ‘बॉर्डर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, तीसरे दिन की इतने करोड़ की कमाई, ‘धुरंधर’ को दे दी पटखनी

    01/26/2026

    सेलिब्रिटी आज़ादी, आम मुसलमानों पर पाबंदी: समाज के दोहरे मापदंडों का कड़वा सच

    01/26/2026
    Top Posts

    (कोरबा) निगम और व्यापारियों के बीच मध्यस्थ की भूमिका में आगे आया चेम्बर

    08/08/2026160 Views

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026143 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202692 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202689 Views
    Don't Miss
    कोरबा 10/28/2026

    (कोरबा) शोरूम की छत तोड़ बाइक चुराने वाला कथित अंतरजिला गैंग गिरफ्तार- 3 कथित आरोपी गिरफ्तार-4 बाइक बरामद

    * बताया जा रहा पड़ोसी जिला सक्ती से भी कनेक्शन कोरबा (मंथन) कोरबा जिले में…

    (कोरबा) न्यायाधीश ने बंदियों को दी अधिकारों की जानकारी

    (कोरबा) पाली-लाफा रोड पर पेड़ों की डंगाल की छंटनी नहीं होने से बना हुआ हैं मोड़ पर हादसे का खतरा

    (कोरबा) शासकीय ईवीपी महाविद्यालय कोरबा की आंतरिक परिवारवाद समिति के तत्वावधान में कन्या छात्रावास में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.