Close Menu
Manthan News
    What's Hot

    (कोरबा) रेटिना हेल्थ अवेयरनेस कैंप का होगा आयोजन dr. BHAT ENT EYE HOSPITAL में आहूत

    (कोरबा) हसदेव नदी के सर्वेश्वर एनीकट में हुई 12 गेटों के सॉफ्ट रॉड की चोरी

    (कोरबा) हाई वोल्टेज तार की चपेट में आया मजदूर झुलसा 70%-हालत गंभीर

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»देश - विदेश»UAE के राष्ट्रपति का साढ़े 3 घंटे का भारत दौरा, PM मोदी की ‘कार डिप्लोमेसी’ दिखी, इन समझौतों पर बनी सहमति
    देश - विदेश

    UAE के राष्ट्रपति का साढ़े 3 घंटे का भारत दौरा, PM मोदी की ‘कार डिप्लोमेसी’ दिखी, इन समझौतों पर बनी सहमति

    By Vimal Mittal01/20/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    UAE
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    UAE President India Visit: संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान (Mohammed bin Zayed Al Nahyan) सोमवार को भारत दौरे पर आए. प्रोटोकॉल तोड़ते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एयरपोर्ट पहुंचे और यूएई के राष्ट्रपति का स्वागत किया. इस मौके पर दोनों देशों के नेताओं के बीच गर्मजोशी और खास दोस्ती देखने को मिली.

    ‘मैं अपने भाई का स्वागत करने हवाई अड्डे गया’

    पीएम मोदी के लिए UAE राष्ट्रपति का दौरा कितना अहम है. इस बात का अंदाजा इसी से लगा सकते हैं कि उनके लिए प्रधानमंत्री ने भाई शब्द का इस्तेमाल किया. सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट करके पीएम नरेंद्र मोदी ने लिखा कि “मैं अपने भाई, संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति महामहिम शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान का हवाई अड्डे पर स्वागत करने गया. उनकी यात्रा भारत-संयुक्त अरब अमीरात की मजबूत मित्रता के प्रति उनके महत्व को दर्शाती है.”

    UAE राष्ट्रपति का साढ़े तीन घंटे भारत दौरा

    UAE राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान करीब साढ़े तीन घंटे के भारत दौरे पर आए. उनकी ये यात्रा दोनों देशों के लिए अहम मानी जा रही है. दोनों देशों के बीच रक्षा साझेदारी, अंतरिक्ष बुनियादी ढांचा और एनर्जी सिक्योरिटी जैसे मुद्दों पर सहमति बनी. विदेशा सचिव विक्रम मिसरी ने इसे भारत और यूएई शिखर सम्मेलन का छोटा और ठोस दौरा बताया. दोनों देशों के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता हुई.

    क्या है पीएम मोदी की ‘कार डिप्लोमेसी’?

    पीएम मोदी की ‘कार डिप्लोमेसी’ एक बार फिर चर्चा में आ गई है. उनकी ये रणनीति विश्व स्तर पर चर्चा का विषय बन गई है. पीएम मोदी की UAE राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ कार वाली तस्वीर सामने आने के बाद एक बार फिर ‘कार डिप्लोमेसी’ सुर्खियों में आ गई है. इन अनौपचारिक लेकिन इससे अंतर्राष्ट्रीय रिश्तों को और ज्यादा दोस्ताना बनाने में मदद मिलती है.

    इससे पहले पीएम रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टॉर्मर, जॉर्डन क्राउन प्रिंस अल हुसैन बिन अब्दुल्ला द्वितीय और जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज के साथ कार में दिख चुके हैं.

    दोनों देशों के बीच इन मुद्दों पर बनी सहमति

    • भारत-यूएई के बीच कई मुद्दों पर सहमति बनी और समझौते हुए.
    • दोनों देश अंतरिक्ष क्षेत्र में संयुक्त पहल करेंगे.
    • भारत-UAE के बीच परमाणु ऊर्जा, खाद्य सुरक्षा, सुरक्षा और तकनीक से जुड़े समझौते हुए.
    • अबू धाबी में ‘हाउस ऑफ इंडिया’ स्थापित किया जाएगा. जहां दोनों देशों की साझा विरासत दिखाई जाएगी.
    WhatsApp पर शेयर करें
    Vimal Mittal

    Owner & Editor

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Articleवंदे भारत स्लीपर ट्रेन में पहले ही दिन फैलाई गंदगी, अधिकारी बोले- सफाई रखना हर नागरिक की जिम्मेदारी
    Next Article अक्षय कुमार के काफिले की कार ऑटो से टकराई, ट्विंकल के साथ दूसरी कार में थे एक्टर, हादसे में 2 लोग घायल

    Related Posts

    (कोरबा) डॉ. प्रीति अदाणी ने भारत की विकास यात्रा में महिलाओं की अहम् भूमिका पर दिया जोर

    02/27/2026

    (कोरबा) गेवरा क्षेत्र की सात कोयला खदानों में गेट मीटिंग

    02/09/2026

    ‘स्कूलों में मुफ्त में मिले सेनेटरी पैड, वरना मान्यता होगी रद्द…’, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश

    01/30/2026
    Top Posts

    (कोरबा) एंबुलेंस ने बाइक सवार भाई-बहन को मारी टक्कर

    03/23/202646 Views

    (कोरबा) इलेक्ट्रिक स्कूटी मामले में दोष सिद्ध होने पर उपभोक्ता आयोग ने दिया का सख्त आदेश

    02/21/202638 Views

    (कोरबा) ट्रांसपोर्ट नगर से पॉम मॉल तक जिला पुलिस-यातायात पुलिस ने की संयुक्त पेट्रोलिंग

    02/10/202632 Views

    (कोरबा) ओवर ब्रिज के ऊपर चलती स्कॉर्पियो में लगी आग-बाल-बाल बचा चालक

    03/09/202629 Views
    Don't Miss
    छत्तीसगढ़ 03/29/2026

    (कोरबा) रेटिना हेल्थ अवेयरनेस कैंप का होगा आयोजन dr. BHAT ENT EYE HOSPITAL में आहूत

    कोरबा (ईएमएस) कोरबा अंचल के निहारिका कोसाबाड़ी क्षेत्र अंतर्गत dr. BHAT ENT EYE HOSPITAL में…

    (कोरबा) हसदेव नदी के सर्वेश्वर एनीकट में हुई 12 गेटों के सॉफ्ट रॉड की चोरी

    (कोरबा) हाई वोल्टेज तार की चपेट में आया मजदूर झुलसा 70%-हालत गंभीर

    (कोरबा) रेटिना हेल्थ अवेयरनेस कैंप का होगा आयोजन

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.