Close Menu
Manthan News
    What's Hot

    (कोरबा) जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के नेतृत्व में संगठन को मिल रही नई दिशा

    (कोरबा) भाषा विज्ञान से लेकर नासा में भी संस्कृत की मजबूत पकड़ : अधिवक्ता अशोक तिवारी

    (कोरबा) दीपका उपचुनाव में ऋषि सिदार ने दर्ज की ऐतिहासिक जीत

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) हसदेव नदी के सर्वेश्वर एनीकट में हुई 12 गेटों के सॉफ्ट रॉड की चोरी
    कोरबा

    (कोरबा) हसदेव नदी के सर्वेश्वर एनीकट में हुई 12 गेटों के सॉफ्ट रॉड की चोरी

    By Vinod Mittal03/29/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

     

     

    * आधा जलस्तर हुआ खाली
    * मरम्मत पश्चात छोड़ा गया 2500 क्यूसेक पानी
    * पेयजल आपूर्ति प्रभावित नहीं
    कोरबा (मंथन) जानकारी के अनुसार कोरबा नगर निगम की पेयजल योजना से जुड़े हसदेव नदी पर निर्मित सर्वेश्वर एनीकट में चोरी की एक घटना सामने आई है। बताया जा रहा हैं की अज्ञात चोरों ने एनीकट के गेटों में लगे सॉफ्ट रॉड को काटकर पार कर दिया, जिससे एनीकट का लगभग आधा जलस्तर बह गया। घटना के बाद सिंचाई विभाग ने त्वरित मरम्मत कार्य कराकर स्थिति को नियंत्रित किया।
    जानकारी के अनुसार, सर्वेश्वर एनीकट में कुल 105 गेट स्थापित हैं, जिनमें से 12 गेटों के सॉफ्ट रॉड को चोरों ने नुकसान पहुंचाया। ये सॉफ्ट रॉड गेटों को खोलने और बंद करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। जांजगीर-चांपा जिले के कुदरी बैराज को भरने के लिए पानी की मांग आने पर जब सिंचाई विभाग के अधिकारी स्थल पर पहुंचे, तब इस चोरी का खुलासा हुआ। घटना के बाद तत्काल मरम्मत कार्य शुरू किया गया और क्षतिग्रस्त गेटों को दुरुस्त किया गया। मरम्मत के उपरांत दर्री बैराज के एक गेट को खोलकर लगभग 2500 क्यूसेक पानी नदी में छोड़ा गया।
    हालांकि इस घटना का कोरबा शहर की पेयजल आपूर्ति पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है। एनीकट से लगभग 500 मीटर ऊपर स्थित इंटेक वेल से पंप के माध्यम से पानी को कोहड़िया जल शोधन संयंत्र तक पहुंचाया जाता है, जिससे नियमित जल आपूर्ति जारी रही।
    उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी पंप हाउस क्षेत्र में नहर पर बने लोहे के पुल तथा इंटेक वेल के गेट को चोरों द्वारा क्षतिग्रस्त किया जा चुका है। पूर्व में हुई घटना में पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया था। लगातार हो रही ऐसी घटनाएं पुलिस और प्रशासन के लिए चुनौती बनती जा रही हैं। फिलहाल इस मामले में औपचारिक रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है।
    सिंचाई विभाग के उप संभागीय अधिकारी पी.के. टोप्पो ने बताया कि एनीकट के गेटों की मरम्मत करा ली गई है और वर्तमान में बैराज के एक गेट से पानी छोड़ा जा रहा है। साथ ही एनीकट को पुनः भरने के लिए भी पानी उपलब्ध कराया जाएगा तथा मामले की सूचना पुलिस को दी जाएगी।

    29 मार्च / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) हाई वोल्टेज तार की चपेट में आया मजदूर झुलसा 70%-हालत गंभीर
    Next Article (कोरबा) रेटिना हेल्थ अवेयरनेस कैंप का होगा आयोजन dr. BHAT ENT EYE HOSPITAL में आहूत

    Related Posts

    (कोरबा) जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के नेतृत्व में संगठन को मिल रही नई दिशा

    06/04/2026

    (कोरबा) भाषा विज्ञान से लेकर नासा में भी संस्कृत की मजबूत पकड़ : अधिवक्ता अशोक तिवारी

    06/04/2026

    (कोरबा) दीपका उपचुनाव में ऋषि सिदार ने दर्ज की ऐतिहासिक जीत

    06/04/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026138 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202690 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202680 Views

    (कोरबा) लगभग आधा दर्जन लोग जबरिया उठा ले गए एक युवक को गाड़ी में

    04/22/202649 Views
    Don't Miss
    कोरबा 06/04/2026

    (कोरबा) जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के नेतृत्व में संगठन को मिल रही नई दिशा

    * भिलाई बाजार मंडल की कार्यसमिति बैठक संपन्न * बूथ सशक्तिकरण पर विशेष जोर कोरबा…

    (कोरबा) भाषा विज्ञान से लेकर नासा में भी संस्कृत की मजबूत पकड़ : अधिवक्ता अशोक तिवारी

    (कोरबा) दीपका उपचुनाव में ऋषि सिदार ने दर्ज की ऐतिहासिक जीत

    (कोरबा) राष्ट्रीय जूनियर किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप में खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन-जीते 4 पदक

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.