Close Menu
Manthan News
    What's Hot

    (कोरबा) उपमुख्यमंत्री अरुण साव की संवेदनशीलता से दिव्यांग कपिल के चेहरे पर लौटी मुस्कान

    (कोरबा) सहकारी समिति से समय पर खाद-बीज मिलने से खेती की तैयारी हुई आसान

    (कोरबा) किसान क्रेडिट कार्ड योजना के माध्यम से किसानों को सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासकोरबा (मंथन)

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»लाइफस्टाइल»Makar Sankranti 2026: कब है मकर संक्रांति, 14 या 15 जनवरी? जानिए सही तिथि और पूजा विधि
    लाइफस्टाइल

    Makar Sankranti 2026: कब है मकर संक्रांति, 14 या 15 जनवरी? जानिए सही तिथि और पूजा विधि

    By Vimal Mittal01/13/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    मकर संक्रांति
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    Makar Sankranti 2026: मकर संक्रांति का पावन पर्व इस वर्ष 15 जनवरी 2026, गुरुवार को पूरे देश में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाएगा. इस दिन सूर्यदेव मकर राशि में प्रवेश करेंगे, जिसे ज्योतिष में अत्यंत शुभ माना जाता है. माघ माह के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि, वृद्धि योग और ज्येष्ठा नक्षत्र के संयोग में पड़ रही यह संक्रांति आध्यात्मिक दृष्टि से विशेष फल देने वाली मानी जा रही है. इस दिन सूर्य मकर राशि में और चंद्रमा वृश्चिक राशि में विराजमान रहेगा, वहीं तैलित करण भी प्रभावी रहेगा.

    मकर संक्रांति का पुण्यकाल सूर्योदय से ही प्रारंभ हो जाएगा, इसलिए श्रद्धालु प्रातःकाल स्नान और पूजा कर सकते हैं. दिल्ली में इस दिन सूर्योदय सुबह 7 बजकर 15 मिनट पर होगा, जिसके बाद स्नान और सूर्योपासना का विशेष महत्व रहेगा.

    कब है मकर संक्रांति?

    • मकर संक्रांति को लेकर हर साल की तरह इस बार भी 14 और 15 जनवरी की तिथि को लेकर भ्रम बना रहा, लेकिन ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार इस बार संक्रांति का पर्व 15 जनवरी को ही मनाना श्रेष्ठ माना गया है. सूर्य के मकर राशि में प्रवेश के साथ ही पुण्यकाल शुरू होने के कारण इसी दिन दान, स्नान और पूजा करना अधिक फलदायी होगा.

    मकर संक्रांति के दिन करें ये काम

    • इस दिन स्नान के बाद सूर्यदेव की पूजा की जाती है. पूजा में काले तिल और काले तिल के लड्डू का विशेष महत्व होता है, क्योंकि यह सूर्य और शनिदेव दोनों से जुड़ा माना जाता है.
    • गुड़ का संबंध भी सूर्य से है, इसलिए इसका दान और उपयोग शुभ माना जाता है. सूर्यपूजन में गाय के घी से दीपक जलाने की परंपरा है. इसके साथ सप्तधान्य यानी सात प्रकार के अनाज जैसे तिल, जौ, गेहूं, चना, मूंग, चावल और ज्वार या बाजरा का दान किया जाता है.
    • सूर्य को अर्घ्य देने के लिए तांबे का लोटा, लाल फूल और लाल चंदन प्रयोग में लाए जाते हैं. पूजा के समय मिट्टी या पीतल के दीपक में रुई की बाती या कपूर से दीप प्रज्वलित किया जाता है और धूप-गंध भी अर्पित किए जाते हैं.
    • पूजन के दौरान सूर्य चालीसा और आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ किया जाता है. सूर्यदेव को प्रसन्न करने के लिए “ओम ऐहि सूर्य सहस्त्रांशो तेजो राशे जगत्पते अनुकंपयेमां भक्त्या गृहाणार्घ्य दिवाकर” और “ओम ह्रां ह्रीं ह्रौं सः सूर्याय नमः” मंत्रों का जप किया जाता है.

    मकर संक्रांति के दिन ब्रह्म मुहूर्त में करें स्‍न्नान

    • मकर संक्रांति के दिन ब्रह्म मुहूर्त या सूर्योदय के समय पवित्र नदी में स्नान करना श्रेष्ठ माना जाता है. यदि नदी में स्नान संभव न हो तो घर पर ही शुद्ध जल से स्नान किया जा सकता है.
    • स्नान के बाद स्वच्छ वस्त्र धारण कर तांबे के लोटे में गंगाजल या साफ जल भरकर उसमें लाल चंदन, लाल फूल और गुड़ मिलाकर सूर्यदेव को अर्घ्य दिया जाता है.
    • गायत्री मंत्र का जप, सूर्य चालीसा और आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ कर सूर्यदेव की आरती की जाती है. अंत में क्षमा प्रार्थना कर मनोकामना पूर्ति की कामना की जाती है. मान्यता है कि इस विधि से पूजा करने पर सूर्यदेव की कृपा से जीवन में धन, स्वास्थ्य और सफलता बनी रहती है.
    WhatsApp पर शेयर करें
    Vimal Mittal

    Owner & Editor

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous ArticleCG News: विकास तिवारी को एक और झटका, कांग्रेस से 6 साल के निष्कासन के बाद सांसद प्रतिनिधि पद से भी हटाया
    Next Article India-US Trade Deal पर फिर टली बात! ट्रंप की टैरिफ वाली नई धमकी के बीच रिपोर्ट्स में दावा

    Related Posts

    Hanuman Jayanti 2026: कब है हनुमान जयंती, 1 या 2 अप्रैल? इस दिन बजरंगबली का ध्‍यान करने से मिलेगी संकटों से मुक्ति

    01/26/2026

    इस साल बसंत पंचमी पर नहीं शादी का मुहूर्त, इस तारीख से बजेंगी शहनाइयां, ये है वजह

    01/24/2026

    Mahtari Vandan Yojana: महतारियों के लिए जरूरी खबर, 20 हजार महिलाएं पते पर नहीं, मृत्यु के कारण हटे 82 हजार नाम

    01/22/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026138 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202688 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202680 Views

    (कोरबा) लगभग आधा दर्जन लोग जबरिया उठा ले गए एक युवक को गाड़ी में

    04/22/202649 Views
    Don't Miss
    कोरबा 06/03/2026

    (कोरबा) उपमुख्यमंत्री अरुण साव की संवेदनशीलता से दिव्यांग कपिल के चेहरे पर लौटी मुस्कान

    * डोंगानाला जनसमस्या निवारण शिविर में आवेदन पर हुई त्वरित कार्रवाई * मौके पर मिली…

    (कोरबा) सहकारी समिति से समय पर खाद-बीज मिलने से खेती की तैयारी हुई आसान

    (कोरबा) किसान क्रेडिट कार्ड योजना के माध्यम से किसानों को सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासकोरबा (मंथन)

    (कोरबा) बरपाली और कोटमेर में जनसमस्या निवारण शिविर आहूत

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.