Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) जेल भेजने की धमकी देकर ऑनलाइन रूपए लेने का आरोप

    (कोरबा) महिला वर्ग में शासकीय ई वि स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोरबा एवं पुरुष वर्ग में जयबूढादेव महाविद्यालय कटघोरा विजेता बने

    (कोरबा) इंडियन पब्लिक स्कूल चैतमा में स्वास्थ्य जागरूकता अंतर्गत हुआ दंत परीक्षण

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) उफनते नाले में बाइक सहित बहा युवक
    कोरबा

    (कोरबा) उफनते नाले में बाइक सहित बहा युवक

    By Vinod Mittal07/22/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * 12 घंटे बाद 3 किमी दूर झाड़ियों में फंसा मिला शव
    * उसके साथी ने बचाई तैरकर जान
    कोरबा (मंथन) कोरबा जिले के लेमरू थाना क्षेत्र अंतर्गत बारिश के बीच उफनते नाले को पार करने की कोशिश एक युवक के लिए जानलेवा साबित हुई। बताया जा रहा हैं की ग्राम नकिया निवासी 28 वर्षीय युवक तेज बहाव में बाइक सहित बह गया। घटना के करीब 12 घंटे बाद उसका शव घटनास्थल से लगभग 3 किलोमीटर दूर बरामद किया गया। वहीं, उसके साथ उपस्थित साथी ने किसी तरह तैरकर अपनी जान बचाने में सफल रहा।
    जानकारी के अनुसार लेमरू थाना क्षेत्र के वनांचल ग्राम नकिया निवासी राहुल कुमार मंझवार (28) अपने साथी बुधराम मंझवार के साथ घरेलू काम से कोरबा शहर आया था। देर शाम दोनों बाइक से अपने ग्राम लौट रहे थे। लगातार हो रही बारिश के कारण ग्राम से लगभग 3 किलोमीटर पहले स्थित सांचर नाला उफान पर था और उसमें तेज बहाव बना हुआ था।
    ग्रामीणों के अनुसार नाले में पानी का स्तर काफी बढ़ गया था और बहाव भी बेहद तेज था। इसके बावजूद राहुल कुमार मंझवार ने बाइक सहित नाला पार करने का प्रयास किया। जैसे ही बाइक नाले के बीच पहुंची, तेज बहाव ने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में राहुल बाइक सहित बह गया, जबकि उसका साथी बुधराम किसी तरह तैरकर बाहर निकलने में सफल रहा और अपनी जान बचा ली।
    घटना की सूचना मिलने पर ग्रामीण और पुलिस मौके पर पहुंचे, लेकिन अंधेरा और तेज बहाव होने के कारण रातभर युवक की तलाश नहीं हो सकी। सुबह दोबारा शुरू किए गए सर्च अभियान के दौरान राहुल का शव घटनास्थल से लगभग 3 किलोमीटर दूर बरामद किया गया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
    बारिश के मौसम में उफनते नालों और पुल-पुलियों को पार करने से बचने की अपील प्रशासन लगातार करता रहा है। इसके बावजूद लोग जोखिम उठाकर पानी से लबालब रास्तों को पार करने का प्रयास करते हैं, जिससे इस तरह की दर्दनाक घटनाएं सामने आती रहती हैं। पुलिस मामले की आवश्यक कार्यवाही में जुटी हुई है।

    22 जुलाई / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Loading...
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) सीएसईबी कोरबा-पूर्व के 324 जर्जर मकानों को तोड़ने की पुनः कवायद
    Next Article (कोरबा) पुलिस महानिरीक्षक राम गोपाल गर्ग के मार्गदर्शन में उच्च स्तरीय पुलिस कार्यशाला आयोजित

    Related Posts

    (कोरबा) जेल भेजने की धमकी देकर ऑनलाइन रूपए लेने का आरोप

    09/27/2026

    (कोरबा) महिला वर्ग में शासकीय ई वि स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोरबा एवं पुरुष वर्ग में जयबूढादेव महाविद्यालय कटघोरा विजेता बने

    09/27/2026

    (कोरबा) इंडियन पब्लिक स्कूल चैतमा में स्वास्थ्य जागरूकता अंतर्गत हुआ दंत परीक्षण

    09/27/2026
    Top Posts

    (कोरबा) निगम और व्यापारियों के बीच मध्यस्थ की भूमिका में आगे आया चेम्बर

    08/08/2026158 Views

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026143 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views
    Don't Miss
    कोरबा 09/27/2026

    (कोरबा) जेल भेजने की धमकी देकर ऑनलाइन रूपए लेने का आरोप

    * रजगामार पुलिस चौकी के एक सिपाही पर हुई कार्यवाही कोरबा (मंथन) जानकारी के अनुसार…

    (कोरबा) महिला वर्ग में शासकीय ई वि स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोरबा एवं पुरुष वर्ग में जयबूढादेव महाविद्यालय कटघोरा विजेता बने

    (कोरबा) इंडियन पब्लिक स्कूल चैतमा में स्वास्थ्य जागरूकता अंतर्गत हुआ दंत परीक्षण

    (कोरबा) 28 से 30 सितंबर तक जिला मुख्यालय और विकासखंडों में लगेंगे सेवा सेतु कैंप

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.