Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) कोरबा रेलवे स्टेशन के पास मालगाड़ी का पहिया उतरा पटरी से

    (कोरबा) खड़ी ट्रैलर से टकराई बाइक-युवक की मौत

    (कोरबा) अवैध मादक द्रव्य पदार्थ के कारोबार से जुड़ी होने के आरोप में युवती रंगे हाथ गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) कोयला खदानों में महिलाएं चलाएंगी भारी मशीनें
    कोरबा

    (कोरबा) कोयला खदानों में महिलाएं चलाएंगी भारी मशीनें

    By Vinod Mittal07/18/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * एसईसीएल ने 19 महिला कर्मचारियों को दिया एचईएमएम ऑपरेटर प्रशिक्षण
    कोरबा (मंथन) कोयला खदानों में अब महिलाएं भी डंपर और शॉवेल जैसी भारी मशीनें चलाती नजर आएंगी। साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए पहली बार महिला कर्मचारियों को हेवी अर्थ मूविंग मशीन (एचईएमएम) ऑपरेटर बनाने के लिए विशेष प्रशिक्षण शुरू किया है।
    एसईसीएल के सीएमडी हरिश दुहन की पहल पर यह कार्यक्रम शुरू किया गया है। कंपनी के विभिन्न क्षेत्रों से चुनी गईं 19 महिला कर्मचारियों को 6 से 18 जुलाई तक गेवरा परियोजना के ओबी फेस में 12 दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
    * दी गई सुरक्षा और तकनीकी चीजों की जानकारी
    इस प्रशिक्षण में महिलाओं को डंपर, शॉवेल और अन्य भारी मशीनों के सुरक्षित एवं तकनीकी संचालन की बारीकियां सिखाई जा रही हैं। अनुभवी ऑपरेटर उन्हें मशीन चलाने के साथ-साथ सुरक्षा मानकों, तकनीकी दक्षता और खदान में काम के व्यावहारिक पहलुओं से भी अवगत करा रहे हैं। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद इन महिलाओं को खदानों में नियमित रूप से मशीन संचालन की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। महिलाओं ने खुद मशीनों को चलाकर काम किया। इस दौरान अधिकारी मौजूद रहे। महिलाओं ने खुद मशीनों को चलाकर काम किया। इस दौरान अधिकारी मौजूद रहे।
    * इन महिलाओं को दिया गया प्रशिक्षण
    प्रशिक्षण ले रही धनेश्वरी कंवर, हेमलता कंवर, करिना कंवर, सोनिका कश्यप, कमलेश यादव, पूर्णिमा कंवर, सौम्या सिंह, रोशनी देवी, आशा सोनी, अन्नपूर्णा चंद्रा, फुलकुमारी, रूपा राठिया, मेघा साहू, सुमन कुमारी, गायत्री, धरमवती और अनीता दुबे ने अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि जब वे पहली बार ओबी फेस पहुंचीं तो विशाल मशीनों और खदान के माहौल को देखकर घबरा गई थीं। मशीनों की तेज आवाज और सुरक्षा की जिम्मेदारी से उन्हें डर लग रहा था।
    कई महिलाओं के मन में यह सवाल था कि क्या वे पुरुष ऑपरेटरों की तरह मशीन चला पाएंगी। हालांकि, अनुभवी ऑपरेटरों ने तकनीकी बारीकियां सरल तरीके से समझाईं, जिससे उनका डर धीरे-धीरे खत्म हो गया। अब वे पूरे आत्मविश्वास से मशीनें सीख रही हैं। महिलाओं का कहना है कि यह उनके लिए केवल एक नई जिम्मेदारी नहीं, बल्कि अपनी क्षमता साबित करने का एक अवसर है।
    गेवरा क्षेत्र की एचआर मैनेजर लकिता ने प्रशिक्षण स्थल का दौरा किया। उन्होंने कहा कि एसईसीएल में यह अपनी तरह की पहली पहल है। इसका उद्देश्य महिलाओं को तकनीकी रूप से दक्ष बनाकर ऊर्जा उत्पादन के क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करने का अवसर प्रदान करना है।

    18 जुलाई / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Loading...
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) ‘रन फॉर ग्रीन’ में भाग ले बच्चों से लेकर खिलाड़ियों तक ने दिया पर्यावरण बचाने का संदेश
    Next Article (कोरबा) विद्यालय बस की टक्कर से घायल बुजुर्ग की उपचार के दौरान हुई मृत्यु

    Related Posts

    (कोरबा) कोरबा रेलवे स्टेशन के पास मालगाड़ी का पहिया उतरा पटरी से

    09/25/2026

    (कोरबा) खड़ी ट्रैलर से टकराई बाइक-युवक की मौत

    09/25/2026

    (कोरबा) अवैध मादक द्रव्य पदार्थ के कारोबार से जुड़ी होने के आरोप में युवती रंगे हाथ गिरफ्तार

    09/25/2026
    Top Posts

    (कोरबा) निगम और व्यापारियों के बीच मध्यस्थ की भूमिका में आगे आया चेम्बर

    08/08/2026158 Views

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026143 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views
    Don't Miss
    कोरबा 09/25/2026

    (कोरबा) कोरबा रेलवे स्टेशन के पास मालगाड़ी का पहिया उतरा पटरी से

    कोरबा (मंथन) जानकारी के अनुसार कोरबा रेलवे स्टेशन के पास बड़ा हादसा टल गया। गेवरा…

    (कोरबा) खड़ी ट्रैलर से टकराई बाइक-युवक की मौत

    (कोरबा) अवैध मादक द्रव्य पदार्थ के कारोबार से जुड़ी होने के आरोप में युवती रंगे हाथ गिरफ्तार

    (कोरबा) भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने ग्राम तुमान की जनसमस्याओं को लेकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.