* दावा/आपत्ति 11 नवंबर तक आमंत्रित
कोरबा (मंथन) जागृति भू-विस्थापित कामगर सहकारी समिति मर्यादित कोहड़िया पंजीयन क्रमांक 103 के सदस्यों का मतदाता सूची का प्रकाशन सोसायटी कार्यालय कोहड़िया, उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं कोरबा, विकासखंड कार्यालय कोरबा, वित्तदायी बैंक जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक शाखा कोरबा के सूचना पटल पर 03 नवंबर को किया गया है। मतदाता सूची के सम्बंध में सदस्यों से दावा/आपत्ति 11 नवंबर तक आमंत्रित किया गया है।
रजिस्ट्रीकरण अधिकारी भूपेन्द्र कुमार साहू ने बताया कि दावा/आपत्ति लिखित में मय प्रमाण के साथ सोसायटी के सदस्य राजकुमार पटेल या कार्यालय उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं कोरबा में रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के समक्ष 11 नवंबर तक कार्यालयीन समय पर सप्रमाण प्रस्तुत किया जा सकता है। दावा/आपत्तियों का निराकरण 12 नवंबर को 12 बजे से किया जायेगा। निराकरण उपरांत अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा
07 नवंबर / मंथन मित्तल





