Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) कोल इंडिया के सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पेंशन बढ़ाने की मांग

    (कोरबा) दीपावली पर सुरक्षा और साइबर ठगी को लेकर कटघोरा थाना प्रभारी ने की अपील

    (कोरबा) धान की अवैध आवक रोकने बनाया गया कंट्रोल सेंटर

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) धान की अवैध आवक रोकने बनाया गया कंट्रोल सेंटर
    कोरबा

    (कोरबा) धान की अवैध आवक रोकने बनाया गया कंट्रोल सेंटर

    By Vinod Mittal11/07/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * जिला और तहसील स्तर पर तैनात होंगे जांच दल
    कोरबा (मंथन) खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत समर्थन मूल्य पर होने वाली धान खरीदी में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए कोरबा जिला प्रशासन ने निगरानी व्यवस्था को मजबूत किया है। खरीदी केंद्रों में अवैध धान की आवक, धान के पुनर्चक्रण और संभावित अनियमितताओं पर नजर रखने के लिए इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर स्थापित किया गया है। इसके साथ ही जिले से लेकर तहसील स्तर तक जांच समितियों और उड़नदस्ता दलों की तैनाती की गई है।
    कोरबा जिला कलेक्टर कुणाल दुदावत ने 4 नवंबर को इस संबंध में आदेश जारी कर निगरानी व्यवस्था की जिम्मेदारी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सौंपी है। कंट्रोल सेंटर के नोडल अधिकारी अपर कलेक्टर कटघोरा ओंकार यादव बनाए गए हैं। उनके नेतृत्व में गठित टीम धान खरीदी से जुड़ी गतिविधियों पर नजर रखेगी और विभिन्न जांच दलों से मिलने वाली रिपोर्ट का संकलन करेगी।
    प्रशासन की इस व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य खरीदी केंद्रों में होने वाली गतिविधियों की नियमित निगरानी करना और किसी भी तरह की गड़बड़ी सामने आने पर समय रहते कार्रवाई सुनिश्चित करना है। निरीक्षण के दौरान जांच दलों द्वारा तैयार की गई रिपोर्ट सीधे कलेक्टर को भेजी जाएगी।
    * शिकायत के लिए जारी किया गया मोबाइल नंबर
    धान खरीदी के दौरान किसानों अथवा आम नागरिकों को किसी तरह की अनियमितता नजर आती है तो वे इसकी जानकारी प्रशासन तक पहुंचा सकते हैं। शिकायत और सुझाव दर्ज कराने के लिए नियंत्रण कक्ष का मोबाइल नंबर 9691901259 जारी किया गया है। प्राप्त शिकायतों एवं सुझावों को खाद्य शाखा तक पहुंचाया जाएगा, ताकि संबंधित मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
    जिला प्रशासन ने कंट्रोल सेंटर के संचालन के लिए सहायक प्रोग्रामर शिवानंद राठौर, प्राची चंद्रा और रेचल प्रधान सहित अन्य कर्मचारियों की ड्यूटी भी निर्धारित की है। धान खरीदी प्रक्रिया पर लगातार नजर रखने के लिए यह व्यवस्था पूरे खरीफ विपणन सत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

    07 नवंबर / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Loading...
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) भारत स्काउट्स एवं गाइड्स का 77वां स्थापना दिवस मनाया गया उत्साहपूर्वक
    Next Article (कोरबा) दीपावली पर सुरक्षा और साइबर ठगी को लेकर कटघोरा थाना प्रभारी ने की अपील

    Related Posts

    (कोरबा) कोल इंडिया के सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पेंशन बढ़ाने की मांग

    11/07/2026

    (कोरबा) दीपावली पर सुरक्षा और साइबर ठगी को लेकर कटघोरा थाना प्रभारी ने की अपील

    11/07/2026

    (कोरबा) भारत स्काउट्स एवं गाइड्स का 77वां स्थापना दिवस मनाया गया उत्साहपूर्वक

    11/07/2026
    Top Posts

    (कोरबा) निगम और व्यापारियों के बीच मध्यस्थ की भूमिका में आगे आया चेम्बर

    08/08/2026162 Views

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026144 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202692 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202690 Views
    Don't Miss
    कोरबा 11/07/2026

    (कोरबा) कोल इंडिया के सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पेंशन बढ़ाने की मांग

    * एआईसीपीए ने प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन कोरबा (मंथन) कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) और उसकी…

    (कोरबा) दीपावली पर सुरक्षा और साइबर ठगी को लेकर कटघोरा थाना प्रभारी ने की अपील

    (कोरबा) धान की अवैध आवक रोकने बनाया गया कंट्रोल सेंटर

    (कोरबा) भारत स्काउट्स एवं गाइड्स का 77वां स्थापना दिवस मनाया गया उत्साहपूर्वक

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.