Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) किंग कोबरा प्राकृतिक प्रजनन के मिल रहे संकेत

    (कोरबा) दीपका साइलो में ऑटोमैटिक मैकेनिकल सैंपलर शुरू-कोयला गुणवत्ता की जांच होगी पूरी तरह स्वचालित

    (कोरबा) नगर निगम ने संपत्तिकर और दुकान किराया नहीं चुकाने पर की 4 दुकानें सील

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) कमला नेहरू महाविद्यालय में स्नातक प्रवेश शुरू-खुला अटल विश्वविद्यालय पोर्टल
    कोरबा

    (कोरबा) कमला नेहरू महाविद्यालय में स्नातक प्रवेश शुरू-खुला अटल विश्वविद्यालय पोर्टल

    By Vinod Mittal06/17/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * 30 जून तक पंजीयन
    * 2 जुलाई को मेरिट सूची
    कोरबा (मंथन) अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय द्वारा जारी अधिसूचना के बाद कमला नेहरू महाविद्यालय में संचालित बीए, बीएससी, बीकॉम, बीबीए-बीसीए सहित स्नातक पाठ्यक्रमों के प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश हेतु ऑनलाइन पंजीयन प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। विश्वविद्यालय ने प्रवेश पोर्टल खोल दिया है और प्रथम चरण का पंजीयन 16 जून से शुरू हो चुका है, जिसकी अंतिम तिथि 30 जून निर्धारित की गई है।
    विश्वविद्यालय द्वारा जारी समय-सारणी के अनुसार प्रथम मेरिट सूची 2 जुलाई को जारी की जाएगी। चयनित विद्यार्थियों को 8 जुलाई तक शुल्क जमा कर प्रवेश लेना होगा। इसके बाद रिक्त सीटों की स्थिति में 9 जुलाई को द्वितीय मेरिट सूची जारी होगी, जिसमें चयनित विद्यार्थियों को 15 जुलाई तक प्रवेश लेने का अवसर मिलेगा।
    इसी तरह तृतीय मेरिट सूची 17 जुलाई को जारी होगी, जिसमें 24 जुलाई तक प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी। यदि इसके बाद भी सीटें रिक्त रहती हैं, तो 25 जुलाई को चतुर्थ मेरिट सूची जारी कर 31 जुलाई तक प्रवेश दिया जाएगा।
    छत्तीसगढ़ शासन, उच्च शिक्षा विभाग द्वारा जारी शैक्षणिक सत्र 2026-27 के अकादमिक कैलेंडर के तहत यह पूरी प्रक्रिया संचालित की जा रही है। विश्वविद्यालय से संबद्ध सभी महाविद्यालयों में स्नातक (एनईपी) एवं डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के लिए यही समय-सारणी लागू की गई है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रशांत बोपापुरकर ने बताया कि विद्यार्थियों की सुविधा के लिए कॉलेज में हेल्पडेस्क की व्यवस्था की गई है। यहां कला, विज्ञान, वाणिज्य और कंप्यूटर साइंस संकाय के प्राध्यापक विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम, पंजीयन एवं प्रवेश से संबंधित जानकारी प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की है कि वे निर्धारित समय-सारणी का पालन करते हुए समय पर ऑनलाइन पंजीयन कर अपना प्रवेश सुनिश्चित करें।

    17 जून / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) ट्रक और यात्री बस में भीषण भिड़ंत-चालक केबिन में फंसा
    Next Article (कोरबा) युकां प्रदेश महासचिव का चुनाव लड़ेंगे विशाल सिंह राजपूत

    Related Posts

    (कोरबा) किंग कोबरा प्राकृतिक प्रजनन के मिल रहे संकेत

    08/07/2026

    (कोरबा) दीपका साइलो में ऑटोमैटिक मैकेनिकल सैंपलर शुरू-कोयला गुणवत्ता की जांच होगी पूरी तरह स्वचालित

    08/07/2026

    (कोरबा) नगर निगम ने संपत्तिकर और दुकान किराया नहीं चुकाने पर की 4 दुकानें सील

    08/07/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026140 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views

    (कोरबा) कृष अग्रवाल ने सीएफए लेबल 1 में सर्वोच्च रैंकिंग प्राप्त कर किया जिले और प्रदेश का नाम रोशन

    06/24/202683 Views
    Don't Miss
    कोरबा 08/07/2026

    (कोरबा) किंग कोबरा प्राकृतिक प्रजनन के मिल रहे संकेत

    कोरबा (मंथन) जानकारी के अनुसार कोरबा जिले के बालकों वनपरिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम अजगरबहार पूर्व सरपंच…

    (कोरबा) दीपका साइलो में ऑटोमैटिक मैकेनिकल सैंपलर शुरू-कोयला गुणवत्ता की जांच होगी पूरी तरह स्वचालित

    (कोरबा) नगर निगम ने संपत्तिकर और दुकान किराया नहीं चुकाने पर की 4 दुकानें सील

    (कोरबा) सुदूर वनांचल क्षेत्रों में मिल रही 4जी नेटवर्क की सुविधा

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.