कोरबा (मंथन) “एक पेड़ माॅं के नाम” अभियान अंतर्गत कोरबा अंचल के टी.पी. नगर चौक अंतर्गत रवि डेयरी से चौरसिया पेट्रोल पंप तक वृक्षारोपण किया गया। इस मौके पर निगम के अधिकारी कर्मचारियों ने अपनी सहभागिता देते हुये पौधों का रोपण किया तथा पर्यावरण संरक्षण व हरित कोरबा के संकल्प को गति दी।
कोरबा जिला कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन एवं आयुक्त आशुतोष पाण्डेय के दिशा-निर्देशन में जिला प्रशासन व नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा वन विभाग के सहयोग से पर्यावरण संरक्षण एवं हरित कोरबा के संकल्प के साथ विगत 18 जुलाई से “एक पेड़ माॅं के नाम” अभियान अंतर्गत सघन वृक्षारोपण का कार्य संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत कोरबा के टी.पी. नगर चौक में संचालित रवि डेयरी से चौरसिया पेट्रोल पंप तक वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस मौके पर अधीक्षण अभियंता भूषण उरांव, उद्यान अधीक्षक आनंद राठौर, टीकम राठौर, शिव अग्रवाल, मनमोहन, फिरतु, गोपी सहित नागरिकगणों ने पौधों का रोपण कर पर्यावरण के संरक्षण व हरित कोरबा के संकल्प के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की।
07 अगस्त / मंथन मित्तल



