Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) “अदाणी भवन” का हुआ लोकार्पण-ढनढनी ग्राम पंचायत में ग्रामीणों को मिली विकास की नई सौगात

    (कोरबा) कोरबा-भिलाई मार्ग पर लगा 2 किमी लंबा जाम

    (कोरबा) कोयला मजदूर सभा की गेवरा-दीपका क्षेत्र में महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक संपन्न

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) एसईसीएल के सीएसआर अंतर्गत एआई-आधारित ‘प्रोजेक्ट श्वास’ से ग्रामीणों तक पहुंचेगी आधुनिक स्वास्थ्य सेवा
    कोरबा

    (कोरबा) एसईसीएल के सीएसआर अंतर्गत एआई-आधारित ‘प्रोजेक्ट श्वास’ से ग्रामीणों तक पहुंचेगी आधुनिक स्वास्थ्य सेवा

    By Vinod Mittal07/23/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * मोबाइल मेडिकल यूनिट का शुभारंभ
    कोरबा (मंथन) साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) ने अपनी कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) पहल के तहत स्वास्थ्य सेवाओं को ग्रामीण और खनन प्रभावित क्षेत्रों तक पहुंचाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। बुधवार को कोरबा के सीनियर रिक्रिएशन क्लब (एसआरसी) में ‘प्रोजेक्ट श्वास’ के अंतर्गत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित मोबाइल मेडिकल यूनिट का शुभारंभ किया गया। इस महत्वाकांक्षी परियोजना का उद्घाटन एसईसीएल के निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास ने किया।
    लगभग 4.99 करोड़ रुपये की लागत से शुरू की गई यह परियोजना टीबी और अन्य श्वसन संबंधी बीमारियों की समय पर पहचान, निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, चिकित्सकीय परामर्श और उपचार सेवाओं को ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। यह पहल विशेष रूप से उन गांवों के लिए लाभकारी होगी, जहां आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुंच सीमित है।
    प्रोजेक्ट श्वास के तहत अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरणों और प्रशिक्षित चिकित्सकीय टीम से लैस एआई आधारित मोबाइल मेडिकल यूनिट कोरबा, कुसमुंडा, गेवरा और दीपका क्षेत्रों के गांवों में नियमित रूप से पहुंचेगी। यहां लोगों की टीबी एवं अन्य फेफड़ों से संबंधित बीमारियों की प्रारंभिक जांच की जाएगी। मरीजों को निःशुल्क चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराया जाएगा और आवश्यकता पड़ने पर उन्हें आगे के उपचार के लिए संबंधित स्वास्थ्य संस्थानों से भी जोड़ा जाएगा।
    यह परियोजना भारत सरकार के राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम को भी मजबूती प्रदान करेगी। समय पर जांच और इलाज के माध्यम से टीबी जैसी गंभीर बीमारी को शुरुआती चरण में ही नियंत्रित करने में सहायता मिलेगी, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य स्तर में सुधार आने की उम्मीद है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसईसीएल के निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास ने कहा कि प्रोजेक्ट श्वास के माध्यम से एसईसीएल “रीचिंग द अनरीचेबल” के अपने संकल्प को साकार कर रहा है। उन्होंने कहा कि कंपनी का उद्देश्य दूरस्थ एवं खनन प्रभावित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों तक आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है, ताकि प्रत्येक व्यक्ति को समय पर जांच और उपचार की सुविधा मिल सके तथा एक स्वस्थ और सशक्त समाज का निर्माण हो।
    उन्होंने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित स्वास्थ्य सेवाओं के माध्यम से मरीजों की शुरुआती स्तर पर पहचान और बेहतर चिकित्सा प्रबंधन संभव होगा। इससे न केवल टीबी बल्कि अन्य श्वसन रोगों के उपचार में भी तेजी आएगी और गंभीर मामलों को समय रहते अस्पतालों तक पहुंचाया जा सकेगा।
    कार्यक्रम में कोरबा क्षेत्र के क्षेत्रीय महाप्रबंधक राजेश कुमार गुप्ता, महाप्रबंधक (सीएसआर) अजय बेहरा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस.एन. केशरी, जिला क्षय अधिकारी डॉ. बी.आर. रात्रे, आश्रय फाउंडेशन की प्रतिनिधि सुश्री विदुला चोपड़ा, यूनियन प्रतिनिधियों सहित एसईसीएल के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
    एसईसीएल की यह नई सीएसआर पहल स्वास्थ्य सेवाओं में तकनीक के प्रभावी उपयोग का उदाहरण मानी जा रही है। एआई-आधारित मोबाइल मेडिकल यूनिट के जरिए दूरस्थ गांवों तक आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने से टीबी और अन्य श्वसन रोगों की समय पर पहचान, प्रभावी उपचार और जागरूकता को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही यह पहल खनन प्रभावित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के जीवन स्तर और स्वास्थ्य सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

    23 जुलाई / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) अग्रवाल सभा दर्री-जमनीपाली की नई कार्यकारिणी घोषित
    Next Article (कोरबा) ‘मेरा रेशम-मेरा अभिमान 2.0’ अभियान का शुभारंभ-आधुनिक तकनीक से रेशम किसानों की आय बढ़ाने पर जोर

    Related Posts

    (कोरबा) “अदाणी भवन” का हुआ लोकार्पण-ढनढनी ग्राम पंचायत में ग्रामीणों को मिली विकास की नई सौगात

    07/29/2026

    (कोरबा) कोरबा-भिलाई मार्ग पर लगा 2 किमी लंबा जाम

    07/29/2026

    (कोरबा) कोयला मजदूर सभा की गेवरा-दीपका क्षेत्र में महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक संपन्न

    07/29/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026139 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views

    (कोरबा) कृष अग्रवाल ने सीएफए लेबल 1 में सर्वोच्च रैंकिंग प्राप्त कर किया जिले और प्रदेश का नाम रोशन

    06/24/202683 Views
    Don't Miss
    कोरबा 07/29/2026

    (कोरबा) “अदाणी भवन” का हुआ लोकार्पण-ढनढनी ग्राम पंचायत में ग्रामीणों को मिली विकास की नई सौगात

    * फीता काट, पूजा-हवन एवं चाबी सौंपने की रस्म के साथ हुआ शुभारंभ * ग्रामीणों…

    (कोरबा) कोरबा-भिलाई मार्ग पर लगा 2 किमी लंबा जाम

    (कोरबा) कोयला मजदूर सभा की गेवरा-दीपका क्षेत्र में महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक संपन्न

    (कोरबा) महंगी निजी प्रकाशकों की किताबें थोपने के आरोपों पर शिक्षा विभाग ने की कार्यवाही

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.