Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) “अदाणी भवन” का हुआ लोकार्पण-ढनढनी ग्राम पंचायत में ग्रामीणों को मिली विकास की नई सौगात

    (कोरबा) कोरबा-भिलाई मार्ग पर लगा 2 किमी लंबा जाम

    (कोरबा) कोयला मजदूर सभा की गेवरा-दीपका क्षेत्र में महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक संपन्न

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) ‘मेरा रेशम-मेरा अभिमान 2.0’ अभियान का शुभारंभ-आधुनिक तकनीक से रेशम किसानों की आय बढ़ाने पर जोर
    कोरबा

    (कोरबा) ‘मेरा रेशम-मेरा अभिमान 2.0’ अभियान का शुभारंभ-आधुनिक तकनीक से रेशम किसानों की आय बढ़ाने पर जोर

    By Vinod Mittal07/23/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    कोरबा (मंथन) केंद्रीय रेशम बोर्ड के महत्वाकांक्षी ‘मेरा रेशम-मेरा अभिमान 2.0’ अभियान के तहत कोरबा जिले में जिला स्तरीय डिस्ट्रिक्ट स्टेकहोल्डर कंसल्टेशन मीटिंग का आयोजन सहायक संचालक रेशम कार्यालय में किया गया। बैठक में रेशम उत्पादन को बढ़ावा देने, किसानों तक आधुनिक तकनीकों की पहुंच सुनिश्चित करने और आगामी पांच वर्षों के लिए जिले की कार्ययोजना तैयार करने पर विस्तार से चर्चा की गई।
    बैठक में सहायक संचालक रेशम, जिला कोरबा बालभद्र सिंह भण्डारी, वैज्ञानिक-डी डॉ. विनोद सिंह, जिले के विभिन्न रेशम केंद्रों के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में रेशमकीट पालकों ने भाग लिया।
    कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत उद्बोधन के साथ हुई, जिसमें वैज्ञानिक-डी डॉ. विनोद सिंह ने केंद्रीय रेशम बोर्ड द्वारा संचालित MRMA 2.0 अभियान की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अभियान का उद्देश्य रेशमकीट पालन से जुड़े किसानों को आधुनिक तकनीकी ज्ञान उपलब्ध कराना, उत्पादन बढ़ाना तथा उनकी आय में वृद्धि करना है। इसके लिए आगामी 100 दिनों तक जिले में विशेष जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।
    उन्होंने आगे बताया कि अभियान के दौरान किसानों के लिए प्रशिक्षण शिविर, जागरूकता कार्यक्रम, परिक्षेत्र भ्रमण, तकनीकी मार्गदर्शन, प्रदर्शन कार्यक्रम और अन्य तकनीकी गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। साथ ही, कोरबा जिले में रेशम उत्पादन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए अगले पांच वर्षों की विस्तृत कार्ययोजना भी तैयार की जाएगी, ताकि जिले को देश के अग्रणी रेशम उत्पादन क्षेत्रों में शामिल किया जा सके।
    सहायक संचालक रेशम बालभद्र सिंह भण्डारी ने सभी केंद्र प्रभारियों से अभियान को सफल बनाने के लिए पूरी सक्रियता और समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक किसानों को MRMA 2.0 अभियान से जोड़ना प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि तसर एवं शहतूत रेशमकीट पालन की आधुनिक तकनीकों को किसानों तक पहुंचाने से उत्पादन क्षमता में वृद्धि होगी और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी।
    बैठक में अधिकारियों ने रेशम उत्पादन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा की और किसानों को तकनीकी सहायता, प्रशिक्षण तथा नवाचार आधारित खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया। विशेषज्ञों ने कहा कि आधुनिक तकनीकों के उपयोग से रेशम उत्पादन की गुणवत्ता और मात्रा दोनों में सुधार संभव है, जिससे किसानों को बेहतर बाजार और अधिक लाभ मिल सकेगा।
    कार्यक्रम के समापन अवसर पर करतला रेशम केंद्र के केंद्र प्रभारी टी.पी. हंस ने कोरबा जिले में ‘मेरा रेशम, मेरा अभिमान (MRMA) 2.0’ अभियान के आयोजन के लिए केंद्रीय रेशम बोर्ड का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और किसानों को सक्रिय सहभागिता के लिए धन्यवाद देते हुए अभियान को जिले में सफल बनाने का संकल्प दोहराया।
    केंद्रीय रेशम बोर्ड की इस पहल से कोरबा जिले में रेशमकीट पालन को नई गति मिलने की उम्मीद है। विशेषज्ञों का मानना है कि प्रशिक्षण, तकनीकी मार्गदर्शन और दीर्घकालिक कार्ययोजना के माध्यम से जिले के रेशम किसानों की आय बढ़ाने के साथ-साथ कोरबा को देश के प्रमुख रेशम उत्पादन जिलों में शामिल करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

    23 जुलाई / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) एसईसीएल के सीएसआर अंतर्गत एआई-आधारित ‘प्रोजेक्ट श्वास’ से ग्रामीणों तक पहुंचेगी आधुनिक स्वास्थ्य सेवा
    Next Article (कोरबा) एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र में चोरी-पुलिस जांच जारी

    Related Posts

    (कोरबा) “अदाणी भवन” का हुआ लोकार्पण-ढनढनी ग्राम पंचायत में ग्रामीणों को मिली विकास की नई सौगात

    07/29/2026

    (कोरबा) कोरबा-भिलाई मार्ग पर लगा 2 किमी लंबा जाम

    07/29/2026

    (कोरबा) कोयला मजदूर सभा की गेवरा-दीपका क्षेत्र में महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक संपन्न

    07/29/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026139 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views

    (कोरबा) कृष अग्रवाल ने सीएफए लेबल 1 में सर्वोच्च रैंकिंग प्राप्त कर किया जिले और प्रदेश का नाम रोशन

    06/24/202683 Views
    Don't Miss
    कोरबा 07/29/2026

    (कोरबा) “अदाणी भवन” का हुआ लोकार्पण-ढनढनी ग्राम पंचायत में ग्रामीणों को मिली विकास की नई सौगात

    * फीता काट, पूजा-हवन एवं चाबी सौंपने की रस्म के साथ हुआ शुभारंभ * ग्रामीणों…

    (कोरबा) कोरबा-भिलाई मार्ग पर लगा 2 किमी लंबा जाम

    (कोरबा) कोयला मजदूर सभा की गेवरा-दीपका क्षेत्र में महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक संपन्न

    (कोरबा) महंगी निजी प्रकाशकों की किताबें थोपने के आरोपों पर शिक्षा विभाग ने की कार्यवाही

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.