Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) 28 से 30 सितंबर तक जिला मुख्यालय और विकासखंडों में लगेंगे सेवा सेतु कैंप

    (कोरबा) सेवा संकल्प अभियान के तहत रंगोली प्रतियोगिता और स्वास्थ्य शिविर आयोजित

    (कोरबा) कोरबा के युवा समस्याओं का समाधान खोजें, अपने नवाचार से देश की प्रगति में योगदान दें – कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) यातायात पुलिस ने सख्त कार्यवाही करते हुए मॉडिफाइड बुलेट, ट्रिपल सवारी और नो पार्किंग पर 5.38 लाख से अधिक का वसूला समन शुल्क
    कोरबा

    (कोरबा) यातायात पुलिस ने सख्त कार्यवाही करते हुए मॉडिफाइड बुलेट, ट्रिपल सवारी और नो पार्किंग पर 5.38 लाख से अधिक का वसूला समन शुल्क

    By Vinod Mittal07/14/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    कोरबा (मंथन) सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से कोरबा यातायात पुलिस द्वारा लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में मॉडिफाइड साइलेंसर वाली बुलेट, ट्रिपल सवारी, नो पार्किंग में खड़े भारी वाहनों और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ व्यापक कार्यवाही की गई। अभियान के दौरान कुल 5 लाख 38 हजार 400 रुपये से अधिक का समन शुल्क वसूल किया गया।
    इस विशेष अभियान का संचालन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) लखन पटले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितेश ठाकुर, सीएसपी चतुर्वेदी, डीएसपी डी.के. सिंह, एएसआई ईश्वरी लहरे, प्रधान आरक्षक संतोष, मनोज राठौर एवं यातायात पुलिस के अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों की मौजूदगी में किया गया।
    यातायात पुलिस ने मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर तेज आवाज करने वाले वाहनों पर विशेष कार्रवाई करते हुए 88 मॉडिफाइड बुलेट मोटरसाइकिलों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की। न्यायालयीन कार्रवाई के तहत इन वाहनों से कुल 5 लाख 38 हजार 400 रुपये का समन शुल्क वसूला गया। पुलिस ने वाहन चालकों को चेतावनी दी कि भविष्य में भी इस तरह के संशोधित साइलेंसर का उपयोग करने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
    इसके अलावा नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने के मामलों में भी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 47 मोटरसाइकिलों पर कार्रवाई की। इन मामलों में वाहन मालिकों के विरुद्ध मोटरयान अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज करते हुए लगभग 93 हजार रुपये का समन शुल्क लगाया गया।
    सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए ट्रिपल सवारी करने वालों के खिलाफ भी अभियान चलाया गया। इस दौरान 20 मोटरसाइकिल चालकों पर कार्रवाई करते हुए कुल 10 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया।
    शहर के प्रमुख मार्गों और चौक-चौराहों पर नो पार्किंग अभियान भी लगातार जारी है। सर्वमंगला चौक, भवानी मंदिर चौक, ध्यानचंद चौक, जोड़ापुल और राताखार मार्ग सहित अन्य स्थानों पर सड़क किनारे खड़े ट्रक एवं ट्रेलरों के खिलाफ लॉक लगाने और चालानी कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान 792 ट्रक एवं ट्रेलरों पर कार्रवाई करते हुए 2 लाख 37 हजार 600 रुपये का समन शुल्क वसूला गया।
    यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सड़क सुरक्षा से समझौता करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यातायात नियमों का पालन करें, मॉडिफाइड साइलेंसर का उपयोग न करें, नाबालिगों को वाहन न चलाने दें, ट्रिपल सवारी से बचें तथा नो पार्किंग क्षेत्र में वाहन खड़ा न करें, ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके।

    14 जुलाई / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Loading...
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) सीएसईबी चौकी क्षेत्र अंतर्गत पंप हाउस कॉलोनी में हुई मारपीट और विवाद का खूनी संघर्ष मामला गरमाया
    Next Article (कोरबा) बड़मार जंगल में चल रहे जुए के फड़ पर पुलिस ने की सख्त कार्यवाही

    Related Posts

    (कोरबा) 28 से 30 सितंबर तक जिला मुख्यालय और विकासखंडों में लगेंगे सेवा सेतु कैंप

    09/26/2026

    (कोरबा) सेवा संकल्प अभियान के तहत रंगोली प्रतियोगिता और स्वास्थ्य शिविर आयोजित

    09/26/2026

    (कोरबा) कोरबा के युवा समस्याओं का समाधान खोजें, अपने नवाचार से देश की प्रगति में योगदान दें – कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन

    09/26/2026
    Top Posts

    (कोरबा) निगम और व्यापारियों के बीच मध्यस्थ की भूमिका में आगे आया चेम्बर

    08/08/2026158 Views

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026143 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views
    Don't Miss
    कोरबा 09/26/2026

    (कोरबा) 28 से 30 सितंबर तक जिला मुख्यालय और विकासखंडों में लगेंगे सेवा सेतु कैंप

    * राशनकार्ड, खाद्यान्न वितरण और शिकायत निराकरण की मिलेगी जानकारी * राशन कार्ड संबंधी समस्या…

    (कोरबा) सेवा संकल्प अभियान के तहत रंगोली प्रतियोगिता और स्वास्थ्य शिविर आयोजित

    (कोरबा) कोरबा के युवा समस्याओं का समाधान खोजें, अपने नवाचार से देश की प्रगति में योगदान दें – कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन

    (कोरबा) मातृत्व के समय मिला सहारा

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.