Close Menu
Manthan News
    What's Hot

    (कोरबा) राताखार बायपास रोड में पलटा ट्रैलर-यातायात हुआ बाधित-घंटों जाम में फंसे वाहन

    (कोरबा) एल्यूमिनियम पार्क बनाने नए स्थान की अधिकारी द्वारा करी जा रही तलाश

    (कोरबा) सिंधी कॉलोनी में अवैध रेत भंडारण का आरोप लगाया स्थानीय रहवासियों ने-कार्रवाई की मांग

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) अब तक 4.52 एमसीएम पानी बहाने पर ₹20.34 करोड़ का लगा जुर्माना
    कोरबा

    (कोरबा) अब तक 4.52 एमसीएम पानी बहाने पर ₹20.34 करोड़ का लगा जुर्माना

    By Vinod Mittal05/20/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * एचटीपीएस का झाबू राखड़ डैम फूटा था 19 अप्रैल को
    * मार्च में भी डैम फूटने पर 18 करोड़ का लगाया था जुर्माना
    कोरबा (मंथन) जानकारी के अनुसार एचटीपीएस संयंत्र प्रबंधन का झाबू नवागांव राखड़ डैम फूटने से लाखों टन राख हसदेव दर्री बैराज में समा गया। इसकी वजह से पांच दिन तक बैराज का गेट खोलकर 4.52 मिलियन घन मीटर पानी नदी में बहाना पड़ा। पानी की गणना के बाद विभाग ने बिजली उत्पादन कंपनी पर 20.34 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया है। इसके पहले मार्च में 18 करोड़ का जुर्माना लगाया गया था। प्रशासनिक जांच में उत्पादन कंपनी की लापरवाही सामने आई थी।
    उल्लेखनीय हैं की एचटीपीएस का झाबू राखड़ डैम 19 अप्रैल को फूटा था। घटना में मरम्मत में लगे एक्सवेटर ऑपरेटर की दबकर मृत्यु हो गई थी। दूसरी ओर दर्री बैराज में राखड़ आने से पानी प्रदूषित हो गया था। 20 अप्रैल से गेट खोलकर पानी नदी में बह्मना पड़ा। इस दौरान सिंचाई के लिए नहर में में पानी पानी छोड़ा जा रहा था। राखड़युक्त पानी आने की वजह से जांजगीर जिले के किसानों ने भी आपत्ति जताई थी। इसके बाद सिंचाई विभाग पानी की गणना में जुट गया था।
    * कलेक्टर द्वारा बनाई थी जांच टीम को जांच में मिली घोर लापरवाही
    मार्च में राखड़ डैम फूटने के मामले में कोरबा जिला कलेक्टर कुणाल दुदावत ने अपर कलेक्टर ओंकार यादव के नेतृत्व जांच टीम बनाई थी। टीम अपनी जांच रिपोर्ट प्रस्तुत कर चुकी है, जिसमें उत्पादन कंपनी की घोर लापरवाही सामने आई थी। नगर निगम ने भी राखड़ की वजह से पानी प्रदूषित होने पर चिंता जताई थी। बैराज और नदी से ही पानी लेकर शहर में आपूर्ति की जाती है। डेढ़ महीने के भीतर डैम फूटने की दो बार घटना ने सबकी चिंता बढ़ा दी है। कंपनियों के राखड़ डैम हसदेव नदी के ऊपरी हिस्से में है। बारिश के समय राखड़ आने पर पता ही नहीं चलता है।
    * विद्युत संयंत्र की बंद करनी पड़ी 210 मेगावाट की दो यूनिट
    राखड़ डैम फूटने से पावर प्लांट की यूनिट-3 और यूनिट-4 को बंद कर दिया गया है। इससे 210 मेगावाट बिजली उत्पादन प्रभावित है। करीब 23 दिन बाद भी दोनों यूनिट से बिजली उत्पादन शुरू नहीं हो पाया है। इससे भी उत्पादन कंपनी को करोड़ों का नुकसान हो रहा है।
    * पानी में 28% राख घुलने से आपूर्ति हुई थी प्रभावित
    कोरबा नगर निगम के 67 वार्डों में नहर व सर्वेश्वर एनीकट से पानी लेकर आपूर्ति की जाती है। कोहड़िया वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट में पानी गंदा होने से साफ करने में समय लग रहा है। इस वजह से सुबह 7 बजे की बजाय 10 से 11 बजे तक पानी आपूर्ति हो रही थी। करीब पांच दिन तक शेड्यूल बिगड़ा रहा था।
    * किये गए दो अधिकारी निलंबित परन्तु नहीं हुई ठेका कंपनी पर कार्यवाही
    राखड़ डैम फूटने के मामले में उत्पादन कंपनी ने अधीक्षण अभियंता को हटा रायपुर से सत्येंद्र कुमार साहू को भेजा है। इसके साथ ही सहायक अभियंता सिविल और कार्यपालन अभियंता को निलंबित किया है। अब तक रखरखाव का काम कर रही ठेका कंपनी पर कार्यवाही नहीं की गयी है।
    * कब कितना पानी नदी में बहाना पड़ा
    दिनांक पानी की मात्रा
    20 अप्रैल 0.32
    21 अप्रैल 0.22
    22 अप्रैल 0.50
    23 अप्रैल 0.50
    24 अप्रैल 0.84 (एमसीएम में)
    हसदेव दरी दर्री बैराज में पदस्थ एसडीओ पी.के. टोप्पो ने जानकारी देते हुए बताया कि “बिजली उत्पादन कंपनी को पानी देने के लिए पहले से ही अनुबंध है। 15 रुपए प्रति क्यूबिक मीटर के हिसाब से जलकर वसूली की जाती है। इसका तीन गुना जुर्माना लगाया गया है।”
    एचटीपीएस संयंत्र पश्चिम के सीई एच.के. सिंह ने बताया कि राखड़ डैम की मरम्मत का काम अभी चल रहा है। इसमें अभी समय लगेगा। इसकी वजह से दो यूनिट को बंद रखा गया है।

    20 मई / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) अज्ञात चोरों ने एचटीपीपी के सुरक्षा गार्ड पर किया जानलेवा हमला-हालत गंभीर
    Next Article (कोरबा) क्रेडा में अटक गया फंड-2 साल से बूंद-बूंद जल को तरस रही हैं कई पंचायतें

    Related Posts

    (कोरबा) राताखार बायपास रोड में पलटा ट्रैलर-यातायात हुआ बाधित-घंटों जाम में फंसे वाहन

    06/12/2026

    (कोरबा) एल्यूमिनियम पार्क बनाने नए स्थान की अधिकारी द्वारा करी जा रही तलाश

    06/12/2026

    (कोरबा) सिंधी कॉलोनी में अवैध रेत भंडारण का आरोप लगाया स्थानीय रहवासियों ने-कार्रवाई की मांग

    06/12/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026138 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202685 Views

    (कोरबा) लगभग आधा दर्जन लोग जबरिया उठा ले गए एक युवक को गाड़ी में

    04/22/202650 Views
    Don't Miss
    कोरबा 06/12/2026

    (कोरबा) राताखार बायपास रोड में पलटा ट्रैलर-यातायात हुआ बाधित-घंटों जाम में फंसे वाहन

    कोरबा (मंथन) नगर पालिका निगम क्षेत्र के राताखार बायपास मार्ग पर एक ट्रैलर के अनियंत्रित…

    (कोरबा) एल्यूमिनियम पार्क बनाने नए स्थान की अधिकारी द्वारा करी जा रही तलाश

    (कोरबा) सिंधी कॉलोनी में अवैध रेत भंडारण का आरोप लगाया स्थानीय रहवासियों ने-कार्रवाई की मांग

    (कोरबा) जलसंकट को लेकर विपक्ष ने नगर पालिका को दी आंदोलन की चेतावनी

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.