Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) रामदेव पीर जयंती पर आहूत हुआ भव्य समारोह

    (कोरबा) जन-जन तक पहुंचाएं सेवा का संदेश-अरुण साव

    (कोरबा) ऊर्जा को दूर-दूर तक पहुँचाने वाली धातु एल्युमिनियम

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) शांतिनगर बस्ती में जलभराव की समस्या से मिलेगी मुक्ति-05 करोड़ रू.से बनेगा नाला
    कोरबा

    (कोरबा) शांतिनगर बस्ती में जलभराव की समस्या से मिलेगी मुक्ति-05 करोड़ रू.से बनेगा नाला

    By Vinod Mittal05/26/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * बालको जोन के विभिन्न वार्डो को मिली 06 करोड़ 80 लाख रूपये के विकास कार्यो की सौगात
    * वाणिज्य मंत्री लखनलाल देवांगन व महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने किया विकास कार्यो का भूमिपूजन व लोकार्पण
    कोरबा (मंथन) नगर पालिक निगम कोरबा के बालको जोन की शांतिनगर बस्ती अब बरसात के समय जलभराव की समस्या से मुक्त होगी, वहाॅं पर 05 करोड़ रूपये की लागत से नाला का निर्माण किया जायेगा, जिससे बस्ती की बरसों पुरानी यह कठिन समस्या दूर हो जायेगी। प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य, सार्वजनिक उपक्रम, आबकारी, श्रम मंत्री सह कोरबा नगर विधायक लखनलाल देवांगन एवं महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने बालको जोन के विभिन्न वार्डो के 06 करोड़ 80 लाख रूपये के विकास कार्यो की सौगात प्रदान करते हुये इन विकास कार्येा का भूमिपूजन व लोकार्पण किया।
    नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा बालको कुलिंग टावर से विभिन्न वार्डो से होते हुये ढेगुरनाला तक बालको सी.एस.आर. मद व डी.एम.एफ. मद से 05 करोड़ रूपये की लागत से नाला का निर्माण कार्य कराया जायेगा। इसी प्रकार वार्ड क्र. 39 बालको में रामलीला मैदान के पास सतनाम भवन का आंतरिक एवं बाह्य विस्तार कार्य अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण मद से 15 लाख रूपये की लागत से सम्पन्न होगा, वहीं वार्ड क्र. 47 अंतर्गत शासकीय माध्यमिक शाला रूमगरा में जिला खनिज न्यास मद से 17 लाख रूपये की लागत से नवीन भवन का निर्माण होगा। इसी प्रकार वार्ड क्र. 42 अंतर्गत स्थित शासकीय प्राथमिक शाला दैहानपारा में जिला खनिज न्यास मद से 15 लाख रूपये की लागत से 02 नग अतिरिक्त कक्ष का निर्माण, बालको जोन अंतर्गत 11 शासकीय स्कूलों में जिला खनिज न्यास मद से 43 लाख रूपये की लागत से किचन शेड का निर्माण कार्य तथा बालको जोन अंतर्गत 14 शासकीय स्कूलों में जिला खनिज न्यास मद से 70 लाख रूपये की लाग से बालक-बालिका शौचालय का निर्माण कार्य कराया जायेगा, जिसका भूमिपूजन कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन व महापौर श्रीमती राजपूत के हाथों किया गया।
    * 02 सामुदायिक भवनों का लोकार्पण
    नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा विधायक मद से वार्ड क्र. 38 में 13 लाख रूपये की लागत से सामुदायिक भवन का निर्माण कराया गया है, इसी प्रकार वार्ड क्र. 39 राम मंदिर के पास अधोसंरचना मद से 07 लाख रूपये की लागत से सामुदायिक भवन का निर्माण भी पूरा किया गया है, उक्त दोनों नवनिर्मित सामुदायिक भवनों का लोकार्पण कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन एवं महापौर श्रीमती राजपूत के हाथों किया गया।
    * शांतिनगर की जलभराव समस्या होगी दूर
    इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन ने अपने उद्बोधन में कहा कि बरसात के समय शांतिनगर बस्ती में जलभराव हो जाता था, पिछले वर्ष भी जलभराव हुआ तब मैं रायपुर में था, महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने मुझे इस समस्या को मोबाईल पर अवगत कराया, मैं तभी तय कर लिया था कि शीघ्र ही इस समस्या से यहाॅं के नागरिकों को मुक्ति दिलाई जायेगी और आज मुझे खुशी हो रही है कि 05 करोड़ रूपये के लागत से नाला का निर्माण कार्य प्रारंभ होने जा रहा है, उन्होने बताया कि इस नाले के निर्माण में 02 करोड़ 50 लाख रूपये बालको अपने सीएसआर मद से देगा, वहीं 02 करोड़ 50 लाख रूपये जिला खनिज न्यास मद से दिया जायेगा। कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन ने आगे बताया कि उन्होने बालको से कहा है कि बजरंग चौक से रिसदी चौक तक सड़क का निर्माण भी बालको करेगा, जिससे यह पूरा मार्ग एक व्यवस्थित मार्ग हो जायेगा। कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि कोरबा निगम क्षेत्र में विभिन्न मदों के अंतर्गत विगत दो वर्ष के दौरान 1000 करोड़ रूपये के विकास कार्य स्वीकृत कराये जा चुके हैं।
    जलभराव का दर्द मैंने स्वयं देखा था – इस अवसर पर महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने अपने उद्बोधन में कहा कि पिछले साल जब बारिश के दौरान बस्ती में जलभराव हुआ, घरों में पानी घूस गया, यहाॅं के निवासी कष्ट व पीड़ा में थे, तब मैं स्वयं यहाॅं बरसते में पानी में आयी थी तथा मोबाईल के माध्यम से मंत्री जी को अवगत कराया तथा उनके प्रयास से बालको सीएसआर मद व जिला खनिज न्यास मद से 05 करोड़ रूपये की लागत से अब नाला निर्माण होने जा रहा है, उन्होने कहा कि जो दर्द मैंने अपनी आंखों से खुद देखा था, उस दर्द का मूलकारण अब समाप्त हो जायेगा, उन्होने कहा कि जनताजनार्दन के दुख-सुख में साथ खड़े रहना, हमारा प्रथम दायित्व है, मुझे खुशी है कि शांतिनगर के निवासियों की एक बहुत बड़ी समस्या अब दूर होने जा रही है।
    इस अवसर पर सभापति नूतन सिंह ठाकुर एवं मेयर इन काउंसिल सदस्य हितानंद अग्रवाल ने भी अपने उद्बोधन में इस बड़ी समस्या का समाधान होने पर प्रसन्नता व्यक्त की तथा कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन एवं महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत के प्रति आभार व्यक्त किया। वहीं पार्षद तरूण राठौर एवं मण्डल अध्यक्ष डिलेन्द्र यादव ने भी अपने उद्बोधन में इस जटिल समस्या के स्थाई निराकरण के लिये कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन व महापौर श्रीमती राजपूत को धन्यवाद ज्ञापित किया।
    भूमिपूजन लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान सभापति नूतन सिंह ठाकुर के साथ ही वरिष्ठ पार्षद नरेन्द्र देवांगन, एमआईसी सदस्य हितानंद अग्रवाल, पार्षद चेतन सिंह मैत्री, तरूण राठौर, मंगलराम बंदे, रजत खुंटे, मुकुंद सिंह कंवर, डिलेन्द्र यादव, प्रफुल्ल तिवारी, शिवबालक सिंह तोमर, सम्मत यादव, राजा शर्मा, रविन्द्र जायसवाल, हेमलता निर्मलकर, शैलेन्द्र सिंह, मंदाकिनी त्रिपाठी, संजीत कौर, अर्चना रूझिया, जोन कमिश्नर एन.के. नाथ, सहायक अभियंता एम.एल. बरेठ, अभय मिंज, अंजूलता तिग्गा, अश्वनी चन्द्रा, दीपा विश्वास, मीरा मिस्त्री, अल्का त्रिपाठी, संजू शर्मा, जे.पी. सोनी, माया दुबे, राजेश सोनी, के.पी. सोनी, दिनेश त्रिपाठी, मनोज भारिया, मंजू कश्यप आदि के साथ काफी संख्या में नागरिकगण उपस्थित थे।

    26 मई / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Loading...
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) तपती गर्मी में मुख्यमंत्री गांव-गांव, गली-गली घूमकर जनसमस्याओं की ले रहे जानकारी-कैबिनेट मंत्री
    Next Article (कोरबा) बहुप्रतीक्षित माँग पूरा होने से कोरबावासियों को मिलेगा बेहतर आवागमन की सुविधा : कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन

    Related Posts

    (कोरबा) रामदेव पीर जयंती पर आहूत हुआ भव्य समारोह

    09/22/2026

    (कोरबा) जन-जन तक पहुंचाएं सेवा का संदेश-अरुण साव

    09/22/2026

    (कोरबा) ऊर्जा को दूर-दूर तक पहुँचाने वाली धातु एल्युमिनियम

    09/22/2026
    Top Posts

    (कोरबा) निगम और व्यापारियों के बीच मध्यस्थ की भूमिका में आगे आया चेम्बर

    08/08/2026158 Views

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026143 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views
    Don't Miss
    कोरबा 09/22/2026

    (कोरबा) रामदेव पीर जयंती पर आहूत हुआ भव्य समारोह

    * गुजराती समाज की नवीन कार्यकारिणी का हुआ शपथ ग्रहण * कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन,जिला…

    (कोरबा) जन-जन तक पहुंचाएं सेवा का संदेश-अरुण साव

    (कोरबा) ऊर्जा को दूर-दूर तक पहुँचाने वाली धातु एल्युमिनियम

    (कोरबा) रोटरी क्लब ऑफ कोरबा द्वारा लगाया जाएगा विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.