कोरबा (मंथन) कोरबा जिलान्तर्गत ग्राम अरेतरा स्थित शासकीय टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड के 4जी सैचुरेशन प्रोजेक्ट टावर में हजारों के सामान की चोरी हुई है। टावर में कार्यरत तकनीशियन ने थाना लेमरू में आवेदन देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है।
जानकारी के अनुसार, तकनीशियन ने बताया कि 26 जून की रात लगभग 12.15 बजे टावर अचानक बंद हो गया था। सुबह 9.30 बजे मौके पर पहुंचने पर पाया गया कि टावर से बैटरी केबल 70 स्क्वायर मीटर, लाल-काला केबल लगभग 10-10 मीटर, अर्थिंग केबल 10 स्क्वायर मीटर तथा सोलर केबल 6 स्क्वायर मीटर अज्ञात व्यक्तियों द्वारा चोरी कर ली गई है। इस घटना के बाद संचार व्यवस्था प्रभावित हो गई है। उन्होंने थाना लेमरू में आवेदन देकर अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) के तहत एफआईआर दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।
थाना प्रभारी लक्ष्मण खूँटे ने बताया कि प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।
28 जून / मंथन मित्तल



