कोरबा (मंथन) कोरबा अंचल में “एक पेड़ माॅं के नाम” अभियान अंतर्गत अंचल के टी.पी. नगर मुख्य मार्ग पर वृक्षारोपण किया गया। इस मौके पर निगम के अधिकारी कर्मचारियों ने अपनी सहभागिता देते हुये पौधों का रोपण किया तथा पर्यावरण संरक्षण व हरित कोरबा के संकल्प को गति दी।
कोरबा जिला कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन एवं आयुक्त आशुतोष पाण्डेय के दिशा-निर्देशन में जिला प्रशासन व नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा वन विभाग के सहयोग से पर्यावरण संरक्षण एवं हरित कोरबा के संकल्प के साथ विगत 18 जुलाई से “एक पेड़ माॅं के नाम” अभियान के तहत सघन वृक्षारोपण का कार्य संचालित किया जा रहा है। निगम के उद्यान अधीक्षक आनंद राठौर ने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत कोरबा के टी.पी. नगर मुख्य मार्ग में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें निगम के अधिकारी कर्मचारियों ने पौधों का रोपण किया तथा पर्यावरण संरक्षण व हरित कोरबा के संकल्प के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की।
30 जुलाई / मंथन मित्तल



