Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) 17 अगस्त को माँ सर्वमंगला देवी मंदिर परिसर में होगा 121 पार्थिव शिवलिंग का सामूहिक महारूद्राभिषेक

    (कोरबा) जिला सीईओ और पी.जी. कॉलेज स्टाफ के बीच हुई तनातनी

    (कोरबा) सीईओ ने किया केंद्रों का औचक निरीक्षण

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) बारिश के बीच बिजली खंभे में हुआ शॉर्ट सर्किट-दमकल ने पाया आग पर काबू
    कोरबा

    (कोरबा) बारिश के बीच बिजली खंभे में हुआ शॉर्ट सर्किट-दमकल ने पाया आग पर काबू

    By Vinod Mittal07/07/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * 15 मिनट तक आतिशबाजी की तरह जलता रहा खंभा
    कोरबा (मंथन) कोरबा अंचल में लगातार हो रही बारिश और आंधी के बीच निहारिका क्षेत्र में संचालित बिलासा ब्लड बैंक के पास एक विद्युत खंभे में शॉर्ट सर्किट हो गया। इससे खंभे में आग लग गई और करीब 10 से 15 मिनट तक चिंगारियां निकलती रहीं, जिससे यह आतिशबाजी की तरह जलता रहा। घटना से आसपास के व्यापारियों और राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई।
    जानकारी के अनुसार, तेज बारिश के दौरान अचानक तेज आवाज के साथ खंभे में स्पार्किंग शुरू हुई और देखते ही देखते आग लग गई। खंभे से निकलती चिंगारियां आसपास की दुकानों और वाहनों पर गिर रही थीं, जिससे किसी बड़ी दुर्घटना की आशंका बढ़ गई। स्थानीय व्यापारियों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी।
    * दमकल ने पाया काबू
    सूचना मिलते ही दमकल वाहन मौके पर पहुंचा। दमकल कर्मियों ने जल रहे बिजली खंभे पर पानी का छिड़काव कर आग पर काबू पाया। लगभग आधे घंटे की मशक्कत के बाद स्थिति सामान्य हो सकी। हालांकि, इस घटना में कोई जनहानि या संपत्ति का नुकसान नहीं हुआ।
    सुरक्षा के मद्देनजर, आग लगने के तुरंत बाद विद्युत प्रवाह बंद कर दिया गया। इससे बिलासा ब्लड बैंक, आसपास के कॉम्प्लेक्स और मार्केट क्षेत्र की बिजली गुल हो गई, जिससे व्यापारियों को अपना काम बंद करना पड़ा। सूचना मिलने पर विद्युत विभाग के कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे और क्षतिग्रस्त खंभे व तारों को बदलने का सुधार कार्य शुरू किया।
    स्थानीय व्यापारियों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से जिले में बारिश और तेज हवा के कारण बिजली खंभों में लगातार शॉर्ट सर्किट की घटनाएं सामने आ रही हैं। उनका आरोप है कि विभाग द्वारा समय पर रखरखाव और जांच नहीं की जा रही है, जिसके कारण बारिश में ऐसी घटनाएं बढ़ गई हैं। व्यापारियों ने मांग की है कि बारिश के मौसम से पहले सभी विद्युत खंभों और तारों की विशेष जांच कराई जाए और जर्जर तारों को बदला जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

    07 जुलाई / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) कुदमुरा वन परिक्षेत्र में हाथियों ने मचाया भारी उत्पात
    Next Article (कोरबा) प्रधान पाठकों पर भृत्य भर्ती सूचना छिपाने का गंभीर आरोप लगाते हुए उपसरपंच ने कलेक्टर से की शिकायत

    Related Posts

    (कोरबा) 17 अगस्त को माँ सर्वमंगला देवी मंदिर परिसर में होगा 121 पार्थिव शिवलिंग का सामूहिक महारूद्राभिषेक

    08/05/2026

    (कोरबा) जिला सीईओ और पी.जी. कॉलेज स्टाफ के बीच हुई तनातनी

    08/05/2026

    (कोरबा) सीईओ ने किया केंद्रों का औचक निरीक्षण

    08/05/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026140 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views

    (कोरबा) कृष अग्रवाल ने सीएफए लेबल 1 में सर्वोच्च रैंकिंग प्राप्त कर किया जिले और प्रदेश का नाम रोशन

    06/24/202683 Views
    Don't Miss
    कोरबा 08/05/2026

    (कोरबा) 17 अगस्त को माँ सर्वमंगला देवी मंदिर परिसर में होगा 121 पार्थिव शिवलिंग का सामूहिक महारूद्राभिषेक

    * जजमान बनने कराएं नि:शुल्क रजिस्ट्रेशन * तृतीय सावन सोमवार को प्रात: 11.30 बजे से…

    (कोरबा) जिला सीईओ और पी.जी. कॉलेज स्टाफ के बीच हुई तनातनी

    (कोरबा) सीईओ ने किया केंद्रों का औचक निरीक्षण

    (कोरबा) मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस.एन. केशरी की अध्यक्षता में ब्लॉक समन्वयकों और स्वस्थ पंचायत समन्वयकों की बैठक आयोजित

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.