कोरबा (मंथन) कोरबा जिले में चोरों ने आस्थास्थल दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर को निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।
जानकारी के अनुसार सिविल लाइन थाना से महज 1 किलोमीटर की दूरी पर स्थित कोसाबाड़ी चौक के पास स्थित आस्थास्थल दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में अज्ञात चोरों ने रात्री पहर धावा बोलकर दान पेटी में रखी नकदी पार कर दी। सुबह घटना की जानकारी सामने आने के बाद मंदिर परिसर में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार, कोसाबाड़ी चौक स्थित आस्थास्थल दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में रात्रि के दौरान अज्ञात चोर दाखिल हुए और दान पेटी को निशाना बनाया। चोर उसमें रखी नकदी लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। आरोपियों का सुराग जुटाने के लिए डॉग स्क्वॉड को भी बुलाया गया है।
बताया जा रहा है कि मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे खराब थे। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि चोरों ने कैमरे बंद होने का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल दान पेटी में कितनी रकम रखी थी और चोर कितनी नकदी लेकर गए हैं, इसका आंकलन नहीं हो पाया है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ कर रही है और घटनास्थल से सुराग जुटाए जा रहे हैं। फिलहाल अज्ञात चोरों की तलाश जारी है।
03 नवंबर / मंथन मित्तल





