कोरबा (मंथन) कोरबा अंचल के नकटीखार बायपास मार्ग के पास घटित एक सड़क हादसे में स्कूटी सवार दंपत्ति की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गयी।
जानकारी के अनुसार, बालको नगर निवासी बहरुराम रात्रे अपनी पत्नी के साथ ग्राम गोढ़ी में आयोजित दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान कचांदी नाला के पास एक अज्ञात भारी वाहन ने उनकी स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बहरुराम रात्रे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना पश्चात स्थानीय लोगों ने तत्काल 108 संजीवनी एंबुलेंस को सूचना दी और सहायता पहुंचाने का प्रयास किया, लेकिन एंबुलेंस के पहुंचने से पहले ही घायल महिला ने भी दम तोड़ दिया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही आरोपी वाहन चालक की तलाश जारी है। इस घटना के बाद मृतकों के परिजनों में शोक का माहौल व्याप्त है।
22 अप्रैल / मंथन मित्तल



