कोरबा (मंथन) जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा क्विज प्रतियोगिता में पीएम श्री सेजेस बालको नगर की कक्षा 12वीं विज्ञान संकाय की छात्रा सावित्री खैरवार ने तीसरा स्थान हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया। उनकी उपलब्धि पर जिला प्रशासन की ओर से प्रमाण पत्र एवं शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया।
जिला शिक्षा अधिकारी ने छात्रा को बधाई देते हुए भविष्य में भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया। विद्यालय के प्राचार्य नीलकंठ राठौर ने सावित्री खैरवार सहित मार्गदर्शक शिक्षिकाओं तनुप्रिया देवांगन और निहारिका शुक्ला को शुभकामनाएं दीं।
10 सितंबर / मंथन मित्तल





