Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) गौमाता को ‘राज्यमाता’ का दर्जा दिलाने जिले में एकजुट हुए गौसेवक-संरक्षण और संवर्धन का लिया संकल्प

    (कोरबा) वरिष्ठ कांग्रेस नेता, समाजसेवी सत्येंद्र वासन का निधन

    (कोरबा) विश्व हिन्दू परिषद-बजरंग दल ने संयुक्त रूप से किया धरना प्रदर्शन एवं पुतला दहन

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) सुशासन तिहार में ग्रामीण समस्याओं के मुद्दे को लेकर सरपंच संघ अध्यक्ष ने विभागीय लापरवाही पर साधा निशाना
    कोरबा

    (कोरबा) सुशासन तिहार में ग्रामीण समस्याओं के मुद्दे को लेकर सरपंच संघ अध्यक्ष ने विभागीय लापरवाही पर साधा निशाना

    By Vinod Mittal05/22/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * बिजली विभाग और जनपद प्रशासन की करी तारीफ
    कोरबा (मंथन) जनपद पंचायत कोरबा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत ढोंगदरहा में आयोजित सुशासन तिहार शिविर में ग्रामीण समस्याओं और विभागीय लापरवाही का मुद्दा जोरदार तरीके से उठाया। सरपंच संघ अध्यक्ष विजय कुमार मांझवार ने मंच से विभिन्न विभागों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करते हुए ग्रामीण क्षेत्रों की मूलभूत समस्याओं को सामने रखा। उन्होंने सबसे पहले पीएचई विभाग को लेकर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि “ग्रामीणों को पेयजल जैसी बुनियादी सुविधा के लिए आज भी परेशान होना पड़ रहा है। विभागीय कार्यालय पहुंचने पर कभी पाइप नहीं होने जैसी बातें कहकर लोगों को टाल दिया जाता है, जबकि विभाग का काम समस्याओं का समाधान करना है। पानी के बिना जीवन संभव नहीं है, इसलिए विभाग को गंभीरता से काम करना चाहिए।” शिक्षा विभाग को लेकर भी उन्होंने सवाल उठाए। श्री मांझवार ने कहा कि “कई विद्यालय भवन आज भी जर्जर हालत में संचालित हो रहे हैं। गेरवानी पारा मोहल्ला स्कूल का उदाहरण देते हुए बताया कि पिछले तीन वर्षों से भवन की स्थिति खराब है और कई बार आवेदन व शिकायत के बाद भी नया निर्माण नहीं कराया गया।” राजस्व विभाग की कार्यशैली पर भी उन्होंने नाराजगी व्यक्त की। उनका कहना था कि “किसानों के सीमांकन के दौरान संबंधित सरपंच को सूचना तक नहीं दी जाती। बाद में विवाद की स्थिति बनने पर सरपंच को ही जिम्मेदार ठहराया जाता है। वहीं किसी भी पंचनामा की कार्यवाही में सबसे पहले सरपंच को खोजा जाता है।” वन विभाग पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि “प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत ग्राम पंचायत चाकामार से हाथीमुढ़ जंगल तक बन रही सड़क पर रोक लगा दी गई है, जबकि सड़क निर्माण में एक भी पेड़ नहीं काटा गया।”
    उन्होंने सवाल उठाया कि आसपास बड़े पैमाने पर जंगल कटने के बावजूद विभाग वहां कार्यवाही नहीं करता, लेकिन ग्रामीण सड़क निर्माण में बाधा उत्पन्न की जा रही है। क्रेडा विभाग को लेकर भी शिकायत सामने आई। उन्होंने कहा कि पंचायतों में सौर ड्यूल पैनल तो लगाए गए हैं, लेकिन खराब होने के बाद उनकी मरम्मत के लिए कोई जिम्मेदार नहीं पहुंचता, जिससे ग्रामीणों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
    इस दौरान सरपंच संघ अध्यक्ष विजय कुमार मांझवार ने बिजली विभाग की कार्यप्रणाली की सराहना भी की। उन्होंने कहा कि विद्युत विभाग की जेई ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली समस्याओं के समाधान के लिए दिन-रात सक्रिय रहती हैं। चाहे दिन हो या रात, वे स्वयं मौके पर पहुंचकर कार्यों की निगरानी करती हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली व्यवस्था अब शहरों से कम नहीं रही है और छोटी से छोटी समस्या के समाधान में उनका योगदान लगातार देखने को मिलता है।वहीं जनपद पंचायत कोरबा की कार्यप्रणाली की भी प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि वर्तमान सीईओ खगेश निर्मलकर के पदस्थ होने के बाद पंचायतों में विकास कार्यों में तेजी आई है। राशन कार्ड, पेंशन और अन्य मूलभूत योजनाओं में सुधार देखने को मिला है। उन्होंने जनपद के ऑपरेटरों के कार्यों की भी सराहना करते हुए कहा कि पहले की तुलना में अब बेहतर तरीके से काम हो रहा है और ग्रामीणों तक योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है।

    22 मई / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) जिले के पत्रकारों हेतु क्षेत्रीय संवाद एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित
    Next Article (कोरबा) आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रकृति संरक्षण जरूरी-जितेंद्र सारथी

    Related Posts

    (कोरबा) गौमाता को ‘राज्यमाता’ का दर्जा दिलाने जिले में एकजुट हुए गौसेवक-संरक्षण और संवर्धन का लिया संकल्प

    08/03/2026

    (कोरबा) वरिष्ठ कांग्रेस नेता, समाजसेवी सत्येंद्र वासन का निधन

    08/03/2026

    (कोरबा) विश्व हिन्दू परिषद-बजरंग दल ने संयुक्त रूप से किया धरना प्रदर्शन एवं पुतला दहन

    08/03/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026140 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views

    (कोरबा) कृष अग्रवाल ने सीएफए लेबल 1 में सर्वोच्च रैंकिंग प्राप्त कर किया जिले और प्रदेश का नाम रोशन

    06/24/202683 Views
    Don't Miss
    कोरबा 08/03/2026

    (कोरबा) गौमाता को ‘राज्यमाता’ का दर्जा दिलाने जिले में एकजुट हुए गौसेवक-संरक्षण और संवर्धन का लिया संकल्प

    कोरबा (मंथन) विश्व हिन्दू परिषद की गौसेवा शाखा के तत्वावधान में कोरबा अंचल के होटल…

    (कोरबा) वरिष्ठ कांग्रेस नेता, समाजसेवी सत्येंद्र वासन का निधन

    (कोरबा) विश्व हिन्दू परिषद-बजरंग दल ने संयुक्त रूप से किया धरना प्रदर्शन एवं पुतला दहन

    (कोरबा) मेडिकल कॉलेज अस्पताल से बच्चा गायब की अफवाह से फैली सनसनी

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.