कोरबा (मंथन) नरेंद्र मोदी विचार मंच ने संगठन विस्तार करते हुए कोरबा जिले में नई नियुक्ति की है। मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अमरनाथ सोनी ने संजय कुमार पाण्डेय को कोरबा जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है।
नियुक्ति पत्र में कहा गया है कि संजय पाण्डेय भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने एवं उनके जनहित विचारों से सहायता लोगों को “नरेंद्र मोदी विचार मंच” से जोड़कर राष्ट्र श्रेष्ठ भारत के निर्माण में अपना अमूल्य योगदान प्रदान करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सोनी ने अपने संदेश में कहा कि “नरेंद्र मोदी विचार मंच परिवार में आपका हार्दिक स्वागत है और आपके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।”
14 सितंबर / मंथन मित्तल





