कोरबा (मंथन) कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय के केबिन में अचानक कॉमन वुल्फ स्नेक सांप के घुस आने से दहशत का माहौल बन गया। सांप को देखने के बाद इसकी सूचना वन विभाग को दी गयी। वन विभाग के मार्गदर्शन में आरसीआरएस की रेस्क्यू टीम को मौके पर बुलाया गया।
सूचना मिलते ही आरसीआरएस अध्यक्ष अविनाश यादव अपने सदस्य मानस और अतुल के साथ मौके पर पहुंचे और काफी सावधानी से केबिन मे सर्च अभियान चलाया गया, कुछ देर की मशक्कत के बाद बॉबी श्रीवास ने सांप का सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू कर लिया।
रेस्क्यू के दौरान आरसीआरएस टीम ने मौके पर मौजूद लोगों को सांप से सुरक्षित दूरी बनाए रखने और उसे किसी भी तरह का नुकसान न पहुंचाने की समझाइश दी। रेस्क्यू किए गए नाग को सुरक्षित स्थान पर ले जाकर उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ने कार्यवाही की गई।
वन विभाग और आरसीआरएस की संयुक्त रेस्क्यू पहल से एक बार फिर मानव-वन्यजीव सह-अस्तित्व और वन्यजीव संरक्षण का संदेश सामने आया। टीम ने लोगों से अपील की कि घर, खेत, पोल्ट्री फार्म या अन्य स्थानों पर सांप दिखाई देने पर उसे मारने या खुद पकड़ने का प्रयास न करें, बल्कि तत्काल वन विभाग या प्रशिक्षित रेस्क्यू टीम को सूचना दें।
05 नवंबर / मंथन मित्तल





