कोरबा (मंथन) कोरबा-चांपा मार्ग स्थित आस्था स्थल कनकेश्वर धाम कनकी में धर्मेंद्र राजवाड़े के घर में एक विशालकाय कोबरा निकलने से हड़कंप मच गया। बताया गया कि सांप कई दिनों से घर में मौजूद था और चूहा खाने के बाद अलमारी के नीचे बैठा मिला, सूचना मिलते ही वाइल्डलाइफ रेस्क्यु टीम प्रमुख (नोवा नेचर) के जितेंद्र सारथी ने टीम सदस्य राजू बर्मन एवं राकेश को मौके पर भेजा, जिन्होंने सुरक्षित रेस्क्यू कर कोबरा को उसके प्राकृतिक रहवास में छोड़ दिया।
इसी कड़ी में बरपाली में रमाकांत शर्मा के घर में लगभग 6 फीट लंबे अहिराज का रेस्क्यू किया गया, अहिराज ने एक धमना का शिकार किया था और घर के पास ही रुका हुआ था, परिजनों द्वारा हटाने के प्रयास के बावजूद वह नहीं गया, जिसके बाद जितेंद्र सारथी को सूचना दी गई,सूचना मिलते ही टीम सदस्य राकेश मानिकपुरी मौके पर पहुंचे और सावधानीपूर्वक अहिराज का सुरक्षित रेस्क्यू कर उसे जंगल में छोड़ दिया।
दोनों ही रेस्क्यु में घर वालों ने जितेंद्र सारथी एवं उनके टीम का धन्यवाद ज्ञापित किया कि रेस्क्यु टीम अपना कीमती समय निकाल कर हमारी मदद के लिए कई किलोमीटर दूर पहुंच जाते हैं, सुबह हो या रात लोगों की मदद के लिए समय निकालते हैं निश्चित रूप से जितेंद्र सारथी की टीम समाज के लिए एक वरदान हैं।
05 अगस्त / मंथन मित्तल



