Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) “अदाणी भवन” का हुआ लोकार्पण-ढनढनी ग्राम पंचायत में ग्रामीणों को मिली विकास की नई सौगात

    (कोरबा) कोरबा-भिलाई मार्ग पर लगा 2 किमी लंबा जाम

    (कोरबा) कोयला मजदूर सभा की गेवरा-दीपका क्षेत्र में महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक संपन्न

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) सेना में भर्ती हेतु परीक्षा का परिणाम घोषित
    कोरबा

    (कोरबा) सेना में भर्ती हेतु परीक्षा का परिणाम घोषित

    By Vinod Mittal07/21/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    कोरबा (मंथन) भारतीय सेना में भर्ती हेतु सेना भर्ती कार्यालय, रायपुर के अंतर्गत आने वाले उम्मीदवारों की ऑनलाइन संयुक्त प्रवेश परीक्षा -अग्निवीर जनरल डयूटी, अग्निवीर तकनीकी, अग्निवीर क्लर्क, अग्निवीर ट्रेडमेन, अग्निवीर महिला पुलिस और रेगुलर कैडर भर्ती धर्म गुरू, नर्सिंग सहयोगी और सिपाही फार्मा आदि श्रेणियों के लिए 01 जून से 12 जून तक छत्तीसगढ़ के परीक्षा केन्द्रों पर संचालित की गई थी, उसका परीक्षा परिणाम दिनांक 12 जुलाई को घोषित हो गया है। परिक्षार्थी अपना परीक्षा परिणम भारतीय सेना की वेबसाइट (www.kzoinindianarm.nic.in) पर देख सकते हैं और यह परिणाम सेना भर्ती कार्यालय, रायपुर के सूचना पट्ट पर भी प्रदर्शित किया गया है।
    कॉमन एंट्रेस एग्जाम (सीईई) में सफल हुए छत्तीसगढ़ के उम्मीदवारों के लिए अगले चरण के अंतर्गत शारीरिक दक्षता, दस्तावेजो की जांच और चिकित्सा परीक्षण आयोजित किया जाएगा। जो इस प्रकार है- सेना भर्ती कार्यालय, भोपाल मध्य प्रदेष द्वारा हवलदार आर्मी एजुकेशन हवलदार एवं धर्म गुरू (जेसीओ) उम्मीदवारों के लिए आर्मी भर्ती 25 जुलाई से 06 अगस्त 2026 तक स्पोर्टस् कॉलेज, सीहोर में आयोजित की जाएगी।
    सिपाही फार्मा, सिपाही तकनीकी, नर्सिंग सहायक और महिला सेना पुलिस पद आदि की भर्ती अक्टूबर 2026 में आयोजित की जाएगी। छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिलों के पुरूष उम्मीदवारों के लिए अग्निवीर जनरल डयूटी, अग्निवीर तकनीकी, अग्निवीर क्लर्क/स्टोर कीपर व अग्निवीर ट्रेड्समेन (दसवीं व आठवीं) के लिए आर्मी भर्ती का आयोजन जनवरी 2027 में आयोजित की जाएगी।
    रैली में भाग लेने वाले योग्य अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र उनके ई-मेल पर भेज दिया जाएगा। रैली भर्ती में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र पर अंकित तिथि एवं समय के अनुसार ही भर्ती स्थान पर प्रवेश दिया जाएगा। भर्ती में हिस्सा लेने के लिए एडमिट कार्ड व सभी कागज रैली अधिसूचना के अनुसार और साथ में आधार कार्ड से लिंक मोबाइल भी लेकर आना अनिवार्य है।
    उम्मीदवार किसी भी स्पष्टीकरण के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के नजदीक सेना भर्ती कार्यालय नया रायपुर के टेलीफोन नम्बर 0771-2965212, 2965214 पर संपर्क कर सकते हैं। भारतीय सेना में चयन पारदर्शी है और केवल योग्यता के आधार पर चयन होती है।

    21 जुलाई / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत प्रशिक्षण संपन्न
    Next Article (कोरबा) प्रयास विद्यालय में कक्षा 11वीं लेटरल एंट्री प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित

    Related Posts

    (कोरबा) “अदाणी भवन” का हुआ लोकार्पण-ढनढनी ग्राम पंचायत में ग्रामीणों को मिली विकास की नई सौगात

    07/29/2026

    (कोरबा) कोरबा-भिलाई मार्ग पर लगा 2 किमी लंबा जाम

    07/29/2026

    (कोरबा) कोयला मजदूर सभा की गेवरा-दीपका क्षेत्र में महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक संपन्न

    07/29/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026139 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views

    (कोरबा) कृष अग्रवाल ने सीएफए लेबल 1 में सर्वोच्च रैंकिंग प्राप्त कर किया जिले और प्रदेश का नाम रोशन

    06/24/202683 Views
    Don't Miss
    कोरबा 07/29/2026

    (कोरबा) “अदाणी भवन” का हुआ लोकार्पण-ढनढनी ग्राम पंचायत में ग्रामीणों को मिली विकास की नई सौगात

    * फीता काट, पूजा-हवन एवं चाबी सौंपने की रस्म के साथ हुआ शुभारंभ * ग्रामीणों…

    (कोरबा) कोरबा-भिलाई मार्ग पर लगा 2 किमी लंबा जाम

    (कोरबा) कोयला मजदूर सभा की गेवरा-दीपका क्षेत्र में महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक संपन्न

    (कोरबा) महंगी निजी प्रकाशकों की किताबें थोपने के आरोपों पर शिक्षा विभाग ने की कार्यवाही

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.