Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) 17 अगस्त को माँ सर्वमंगला देवी मंदिर परिसर में होगा 121 पार्थिव शिवलिंग का सामूहिक महारूद्राभिषेक

    (कोरबा) जिला सीईओ और पी.जी. कॉलेज स्टाफ के बीच हुई तनातनी

    (कोरबा) सीईओ ने किया केंद्रों का औचक निरीक्षण

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) कोयला मजदूर पंचायत में रेशम लाल यादव बने अध्यक्ष, विनय सिंह फिर बने महामंत्री
    कोरबा

    (कोरबा) कोयला मजदूर पंचायत में रेशम लाल यादव बने अध्यक्ष, विनय सिंह फिर बने महामंत्री

    By Vinod Mittal08/05/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * एसईसीएल के सभी क्षेत्रों से श्रमिक प्रतिनिधियों को मिली जिम्मेदारी
    * कानूनी प्रावधानों के तहत पदाधिकारी और सदस्य होंगे संरक्षित कर्मचारी
    कोरबा (मंथन) कोयला उद्योग के श्रमिकों के हितों की रक्षा के लिए कार्यरत कोयला मजदूर पंचायत (एचएमएस) ने अपनी नई केंद्रीय कार्यकारिणी समिति का गठन कर दिया है। नई कार्यकारिणी में रेशम लाल यादव (पूर्व कर्मचारी, गेवरा क्षेत्र) को केंद्रीय अध्यक्ष चुना गया है, जबकि विनय सिंह (विद्युत पर्यवेक्षक, सोहागपुर क्षेत्र) को लगातार दूसरी बार केंद्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
    संगठन ने रामेश्वर दुबे (चिरमिरी क्षेत्र) एवं हरी यादव (बैकुंठपुर क्षेत्र) को कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया है, ताकि संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।
    केंद्रीय महामंत्री विनय सिंह ने बताया कि नई कार्यकारिणी की आधिकारिक सूचना सीएमडी, एसईसीएल को भेज दी गई है। उन्होंने कहा कि औद्योगिक विवाद अधिनियम, 1947 की धारा 33(4), औद्योगिक विवाद (केंद्रीय) नियम, 1957 की धारा 61 तथा औद्योगिक संबंध संहिता (IR Code), 2020 एवं केंद्रीय नियम, 2026 के तहत कार्यकारिणी के सभी निर्वाचित पदाधिकारी एवं सदस्य संरक्षित कर्मचारी के रूप में मान्य होंगे।
    # घोषित नई कार्यकारिणी
    * केंद्रीय अध्यक्ष रेशम लाल यादव (गेवरा)
    * कार्यवाहक अध्यक्ष रामेश्वर दुबे (चिरमिरी), हरी यादव (बैकुंठपुर)
    * केंद्रीय महामंत्री विनय सिंह (सोहागपुर)
    * केंद्रीय उपाध्यक्ष तेज बहादुर सिंह (भटगांव), शिवनारायण मिश्रा (सोहागपुर), अनिद्ध सिंह क्षत्री (गेवरा), डॉ. एन.एल. पटेल (जोहिला)
    * केंद्रीय उप-महामंत्री अख्तर जावेद उस्मानी (हसदेव), एस.सी. मंसूरी (गेवरा)
    * केंद्रीय कोषाध्यक्ष उमेश कुमार (चिरमिरी)
    इसके अलावा गेवरा, कुसमुंडा, दीपका, सोहागपुर, चिरमिरी, हसदेव, जोहिला, बैकुंठपुर, जमुना-कोतमा और रायगढ़ सहित एसईसीएल के सभी प्रमुख क्षेत्रों से श्रमिक प्रतिनिधियों को संगठन में विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
    * श्रमिक हितों के लिए संघर्ष रहेगा जारी
    नवनिर्वाचित अध्यक्ष रेशम लाल यादव और महामंत्री विनय सिंह ने संयुक्त बयान में कहा कि नई टीम कोयला श्रमिकों के कल्याण, सुरक्षा, उचित वेतनमान, सेवा शर्तों और वैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि संगठन प्रबंधन और श्रमिकों के बीच बेहतर औद्योगिक संबंध बनाए रखने के साथ-साथ श्रमिक हितों से जुड़े प्रत्येक मुद्दे पर मजबूती से आवाज उठाएगा।
    संगठन की ओर से नई कार्यकारिणी की सूचना रजिस्ट्रार व्यावसायिक संघ (रायपुर), निदेशक (एचआर) कोल इंडिया लिमिटेड, उप मुख्य श्रमायुक्त (केंद्रीय) तथा एसईसीएल के सभी क्षेत्रीय महाप्रबंधकों को भी भेज दी गई है।

    05 अगस्त / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) एसईसीएल के दीपका ओसीपी ने रचा कीर्तिमान
    Next Article (कोरबा) भूषण उरांव व रुचि को अतिरिक्त दायित्व सौंपा निगम आयुक्त ने

    Related Posts

    (कोरबा) 17 अगस्त को माँ सर्वमंगला देवी मंदिर परिसर में होगा 121 पार्थिव शिवलिंग का सामूहिक महारूद्राभिषेक

    08/05/2026

    (कोरबा) जिला सीईओ और पी.जी. कॉलेज स्टाफ के बीच हुई तनातनी

    08/05/2026

    (कोरबा) सीईओ ने किया केंद्रों का औचक निरीक्षण

    08/05/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026140 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views

    (कोरबा) कृष अग्रवाल ने सीएफए लेबल 1 में सर्वोच्च रैंकिंग प्राप्त कर किया जिले और प्रदेश का नाम रोशन

    06/24/202683 Views
    Don't Miss
    कोरबा 08/05/2026

    (कोरबा) 17 अगस्त को माँ सर्वमंगला देवी मंदिर परिसर में होगा 121 पार्थिव शिवलिंग का सामूहिक महारूद्राभिषेक

    * जजमान बनने कराएं नि:शुल्क रजिस्ट्रेशन * तृतीय सावन सोमवार को प्रात: 11.30 बजे से…

    (कोरबा) जिला सीईओ और पी.जी. कॉलेज स्टाफ के बीच हुई तनातनी

    (कोरबा) सीईओ ने किया केंद्रों का औचक निरीक्षण

    (कोरबा) मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस.एन. केशरी की अध्यक्षता में ब्लॉक समन्वयकों और स्वस्थ पंचायत समन्वयकों की बैठक आयोजित

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.