Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) 17 अगस्त को माँ सर्वमंगला देवी मंदिर परिसर में होगा 121 पार्थिव शिवलिंग का सामूहिक महारूद्राभिषेक

    (कोरबा) जिला सीईओ और पी.जी. कॉलेज स्टाफ के बीच हुई तनातनी

    (कोरबा) सीईओ ने किया केंद्रों का औचक निरीक्षण

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) एसईसीएल के दीपका ओसीपी ने रचा कीर्तिमान
    कोरबा

    (कोरबा) एसईसीएल के दीपका ओसीपी ने रचा कीर्तिमान

    By Vinod Mittal08/05/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    रिकॉर्ड उत्पादन के बाद 60 मिलियन टन क्षमता विस्तार की तैयारी
    कोरबा (मंथन) सार्वजनिक क्षेत्र के वृहद उपक्रम कोल् इंडिया की अनुसांगिक कंपनी एसईसीएल बिलासपुर के अधीन कोरबा-पश्चिम क्षेत्र में स्थापित एवं संचालित खुले मुहाने की गेवरा कोयला परियोजना अंतर्गत एसईसीएल की मेगा परियोजना दीपका ने उत्पादन, प्रेषण और लाभ के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करते हुए देश की अग्रणी कोयला परियोजनाओं में अपनी मजबूत पहचान बनाई है। हाल ही में परियोजना को 40 मिलियन टन प्रतिवर्ष की पर्यावरणीय स्वीकृति मिलने के बाद अब इसे चरणबद्ध तरीके से 60 मिलियन टन वार्षिक उत्पादन क्षमता तक विकसित करने की दिशा में कार्य तेज कर दिया गया है।
    वर्ष 1992 में लगभग 10 लाख टन वार्षिक उत्पादन से शुरू हुई दीपका परियोजना वर्तमान में 37.5 मिलियन टन वार्षिक उत्पादन क्षमता तक पहुंच चुकी है। बीते वित्तीय वर्ष में परियोजना ने 375 लाख टन कोयला उत्पादन तथा 394.3 लाख टन प्रेषण दर्ज कर नया रिकॉर्ड कायम किया। इसके साथ ही दीपका ओसीपी देश की सबसे अधिक उत्पादक और आधुनिक ओपन कास्ट कोयला परियोजनाओं में शामिल हो गई है।
    चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 में भी परियोजना का प्रदर्शन उत्साहजनक बना हुआ है। 25 जुलाई तक उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार परियोजना ने 126.6 लाख टन कोयला उत्पादन कर निर्धारित लक्ष्य का 104 प्रतिशत हासिल किया है। यह पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में लगभग 30.5 प्रतिशत अधिक है। वहीं 138.7 लाख टन कोयला डिस्पैच कर लक्ष्य का 109 प्रतिशत पूरा किया गया है, जो उत्पादन और परिवहन व्यवस्था की बेहतर दक्षता को दर्शाता है।
    वित्तीय वर्ष 2025-26 में दीपका ओसीपी ने 3,230.91 करोड़ रुपये का लाभ अर्जित किया। प्रति टन लाभ बढ़कर 827 रुपये तक पहुंच गया, जो बेहतर लागत नियंत्रण, आधुनिक तकनीक और कुशल संचालन का परिणाम माना जा रहा है। परियोजना वर्तमान में SECL की सबसे अधिक लाभ अर्जित करने वाली इकाइयों में शामिल है।
    परियोजना में आधुनिक तकनीकों का व्यापक उपयोग किया जा रहा है। 42 क्यूबिक मीटर क्षमता के इलेक्ट्रिक रोप शॉवेल, हाई कैपेसिटी सरफेस माइनर, इन-पिट बेल्ट कन्वेयर सिस्टम, एफएमसी एवं एमजीआर साइलो, ड्रोन आधारित खदान निगरानी तथा डिजिटल माइन मैनेजमेंट सिस्टम के जरिए उत्पादन क्षमता और कार्य दक्षता में लगातार सुधार हो रहा है।
    विस्तार योजना के तहत भूमि अधिग्रहण और पुनर्वास कार्यों में भी तेजी लाई गई है। मालगांव क्षेत्र में भूमि अधिग्रहण तथा हरदीबाजार क्षेत्र के प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की प्रक्रिया जारी है। एसईसीएल द्वारा विकसित पुनर्वास कॉलोनी में सड़क, विद्यालय, स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक भवन सहित अन्य बुनियादी सुविधाएं विकसित की जा रही हैं।
    पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में भी परियोजना विशेष ध्यान दे रही है। इसके तहत सतत वायु गुणवत्ता निगरानी प्रणाली, धूल नियंत्रण के लिए वाटर स्प्रिंकलर, व्हील वॉशिंग सिस्टम, बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण, इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग, प्लास्टिक अपशिष्ट पुनर्चक्रण तथा डिजिटल पर्यावरण निगरानी जैसी व्यवस्थाएं लागू की गई हैं।
    एसईसीएल प्रबंधन का मानना है कि पर्यावरणीय स्वीकृति, आधुनिक मशीनरी, मजबूत परिवहन नेटवर्क और उपलब्ध भूमि के आधार पर दीपका ओसीपी को आने वाले वर्षों में 60 मिलियन टन वार्षिक उत्पादन क्षमता वाली विश्वस्तरीय कोयला परियोजना के रूप में विकसित किया जाएगा। इससे न केवल कंपनी की उत्पादन क्षमता में वृद्धि होगी, बल्कि देश की ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति में भी महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा।

    05 अगस्त / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) जर्जर सड़क और पुल मरम्मत की मांग को लेकर एनएसयूआई-युवा कांग्रेस ने किया चक्काजाम-रोका कोयला व राखड़ परिवहन
    Next Article (कोरबा) कोयला मजदूर पंचायत में रेशम लाल यादव बने अध्यक्ष, विनय सिंह फिर बने महामंत्री

    Related Posts

    (कोरबा) 17 अगस्त को माँ सर्वमंगला देवी मंदिर परिसर में होगा 121 पार्थिव शिवलिंग का सामूहिक महारूद्राभिषेक

    08/05/2026

    (कोरबा) जिला सीईओ और पी.जी. कॉलेज स्टाफ के बीच हुई तनातनी

    08/05/2026

    (कोरबा) सीईओ ने किया केंद्रों का औचक निरीक्षण

    08/05/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026140 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views

    (कोरबा) कृष अग्रवाल ने सीएफए लेबल 1 में सर्वोच्च रैंकिंग प्राप्त कर किया जिले और प्रदेश का नाम रोशन

    06/24/202683 Views
    Don't Miss
    कोरबा 08/05/2026

    (कोरबा) 17 अगस्त को माँ सर्वमंगला देवी मंदिर परिसर में होगा 121 पार्थिव शिवलिंग का सामूहिक महारूद्राभिषेक

    * जजमान बनने कराएं नि:शुल्क रजिस्ट्रेशन * तृतीय सावन सोमवार को प्रात: 11.30 बजे से…

    (कोरबा) जिला सीईओ और पी.जी. कॉलेज स्टाफ के बीच हुई तनातनी

    (कोरबा) सीईओ ने किया केंद्रों का औचक निरीक्षण

    (कोरबा) मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस.एन. केशरी की अध्यक्षता में ब्लॉक समन्वयकों और स्वस्थ पंचायत समन्वयकों की बैठक आयोजित

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.