कोरबा (मंथन) कोरबा अंचल का लब्धख्याति बेरलिया परिवार के रामकिशन अग्रवाल तुलसी ऑटो प्रतिष्ठान के संचालक का 19 जून को निधन हो गया हैं। वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। शांत, सहज, सरल, मृदभासी, धार्मिक प्रवित्ति के रामकिशन अग्रवाल (66 वर्ष) अपने पुत्र तुषार अग्रवाल, आलोक अग्रवाल, दो बेटियां, बहु, नाती-पोतों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके निधन की खबर से परिजन, रिश्तेदार, मित्र, अग्रवाल समाज, व्यवसायी सहित कोरबा अंचल में शोक की लहर व्याप्त हैं।
समाज सेवा में समर्पित समाजसेवी रामकिशन अग्रवाल का अधिकांश जीवन कोरबा जिले में रेल सुविधा के विस्तार हेतु संघर्ष करते हुए गुजर गया। वे कोरबा-पश्चिम क्षेत्र के तहसील हरदीबाज़ार अंतर्गत ग्राम उतरदा के मूल निवासी स्व. श्री परमेश्वरी अग्रवाल के द्वितीय पुत्र थे। उनके बड़े भ्राता दीनदयाल अग्रवाल (शिव ब्रदर्स) एवं लघु भ्राता समाजसेवी केदार नाथ अग्रवाल (तुलसी एजेंसी) और शिव शंकर अग्रवाल (शिव पर्दावाला) हैं।
परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया की उनकी अंतिम यात्रा 19 जून को अपराह्न 4:00 बजे तुलसी भवन, टी.पी. नगर, कोरबा से मुक्तिधाम मोती सागर पारा के लिए प्रस्थान करेगी।
19 जून / मंथन मित्तल

Owner & Editor


