* लोक शिक्षण संचालनालय ने जारी किया आदेश
* विद्यालयो में देर से पहुंची पुस्तक
कोरबा (मंथन) शिक्षा सत्र 2026-27 इस साल 31 मार्च 2027 तक चलेगा। यानी छात्रों की परीक्षा व परिणाम मार्च अंत से पहले घोषित कर दिए जाएंगे। इस कारण छात्रों की परीक्षा जल्द पूरी कर परिणाम जारी किए जाएं। इसके लिए लोक शिक्षण संचालनालय ने परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। परीक्षा एक साथ प्रदेशभर के सभी विद्यालयो में होगी।
बताया जा रहा हैं की पहले जिला स्तर पर तिमाही व अर्धवार्षिक परीक्षा आयोजित की जाती थी। इसमें बदलाव करते हुए एक समान परीक्षा ली जा रही है। छात्रों की तिमाही परीक्षा सितंबर में होगी। अर्धवार्षिक परीक्षा दिसंबर में होगी। इधर विद्यालयो में देर से पुस्तकें पहुंची हैं। अब शिक्षकों को डेढ़ महीने में बच्चों को तिमाही परीक्षा के लिए तैयार करना पड़ेगा। तिमाही परीक्षा 21 सितंबर से शुरू होकर 30 सितंबर तक चलेगी, जबकि अर्धवार्षिक परीक्षा 1 दिसंबर से शुरू होकर 12 दिसंबर तक चलेगी। इसमें पहली से 12वीं तक के छात्रों की परीक्षा होगी। प्राथमिक की परीक्षा सुबह 10 से दोपहर 12.30 बजे तक होगी। माध्यमिक कक्षाओं की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगी। हाई व हायर सेकेंडरी स्कूल की परीक्षा दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक होगी। परीक्षा संचालन के लिए जिला परीक्षा समिति गठित की जाएगी। इसमें अध्यक्ष जिला शिक्षा अधिकारी होंगे। सदस्य सचिव सहायक संचालक होंगे। वरिष्ठ प्राचार्य, बीईओ, समन्वयक, प्रधानपाठक होंगे।
08 अगस्त / मंथन मित्तल



